The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Monday, Oct 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > अडानी समूह का 100 अरब डॉलर का मेगा मिशन
अन्य

अडानी समूह का 100 अरब डॉलर का मेगा मिशन

Last updated: 26/06/2025 3:49 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
SHARE

अडानी समूह ने देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाने का संकल्प लेते हुए 2030 तक 100 अरब डॉलर (लगभग 8.3 लाख करोड़ रुपये) के निवेश की योजना बनाई है। इस मेगा मिशन का फोकस चार प्रमुख क्षेत्रों पर है – सोलर एनर्जी, स्मार्ट मीटरिंग, पोर्ट्स और धारावी पुनर्विकास। गौतम अडानी ने वार्षिक आम बैठक में कहा कि यह निवेश सिर्फ उनके समूह का विस्तार नहीं बल्कि भारत के बुनियादी ढांचे को नया आकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

ऊर्जा क्षेत्र की बात करें तो अडानी ग्रीन का लक्ष्य है 50 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा स्थापित करना, जबकि अडानी पावर 31 गीगावॉट तापीय ऊर्जा पर काम कर रही है। शेष ऊर्जा क्षमता जलविद्युत से प्राप्त होगी। वित्त वर्ष 25 तक समूह की कुल तापीय क्षमता 16.6 गीगावॉट और अक्षय क्षमता 15.2 गीगावॉट थी। इसके अलावा अडानी न्यू इंडस्ट्रीज सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग को 10 गीगावॉट तक बढ़ाने की तैयारी में है, जिससे भारत आत्मनिर्भर ऊर्जा निर्माण की ओर कदम बढ़ा रहा है।

स्मार्ट मीटरिंग के क्षेत्र में भी समूह तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस को इस साल 44,000 करोड़ रुपये के ट्रांसमिशन ऑर्डर मिले हैं और वह 13,600 करोड़ रुपये की स्मार्ट मीटर परियोजनाओं को लागू कर रहा है, जो देश के बिजली वितरण को अधिक कुशल बनाएगा।

पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स में भी अडानी समूह जबरदस्त विस्तार कर रहा है। वित्त वर्ष 25 में 45 करोड़ टन कार्गो हैंडल करने के बाद अब लक्ष्य है 2030 तक हर साल 1 अरब टन कार्गो का प्रबंधन। इसके लिए भारत और विदेशों में पोर्ट्स को मजबूत किया जा रहा है, जैसे कि इजरायल, तंजानिया, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया में। साथ ही समुद्री, ट्रकिंग, वेयरहाउसिंग और फ्रेट फॉरवर्डिंग जैसे क्षेत्रों में प्रवेश कर समूह लॉजिस्टिक्स की रीढ़ बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

एयरपोर्ट सेक्टर में भी अडानी की बड़ी छलांग देखने को मिली है। 2025 में अडानी एयरपोर्ट्स ने 9.4 करोड़ यात्रियों को संभाला और नवी मुंबई एयरपोर्ट का निर्माण पूरा किया, जिसकी क्षमता शुरुआती तौर पर 2 करोड़ और भविष्य में 9 करोड़ तक होगी।

इस मेगा मिशन का सबसे बड़ा सामाजिक पहलू धारावी पुनर्विकास योजना है। लगभग ₹95,790 करोड़ की इस परियोजना से करीब 10 लाख झुग्गीवासियों का जीवन बदलेगा। यह परियोजना राज्य सरकार और अडानी समूह के संयुक्त प्रयास से भारत की सबसे बड़ी पुनर्विकास योजनाओं में शुमार हो गई है। अडानी समूह के इस निवेश को भारत के न्यू इंडिया विजन के रूप में भी देखा जा रहा है।

TAGGED:$100BillionProjectAdaniExpansionAdaniGroupAdaniMegaMissionBusinessIndia2025GautamAdaniNewsIndianInfrastructureIndustrial Empire
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article संघर्ष विराम का असर: रुपये ने दर्ज की एक महीने की सबसे बड़ी छलांग
Next Article यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 1 जुलाई से रेलगाड़ी में सफर करना होगा महंगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

PSPL लौकी किस्म
अन्य

लौकी की यह किस्म है मुनाफे का राज, घर बैठे खरीदें सस्ते बीज

By
Manu Tiwari
India becomes global leader in Fox Nut production with 80 percent share
एग्रीकल्चर

Fox Nut: इस सुपरफूड पर भारत का दबदबा, 80% वैश्विक उत्पादन के साथ बना दुनिया का लीडर

By
Shashank Pathak
Shyam Sundar Singh
अन्य

श्याम सुंदर सिंह बने देहात के नए सीओओ, कृषि क्षेत्र में बढ़ेगा इनोवेशन

By
Manu Tiwari
मोंडलीज के स्नैक्स की तेजी से डिलीवरी करता क्विक कॉमर्स डिलीवरी बॉय, हाथ में ओरेओ और कैडबरी जैसे प्रोडक्ट्स
अन्य

स्नैक्स की दुनिया में मचाया धमाल, क्विक कॉमर्स से मोंडलीज की जबरदस्त चाल

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?