The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Sep 13, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फार्मा > भारत का healthcare sector बना निवेशकों का पसंदीदा, मेडटेक और हॉस्पिटल कंपनियों की रिकॉर्ड ग्रोथ
फार्मा

भारत का healthcare sector बना निवेशकों का पसंदीदा, मेडटेक और हॉस्पिटल कंपनियों की रिकॉर्ड ग्रोथ

Last updated: 27/11/2025 4:57 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

भारत के शेयर बाजार में पिछले कुछ सालों से healthcare sector लगातार चमक रहा है। इक्विरस कैपिटल की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि एनएसई हेल्थकेयर इंडेक्स ने पिछले 1 साल, 3 साल और 5 साल हर अवधि में निफ्टी 50 को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, हेल्थकेयर के तीन बड़े क्षेत्र मेडटेक, हॉस्पिटल और फार्मा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और यही वजह है कि निवेशकों का भरोसा इन सेक्टरों में तेजी से बढ़ा है।

healthcare इंडेक्स की मजबूत छलांग
रिपोर्ट के आंकड़े साफ दिखाते हैं कि हेल्थकेयर सेक्टर ने पूरे मार्केट की तुलना में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले तीन साल में जहां निफ्टी 50 ने 48 फीसदी फीसदी का रिटर्न दिया, वहीं फार्मा सेक्टर 73% तक पहुंच गया। इससे भी तेजी हॉस्पिटल कंपनियों में देखने को मिली, जिन्होंने 183% का प्रभावशाली रिटर्न दिया। लेकिन सबसे आगे रहा मेडटेक सेक्टर, जिसने 221% की रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की—जो किसी भी अन्य सेक्टर की तुलना में कई गुना अधिक है। पिछले एक साल के रुझान पर नजर डालें तो भी मेडटेक और हॉस्पिटल दोनों ही सेक्टरों ने निफ्टी 50 को पीछे छोड़ते हुए बेहद मजबूत रिटर्न दिए हैं। ये आंकड़े यह साबित करते हैं कि हेल्थकेयर अब केवल एक पारंपरिक सेक्टर नहीं रहा, बल्कि आने वाले समय का सबसे स्थिर, सुरक्षित और लाभदायक निवेश केंद्र बन चुका है।

फंडरेजिंग में टूटा कोविड काल का रिकॉर्ड
रिपोर्ट के अनुसार लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर कंपनियां अब पहले की तुलना में कहीं ज्यादा पूंजी जुटा रही हैं। कोविड के समय FY22 में जहां 62,432 करोड़ रुपये जुटाए गए थे, वहीं FY26 में यह आंकड़ा बढ़कर 72,440 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी साफ बताती है कि हेल्थकेयर सेक्टर में निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। इक्विरस कैपिटल के डायरेक्टर सिद्धार्थ अय्यर ने भी बताया कि इस साल फार्मा, हॉस्पिटल और मेडटेक – तीनों ही सेगमेंट में व्यवसाय तेजी से बढ़ा है, जिसका सीधा असर डील के आकार पर दिखाई देता है। उदाहरण के तौर पर, फार्मा सेक्टर में औसत डील साइज 700 करोड़ से बढ़कर 2,100 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि हॉस्पिटल सेक्टर में यह 300 करोड़ से बढ़कर 850 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ये आंकड़े स्पष्ट संकेत देते हैं कि कंपनियां न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं बल्कि बड़े स्तर पर विस्तार की रणनीति भी अपना रही हैं।

M&A ट्रांजैक्शन 4 गुना बढ़े
हेल्थकेयर सेक्टर में कंपनियों के बीच होने वाले मर्जर और एक्विज़िशन का आकार तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां एक ट्रांजैक्शन लगभग 700–800 करोड़ का होता था, वहीं अब यह औसत बढ़कर 3,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। FY26 में शेयर बाजार से जुटाए गए 51,000 करोड़ रुपये में से 63% (32,000 करोड़) सिर्फ फार्मा सेक्टर से आए। यह दर्शाता है कि फार्मा कंपनियों का मार्केट पर दबदबा और निवेशकों का भरोसा दोनों ही मज़बूत हो चुके हैं।

2026 में हेल्थकेयर सेक्टर को बदलने वाले 5 बड़े ट्रेंड
इक्विरस की रिपोर्ट 2026 के लिए पांच मुख्य बदलावों की ओर इशारा करती है –

हेल्थकेयर सेवाओं में समेकन (Consolidation) की रफ्तार बढ़ेगी – प्राइवेट इक्विटी फंड देशभर की हेल्थकेयर सेवाओं को एक नेटवर्क में जोड़ने की दिशा में तेजी से काम करेंगे।

छोटे शहरों में डायग्नोस्टिक चेन का विस्तार – बड़ी लैब कंपनियां कस्बों और टियर-3 शहरों की छोटी लैब्स को खरीदकर अपना नेटवर्क बढ़ाएंगी।

सिंगल-स्पेशियलिटी अस्पतालों में निवेश बढ़ेगा – ऑर्थो, कार्डियक, फर्टिलिटी जैसे एक ही विशेषज्ञता वाले अस्पतालों की लोकप्रियता बढ़ेगी।

मेडटेक कंपनियों का उच्च वैल्यूएशन – उत्पाद कम और मांग अधिक होने के चलते मेडटेक कंपनियों की वैल्यू तेजी से बढ़ती रहेगी।

अस्पतालों का कम-खर्च वाला बिजनेस मॉडल – हॉस्पिटल चेन अब बिना भारी निवेश के नए सेंटर खोलने की रणनीति अपनाएँगी।

IPO बाजार में हेल्थकेयर का दबदबा
फार्मा, CDMO, हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक कंपनियों को मार्केट में उनकी कमाई के मुकाबले उच्च प्रीमियम मिल रहा है। इसी वजह से कई कंपनियां IPO, QIP और अन्य साधनों से पूंजी जुटाने के लिए उत्साहित हैं। पब्लिक और प्राइवेट वैल्यूएशन के बीच का बड़ा अंतर भी कंपनियों को शेयर बाजार में आने की बड़ी वजह बन रहा है।

आने वाले समय में निवेश का बड़ा मौका
इक्विरस का अनुमान है कि आने वाले तीन साल भारत के हेल्थकेयर सेक्टर के लिए और भी तेज़ उछाल लेकर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक प्राइवेट इक्विटी (PE) और M&A सौदों के जरिए करीब 5.3 अरब डॉलर का निवेश होने की संभावना है। वहीं इक्विटी कैपिटल मार्केट्स—जैसे IPO और QIP—में लगभग 8 अरब डॉलर की बड़ी गतिविधि देखने को मिल सकती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ हेल्थकेयर और मेडटेक सेक्टर में ही 4.5 अरब डॉलर तक का प्राइवेट इक्विटी निवेश आने का अनुमान है।

TAGGED:Featuredhealthcare sectorIndustrial EmpireIPO news Indiamedtech industrypharma sector IndiaStock Market News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article क्या बैकग्राउंड apps को बार-बार बंद करना सही आदत है? जानिए आपका फोन इससे कैसे स्लो हो जाता है
Next Article India export decline due to US tariffs, trade deficit rises, import surge news analysis Export news: अमेरिकी टैरिफ शॉक से हिला भारत, निर्यात गिरा-व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Stock Market Closing: आईटी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 557 अंक टूटा, निफ्टी फिसला
आईटी

Stock Market Closing: IT शेयरों की बिकवाली से बाजार फिसला, सेंसेक्स 557 अंक टूटा

By
Industrial Empire
LPG supply crisis vs PNG gas pipeline India due to Hormuz Strait tension energy crisis impact
ट्रेंडिंग खबरें

होर्मुज संकट का असर: LPG सप्लाई पर दबाव, PNG की ओर बढ़ रहा भारत

By
Shashank Pathak
47.6 डिग्री Temperature
अन्य

बांदा में भीषण गर्मी का कहर, 47.6 डिग्री Temperature ने तोड़ा Record

By
Industrial Empire
UP का उभरता औद्योगिक और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) हब
ट्रेंडिंग खबरें

UP: उभरता हुआ ग्लोबल इंडस्ट्रियल और GCC हब

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?