The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Sep 13, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > टेलिकॉम > BSNL ने मचाई हलचल: एयरटेल पर खतरे की घंटी, Vi के लिए बढ़ी मुश्किलें, जियो अब भी टॉप पर
टेलिकॉम

BSNL ने मचाई हलचल: एयरटेल पर खतरे की घंटी, Vi के लिए बढ़ी मुश्किलें, जियो अब भी टॉप पर

Last updated: 29/10/2025 10:51 AM
By
Industrial Empire
Share
BSNL 4G नेटवर्क लॉन्च के बाद नए ग्राहकों की बाढ़, एयरटेल और Vi को टक्कर
स्वदेशी 4G नेटवर्क के दम पर BSNL की वापसी - एयरटेल से आगे, Vi के लिए बढ़ी चिंता।
SHARE

देश के टेलिकॉम सेक्टर में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL), जो लंबे समय से पिछड़ रही थी, अब नए जोश के साथ वापसी करती नजर आ रही है। ट्राई (TRAI) के सितंबर 2025 के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, बीएसएनएल ने नए ग्राहकों को जोड़ने में भारती एयरटेल को पछाड़ दिया है। जबकि जियो (Jio) अब भी टॉप पोज़िशन पर कायम है और Vi (वोडाफोन-आइडिया) की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

BSNL का दमदार कमबैक
देशभर में स्वदेशी 4G नेटवर्क लॉन्च करने के बाद बीएसएनएल के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार देखने को मिल रहा है। सितंबर महीने में कंपनी ने 5 लाख 24 हजार 14 नए ग्राहक जोड़े हैं, जोकि एयरटेल के मुकाबले अधिक हैं। एयरटेल ने इसी अवधि में 4 लाख 37 हजार 717 ग्राहक जोड़े। यह लगातार दूसरा महीनाहै जब बीएसएनएल ने नए यूज़र्स जोड़ने में एयरटेल को पीछे छोड़ा है।

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि बीएसएनएल एक बार फिर लोगों के भरोसे को जीतने में सफल हो रही है। खास बात यह है कि यह सफलता उसे तब मिली है जब कंपनी ने अपना नेटवर्क पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर तैयार किया है।

जियो बरकरार है नंबर वन पर
हालांकि, बाजार में सबसे मजबूत स्थिति अभी भी जियो की है। सितंबर 2025 में जियो ने 32.5 लाख नए ग्राहक जोड़कर टेलिकॉम सेक्टर में अपना दबदबा बनाए रखा। जियो के पास कुल 48 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं, जो इसे भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बनाते हैं। JIO की लगातार ग्रोथ यह दिखाती है कि कंपनी न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी इलाकों में भी अपने नेटवर्क को मजबूत कर चुकी है।

एयरटेल के लिए खतरे की घंटी
एयरटेल के लिए यह आंकड़े चेतावनी के संकेत हैं। अब तक बीएसएनएल से आगे रहने वाली यह कंपनी लगातार दूसरे महीने तीसरे स्थान पर फिसल गई है। एयरटेल के पास अब भी 39 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं, लेकिन नए यूज़र्स जोड़ने की रफ्तार में गिरावट कंपनी के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

कई टेलिकॉम विशेषज्ञों का मानना है कि बीएसएनएल का स्वदेशी 4G नेटवर्क और जल्द आने वाला 5G रोलआउट एयरटेल के लिए वास्तविक चुनौती साबित हो सकता है।

Vi पर टूट रही है असली मुसीबत
सबसे खराब स्थिति Vi (वोडाफोन-आइडिया) की बनी हुई है। कंपनी के ग्राहकों का पलायन लगातार जारी है। नए ग्राहक जोड़ने के बजाय Vi के सब्सक्राइबर लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में कंपनी के पास करीब 20 करोड़ से थोड़ा अधिक ग्राहक बचे हैं। कमज़ोर नेटवर्क, फाइनेंशियल संकट और नई तकनीक में देरी की वजह से Vi का मार्केट शेयर घटता जा रहा है।

टेलिकॉम ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी
ट्राई के मुताबिक, सितंबर में भारत में कुल टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,228.94 मिलियन तक पहुंच गई, जो अगस्त के 1,224.54 मिलियन से अधिक है। इसका मतलब है कि देश में मोबाइल और डेटा यूज़र्स की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसका सबसे बड़ा फायदा जियो और बीएसएनएल जैसी कंपनियों को मिल रहा है।

4G से 5G की राह पर BSNL
बीएसएनएल का अगला लक्ष्य 5G है। कंपनी जल्द ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। खास बात यह है कि बीएसएनएल का मौजूदा 4G नेटवर्क इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे सीधे 5G में अपग्रेड किया जा सकता है, जिससे कंपनी को तकनीकी बढ़त मिल सकती है। सरकारी समर्थन, स्वदेशी तकनीक और बढ़ते ग्राहक आधार के साथ बीएसएनएल अब एक बार फिर निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के मूड में है।

फिर से वापसी की राह पर BSNL
कभी भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रही बीएसएनएल अब अपने नए अवतार में वापसी कर रही है। लगातार दो महीने तक एयरटेल को पछाड़ना इस बात का संकेत है कि सरकारी कंपनी अब सुधार और नवाचार के रास्ते पर है। अगर बीएसएनएल ने इसी गति से प्रदर्शन जारी रखा, तो आने वाले समय में यह न केवल एयरटेल बल्कि Vi के मार्केट शेयर पर भी गहरा असर डाल सकती है।

वैसे अब टेलिकॉम सेक्टर में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है जियो का दबदबा, बीएसएनएल की वापसी, एयरटेल की चुनौती और Vi की जंग – यही तस्वीर आने वाले महीनों में भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री का भविष्य तय करेगी।

TAGGED:AirtelBSNLBSNL 5GFeaturedIndustrial EmpirejioTelecom SectorVi
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article HAL और रूस की UAC के बीच SJ-100 पैसेंजर एयरक्राफ्ट निर्माण समझौता, मेक इन इंडिया पहल के तहत ऐतिहासिक साझेदारी। भारत में बनेंगे पैसेंजर एयरक्राफ्ट: HAL और रूस की UAC के बीच SJ-100 के लिए ऐतिहासिक करार
Next Article UP में औद्योगिक अपराधों पर जेल की सजा खत्म, अब लगेगा जुर्माना | यूपी में निवेशकों के लिए बड़ी राहत UP में अब औद्योगिक अपराधों में जेल नहीं, देना होगा जुर्माना, निवेशकों को मिलेगी राहत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Grok Controversy: X platform admits mistake over AI misuse and women safety concerns in India
ट्रेंडिंग खबरें

Grok Controversy: मान ली X ने अपनी गलती, कहा– महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

By
Industrial Empire
भारत में मैन्युफैक्चरिंग का भविष्य – Make in India, PLI स्कीम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और इनोवेशन के साथ ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब की ओर भारत की प्रगति
ट्रेंडिंग खबरें

भारत में मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री का उभरता भविष्य

By
Industrial empire correspondent
Gold and Silver Rate today at all-time high on MCX and international market
ट्रेंडिंग खबरें

Gold Silver Price Today: चांदी ₹4 लाख के पार, सोना ₹1.78 लाख के करीब, बाजार में मची हलचल

By
Industrial Empire
Tata Cars Festive Offers – Tata Altroz, Nexon, Harrier, Safari, Curvv and Punch Discounts up to ₹1.40 Lakh
ऑटो/टेक

Tata Altroz से Harrier तक: फेस्टिव सीजन में 1.40 लाख तक का धमाकेदार डिस्काउंट !

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?