The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Nov 14, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फर्श से अर्श तक > Ananya Malhotra Success Story: 200 रुपये से शुरू किया क्रोशिया का बिजनेस, हर महीने हो रही 5 लाख रुपये तक की कमाई
फर्श से अर्श तक

Ananya Malhotra Success Story: 200 रुपये से शुरू किया क्रोशिया का बिजनेस, हर महीने हो रही 5 लाख रुपये तक की कमाई

Last updated: 13/11/2026 3:46 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
अनन्या मल्होत्रा के क्रोशिया स्टार्टअप एनचांटेड थ्रेड्स के हैंडमेड उत्पाद
अनन्या मल्होत्रा ने 200 रुपये से शुरू किया क्रोशिया का कारोबार, आज 120 से ज्यादा महिला कारीगरों को मिला रोजगार।
SHARE

नई दिल्ली। कहते हैं कि अगर किसी हुनर को सही दिशा और मेहनत मिल जाए तो वह बड़ी कामयाबी का रास्ता बन सकता है। देहरादून की अनन्या मल्होत्रा ने इसे सच कर दिखाया है। जिस क्रोशिया (बुनाई) की कला को अक्सर लोग दादी-नानी का शौक समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, उसी को अनन्या ने एक सफल बिजनेस में बदल दिया। महज 200 रुपये से शुरू हुआ उनका स्टार्टअप आज अपनी अलग पहचान बना चुका है। उनके ब्रांड ‘एनचांटेड थ्रेड्स’ (Enchanted Threads) से हर महीने करीब 5 लाख रुपये तक की कमाई हो रही है। इतना ही नहीं, इस कारोबार से उत्तराखंड की 120 से ज्यादा महिला कारीगरों को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर मिला है।

10 साल की उम्र में सीखा था क्रोशिया बनाना

अनन्या मल्होत्रा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथ्स ऑनर्स की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने आईएसबी हैदराबाद से एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम किया। उन्हें क्रोशिया बनाने का शौक बचपन से था। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने अपने घर में काम करने वाली सहायिका से यह कला सीखी थी। 17 साल की उम्र में उन्होंने 100 से 200 रुपये के ऊन और ईयररिंग हुप्स खरीदकर इंस्टाग्राम पर अपना पेज शुरू किया। हालांकि, शुरुआत में वह अपने इस काम के बारे में दोस्तों को भी नहीं बताती थीं। उन्हें डर था कि लोग इसे पुराने जमाने का शौक समझकर मजाक न उड़ाएं।

कोरोना लॉकडाउन ने बदली बिजनेस की दिशा

साल 2021 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान अनन्या ने महसूस किया कि बाजार में चीन से आयातित सस्ते उत्पादों की भरमार है, लेकिन ग्राहकों के बीच असली हैंडमेड प्रोडक्ट की मांग भी मौजूद है। इसी अवसर को पहचानकर उन्होंने अपने शौक को फुलटाइम बिजनेस में बदलने का फैसला किया। इस तरह ‘एनचांटेड थ्रेड्स’ की शुरुआत हुई। खास बात यह रही कि उन्होंने कारोबार शुरू करने के लिए किसी बाहरी निवेश या फंडिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने प्रीपेड ऑर्डर मॉडल अपनाया, जिससे ग्राहकों से पहले भुगतान मिलने के कारण वर्किंग कैपिटल की समस्या नहीं आई। कारोबार से होने वाले मुनाफे को भी वह लगातार बिजनेस में लगाती रहीं।

120 से ज्यादा महिलाओं को मिला रोजगार

शुरुआती दिनों में अनन्या डिजाइनिंग, मार्केटिंग, जीएसटी, कस्टमर सर्विस और ऑर्डर मैनेजमेंट जैसे सभी काम खुद संभालती थीं। कारोबार बढ़ने के साथ उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखने के लिए चार क्लस्टर हेड नियुक्त किए। ये उत्पादों के आकार, डिजाइन और फूलों की पंखुड़ियों तक की बारीकियों की जांच करते हैं। आज उनके साथ उत्तराखंड की 120 से ज्यादा महिला कारीगर जुड़ी हुई हैं। इनमें वह घरेलू सहायिका भी शामिल हैं, जिन्होंने अनन्या को बचपन में क्रोशिया बनाना सिखाया था। आज वह इस कारोबार से हर महीने 50,000 रुपये से ज्यादा कमा रही हैं।

200 से 5,000 रुपये तक के हैं प्रोडक्ट

एनचांटेड थ्रेड्स के तहत क्रोशिया के फूल, बैग, एक्सेसरीज, प्लशीज और फॉरएवर फ्लावर कलेक्शन जैसे कई आकर्षक उत्पाद बनाए जाते हैं। इनकी कीमत 200 से 5,000 रुपये तक है। वहीं, औसत ऑर्डर वैल्यू 1,000 से 1,200 रुपये के बीच रहती है।

मार्केटिंग के लिए अनन्या ने महंगी विज्ञापन एजेंसियों के बजाय इंस्टाग्राम रील्स और ऑर्गेनिक कंटेंट पर भरोसा किया। आज उनके इंस्टाग्राम पेज पर 53 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने ‘द रिबेल किड’ और सेजल कुमार जैसे कंटेंट क्रिएटर्स के साथ भी कोलैबोरेशन किया है। उनकी वेबसाइट के अलावा ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी ब्रांड की मौजूदगी है।

अनन्या की यह कहानी बताती है कि छोटा सा हुनर भी बड़े कारोबार का रूप ले सकता है। उनकी सफलता न केवल महिला उद्यमिता की मिसाल है, बल्कि पारंपरिक हस्तकला को आधुनिक बाजार से जोड़ने की प्रेरणा भी देती है।

TAGGED:Ananya MalhotraBlinkitCrochet BusinessD2C BusinessDehradun StartupEnchanted ThreadsEntrepreneurshipHandmade CraftsHandmade ProductsindustrialempireInstagram BusinessSmall Business IdeasStartup Indiasuccess storySwiggy InstamartUttarakhand WomenWomen EmpowermentWomen EntrepreneursWomen Led Startup
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आंध्र प्रदेश में क्लीन मैक्स की 3 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा परियोजना और ग्रीन कंप्यूट फैक्ट्री आंध्र प्रदेश में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी क्लीन मैक्स, 3 GW स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं होंगी स्थापित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 11 फीसदी से ज्यादा तेजी और मार्केट कैप 17.5 लाख करोड़ रुपये के पार
टेलिकॉम

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 11% से ज्यादा उछाल, मार्केट कैप 17.5 लाख करोड़ के पार

By
Manu Tiwari
भारत और जापान के बीच विदेशी निवेश और औद्योगिक सहयोग
ट्रेंडिंग खबरेंबैंकिंग

भारत में जापान का बड़ा निवेश, पहली तिमाही में 5.71 अरब डॉलर का FDI; सिंगापुर को छोड़ा पीछे

By
Manu Tiwari
उत्तर प्रदेश में गाय खरीदने पर सब्सिडी और ग्रामीण परिवारों के लिए मुर्गी पालन योजना को दर्शाती तस्वीर।
फार्मा

आंखों की थकान को न करें नजरअंदाज

By
Manu Tiwari
अभिनव माथुर के स्टार्टअप समथिंग्ज ब्रूइंग की सफलता की कहानी, जो कॉफी मशीनों और होम-ब्रूइंग उपकरणों के जरिए भारत में कॉफी प्रेमियों को नए विकल्प दे रहा है।
फर्श से अर्श तक

लॉकडाउन में शुरू किया स्टार्टअप, अब 15 करोड़ रुपये का कारोबार! अभिनव माथुर ने बदली भारत में कॉफी की दुनिया

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?