The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Aug 5, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > bank holiday: दिसंबर में 18 दिन रहेंगे बैंक बंद, जानिए पूरी लिस्ट
ट्रेंडिंग खबरें

bank holiday: दिसंबर में 18 दिन रहेंगे बैंक बंद, जानिए पूरी लिस्ट

Last updated: 30/11/2025 12:09 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

bank holiday: दिसंबर शुरू होते ही देश भर में त्योहारों, क्षेत्रीय उत्सवों और साल के अंतिम दिनों की गतिविधियां तेज़ हो जाती हैं। इसी कारण इस महीने बैंक छुट्टियों की लंबी श्रृंखला देखने को मिलती है। यदि आप दिसंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना चाह रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद ज़रूरी है कि इस महीने देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 18 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये सभी छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होंगी। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और सरकारी अवसरों के आधार पर छुट्टियों का कैलेंडर तय किया जाता है। इसीलिए कई राज्यों में 4–4 दिन बैंक बंद रहेंगे, और आम जनता को बैंकिंग काम निपटाने के लिए सिर्फ 13 दिन ही मिल पाएंगे।

दरअसल, दिसंबर वह महीना होता है जब कर्मचारी अपनी बची हुई छुट्टियां भी इस्तेमाल करते हैं और कई महत्वपूर्ण धार्मिक व सांस्कृतिक दिन भी इसी महीने में आते हैं। रविवार और महीने के दूसरे तथा चौथे शनिवार को जोड़ लिया जाए, तो छुट्टियों की कुल संख्या काफी बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी जरूरी बैंकिंग काम के लिए पहले से प्लानिंग करना बेहद ज़रूरी हो जाता है। आइए देखें, दिसंबर में कब-कब और किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे –

1 दिसंबर (सोमवार): अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में ‘स्टेट इनॉगरेशन डे’ और ‘इंडिजिनस फेथ डे’ के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
3 दिसंबर (बुधवार): गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
7 दिसंबर (रविवार): इस दिन रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
12 दिसंबर (शुक्रवार): मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी गारो जनजाति के पा टोगन नेनमिंजा संगमा की पुण्यतिथि मनाई जाएगी।
13 दिसंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार होने का कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
14 दिसंबर (रविवार): रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
18 दिसंबर (गुरुवार): मेघालय में खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा मुक्ति दिवस के मौके पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
20 दिसंबर (शनिवार): लोसूंग या नामसूंग के मौके पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
21 दिसंबर (रविवार): इस दिन रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
22 दिसंबर (सोमवार): लोसूंग या नामसूंग के मौके पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
24 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मिजोरम, नगालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 दिसंबर (शुक्रवार): मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस के उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
27 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
28 दिसंबर (रविवार): रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
30 दिसंबर (मंगलवार): मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी उ किआंग नंगबाह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर (बुधवार): नए साल की पूर्व संध्या और Imoinu Iratpa त्योहार के कारण मिजोरम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

इस तरह, दिसंबर का महीना बैंकिंग की दृष्टि से काफी व्यस्त रहने वाला है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य जैसे – पासबुक अपडेट कराना, कैश डिपॉजिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या कोई अन्य जरूरी बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करनी है, तो छुट्टियों की इस पूरी लिस्ट को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना तैयार करें। छुट्टियों के बीच सीमित कार्य दिवसों में ही ब्रांच में भीड़ बढ़ने की संभावना है, इसलिए जल्दी काम निपटाना बेहतर रहेगा।

TAGGED:bank holidayDecember bank holidayFeaturedIndustrial EmpireRBI Bank Holidays
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत में नए SIM-बाइंडिंग नियम, WhatsApp-Telegram लॉगइन बदलाव और DoT की सख्त गाइडलाइंस WhatsApp, Telegram यूजर्स सावधान! सरकार ने लागू किए नए SIM-बाइंडिंग नियम, बदलेगा पूरा सिस्टम
Next Article OpenAI ChatGPT ads update leak in Android beta version OpenAI जल्द दिखा सकता है विज्ञापन? ChatGPT में बड़े बदलाव के संकेत तेज़
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

एशिया-पैसिफिक में Airbus की भविष्य की विमान डिमांड रिपोर्ट, भारत में नवी मुंबई और नोएडा एयरपोर्ट विकास के साथ बढ़ता एविएशन मार्केट
ट्रेंडिंग खबरें

एशिया-पैसिफिक को अगले 20 साल में 19,560 नए विमान चाहिए होंगे: Airbus

By
Industrial Empire
Donald Trump statement on India-Russia oil deal and Russia’s strong response over India partnership
ट्रेंडिंग खबरें

Trump का दावा, रूस का पलटवार: भारत पर अमेरिकी दबाव पर मॉस्को ने दी सख्त प्रतिक्रिया

By
Industrial Empire
Lemongrass Farming helping small farmers earn more income in rural India
एग्रीकल्चर

lemongrass Farming: यह घास चमका रही किसानों की किस्मत, 1000 रुपये लीटर बिकता है इसका तेल

By
Industrial Empire
Honda October 2025 Sales Report – Festival Season Boosts Car Sales
ऑटो/टेक

Honda की अक्टूबर 2025 सेल्स रिपोर्ट: सिर्फ तीन गाड़ियों से मचाई धूम, 20% की जबरदस्त बढ़त

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?