The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > Anil Ambani case: अनिल अंबानी के लिए बढ़ी मुश्किलें, अब SFIO करेगी Reliance ADAG की जांच
ट्रेंडिंग खबरें

Anil Ambani case: अनिल अंबानी के लिए बढ़ी मुश्किलें, अब SFIO करेगी Reliance ADAG की जांच

Last updated: 06/11/2025 11:31 AM
By
Industrial empire correspondent
Share
Anil Ambani case: SFIO जांच के घेरे में रिलायंस ADAG कंपनियां
अनिल अंबानी
SHARE

Anil Ambani case: अनिल अंबानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। एक बार फिर उनका रिलायंस ग्रुप सरकार की जांच एजेंसियों के निशाने पर है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने अब सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) को आदेश दिया है कि वह अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) से जुड़ी कंपनियों की गहन जांच करे। यह कार्रवाई कॉर्पोरेट गवर्नेंस में गड़बड़ियों और पैसों के गलत इस्तेमाल के आरोपों को लेकर की जा रही है।

चार कंपनियों पर गिरेगा जांच का शिकंजा
सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने इस हफ्ते जांच का आदेश जारी किया है। SFIO को ADAG ग्रुप की चार प्रमुख कंपनियों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है –

  1. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (RInfra)
  2. रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom)
  3. रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL)
  4. CLE प्राइवेट लिमिटेड
    इन कंपनियों पर वित्तीय जानकारी में गड़बड़ी और फंड्स के गलत इस्तेमाल के आरोप हैं। मंत्रालय ने यह कदम तब उठाया जब बैंकों और ऑडिटर्स ने ग्रुप की वित्तीय रिपोर्ट में कई अनियमितताओं की ओर इशारा किया।

फोरेंसिक ऑडिट में सामने आईं अनियमितताएं
बैंकों द्वारा रिलायंस कैपिटल और आरकॉम के कर्ज डिफॉल्ट के बाद जो फोरेंसिक ऑडिट कराई गई थी, उसमें कई चिंताजनक बातें सामने आईं। ऑडिट में संकेत मिले कि कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में पारदर्शिता की कमी थी और फंड्स का उपयोग तय नियमों के अनुसार नहीं हुआ। यही कारण है कि अब मामला SFIO तक पहुंच गया है, जो कंपनी कानून और फाइनेंशियल कदाचार की गहराई से जांच के लिए जानी जाती है।

पहले CBI और ED भी कर चुके हैं जांच
यह पहली बार नहीं है जब ADAG ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई हुई हो। इससे पहले CBI और ED दोनों ही इन कंपनियों से जुड़े मामलों की जांच कर चुके हैं हालांकि, SFIO की जांच का फोकस कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर रहेगा। यह देखा जाएगा कि क्या बैंकों, रेटिंग एजेंसियों या ऑडिटर्स ने किसी तरह की जानकारी छिपाई थी या नियमों का उल्लंघन हुआ था। अगर जांच में शेल कंपनियों (यानी केवल कागज पर चलने वाली फर्जी कंपनियों) का इस्तेमाल सामने आता है, तो उस दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।

कंपनियों पर हो सकती है सख्त कार्रवाई
SFIO की जांच में अगर किसी कंपनी या निदेशक पर धोखाधड़ी या गलत रिपोर्टिंग का आरोप साबित होता है, तो कॉर्पोरेट मंत्रालय उन्हें कंपनी एक्ट के तहत दंडित कर सकता है। इसमें कंपनी को बंद करना, डायरेक्टर्स को अयोग्य घोषित करना, या कानूनी मुकदमा चलाना शामिल है।

RInfra ने दी सफाई
ईडी की हालिया कार्रवाई के बाद रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (RInfra) ने एक नियामक बयान जारी करते हुए कहा कि यह जांच कंपनी के संचालन, शेयरधारकों या कर्मचारियों को किसी भी तरह प्रभावित नहीं करेगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि अनिल अंबानी पिछले तीन साल से RInfra के बोर्ड में शामिल नहीं हैं, इसलिए जांच का सीधा असर उन पर नहीं पड़ेगा।

7,500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
इससे पहले, ईडी ने ADAG ग्रुप से जुड़ी 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त किया था। यह कार्रवाई समूह द्वारा सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई थी। जब्त संपत्तियों में – मुंबई के पाली हिल स्थित एक लग्जरी आवास, नई दिल्ली में रिलायंस सेंटर, और नवी मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी (DAKC) की 132 एकड़ जमीन शामिल है। जिसकी कुल कीमत करीब 4,462.81 करोड़ रूपये आंकी गई है।

एक्सपर्ट की राय?
वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि अगर SFIO की जांच में गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं, तो यह कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए एक सख्त संदेश होगा। हाल के वर्षों में सरकार कंपनियों की वित्तीय पारदर्शिता और गवर्नेंस पर ज्यादा सख्त हुई है। एक समय देश के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शुमार अनिल अंबानी अब कानूनी और वित्तीय मुश्किलों से घिरे दिखाई दे रहे हैं। SFIO की यह जांच न केवल ADAG ग्रुप के भविष्य को प्रभावित करेगी, बल्कि यह भी तय करेगी कि भारत में कॉर्पोरेट ईमानदारी के मानदंड कितने सख्त तरीके से लागू किए जाते हैं।

TAGGED:Anil ambaniAnil Ambani CaseBusiness IndiaCorporate NewsED ActionFeaturedIndustrial EmpireRComReliance ADAG
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Google का अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर – Project Suncatcher का कॉन्सेप्ट Google बनाएगा अंतरिक्ष में डेटा सेंटर, क्या है गूगल का प्रोजेक्ट? जान लीजिए
Next Article कटहल से चिप्स बनाते तेजस और राजेश पवार, कोल्हापुर के सफल युवा उद्यमी कटहल ने बदली किस्मत, बर्बादी को बना दिया बिजनेस का मौका, कमाई लाखों में
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

जेवर में HCL-Foxconn सेमीकंडक्टर चिप असेंबली और टेस्टिंग प्लांट, उत्तर प्रदेश में तकनीकी विकास और रोजगार के अवसर
अन्य

जेवर में लगेगा HCL-Foxconn का चिप प्लांट

By
Industrial Empire
PM Modi launching ₹42,000 crore agricultural schemes for farmers before Diwali
एग्रीकल्चर

किसानों को PM Modi का दिवाली गिफ्ट: 42 हजार करोड़ की योजना से बदलेगी किस्मत

By
Shashank Pathak
अन्य

गोरखपुर-लिंक-एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, विकास की रफ़्तार होगी तेज

By
Industrial Empire
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और CII प्रतिनिधि
ट्रेंडिंग खबरें

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025: मिलकर बनाएं स्वस्थ और समर्थ भारत

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?