The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, Oct 9, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा कच्चा तेल और अमेरिका-ईरान तनाव, जैक्सन होल पर भी नजर
ट्रेंडिंग खबरेंबाज़ार

शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा कच्चा तेल और अमेरिका-ईरान तनाव, जैक्सन होल पर भी नजर

Last updated: 23/08/2026 4:47 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार पर नजर
इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार की दिशा कच्चे तेल, अमेरिका-ईरान तनाव और जैक्सन होल बैठक में फेड के संकेतों से प्रभावित हो सकती है।
SHARE

भारतीय शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह कई घरेलू और वैश्विक घटनाक्रम बेहद अहम रहने वाले हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान तनाव से जुड़े घटनाक्रम निवेशकों के रुख को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन की जैक्सन होल बैठक में होने वाली टिप्पणी पर भी बाजार की नजर रहेगी।

रिलायंस ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा के मुताबिक, निवेशक जैक्सन होल बैठक में फेड चेयरमैन के बयान से ब्याज दरों की आगे की दिशा के संकेत तलाशेंगे। अमेरिकी GDP अनुमान, टिकाऊ सामानों के ऑर्डर और उपभोक्ता भरोसे से जुड़े आंकड़े भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। इन आंकड़ों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती और फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति को समझने में मदद मिल सकती है।

अमेरिका-ईरान तनाव बना बड़ा जोखिम

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि इस सप्ताह वैश्विक बाजारों के लिए अमेरिकी फेड की मौद्रिक नीति, एनवीडिया के तिमाही नतीजे और अमेरिका-ईरान तनाव प्रमुख मुद्दे रहेंगे। लंबे समय वाली अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में उतार-चढ़ाव के बीच जैक्सन होल बैठक में फेड चेयरमैन केविन वॉर्श का भाषण खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निवेशक यह जानने की कोशिश करेंगे कि महंगाई के दबाव और रोजगार बाजार में कमजोरी के संकेतों के बीच फेड सितंबर की बैठक में ब्याज दरों को लेकर किस तरह का रुख अपना सकता है। फेड के संकेतों में नरमी आती है तो वैश्विक इक्विटी बाजारों को समर्थन मिल सकता है, जबकि आक्रामक रुख से बाजार पर दबाव बढ़ सकता है।

90 डॉलर से ऊपर ब्रेंट क्रूड चिंता का विषय

कच्चे तेल की कीमतें भारतीय बाजार के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि तेल की ऊंची कीमतों का असर भारत के आयात बिल, रुपये और महंगाई पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ब्रेंट क्रूड बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम बना हुआ है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण होर्मुज क्षेत्र भी निवेशकों के रडार पर है। ऊर्जा की सामान्य आवाजाही में किसी तरह की बाधा आने पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। इससे भारत जैसी तेल आयात करने वाली अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ सकता है।

FII और रुपये की चाल भी अहम

घरेलू बाजार में निवेशकों की नजर रुपये की चाल, विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की गतिविधियों और घरेलू बाजार में उपलब्ध नकदी पर भी रहेगी। अगस्त में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 23,544 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विदेशी निवेश में आगे भी मजबूती बनी रहती है तो इससे बाजार को सहारा मिल सकता है।

पिछले सप्ताह BSE सेंसेक्स 468.42 अंक यानी 0.60 प्रतिशत गिरा था, जबकि NSE निफ्टी में 114 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के अनुसार, लगातार दो सप्ताह की गिरावट के बाद निफ्टी में कुछ स्थिरता और निकट अवधि में मामूली सुधार देखने को मिल सकता है। इसके बावजूद कच्चे तेल की कीमतें और भू-राजनीतिक घटनाक्रम बाजार की दिशा के लिए सबसे बड़े जोखिमों में बने रहेंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बीच टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में बदलाव शेयर बाजार की गिरावट का असर: टॉप-10 कंपनियों में 4 को ₹87,960 करोड़ का नुकसान
Next Article सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के बीच MCX और वैश्विक बाजार का रुझान सोने-चांदी में तेजी के बीच मुनाफावसूली का जोखिम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

GIS आधारित गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 | स्मार्ट सिटी, TOD जोन, औद्योगिक क्लस्टर और रियल एस्टेट निवेश के नए अवसर
ट्रेंडिंग खबरें

GIS आधारित गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 को मिली मंजूरी

By
Industrial empire correspondent
मुंबई के बांद्रा स्थित सुबको कैफ़े में स्टार्टअप संस्थापक यश गावड़े ने ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ को अपना स्टार्टअप आइडिया बताते हुए एक हस्तलिखित नोट दिया।
ट्रेंडिंग खबरें

मुंबई के कैफ़े में ज़ेरोधा के निखिल कामथ को मिला एक हाथ से लिखा नोट, अरबपति की प्रतिक्रिया ने कर दिया युवा उद्यमी को वायरल

By
Manu Tiwari
Navratri se pehle gold aur silver ke daam me girawat, MCX par sone chandi ke latest rate
बाज़ार

नवरात्रि से पहले राहत: Gold-Silver हुआ सस्ता, जानिए ताजा भाव और बाजार का ट्रेंड

By
Manu Tiwari
ट्रेंडिंग खबरें

भारत बनेगा ग्लोबल MRO हब, PM मोदी ने Sufran की हाई-टेक फैसिलिटी का किया उद्घाटन

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?