The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Oct 24, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > OTT ऐप्स पर चला सरकारी चाबुक: अश्लील कंटेंट को लेकर 25 प्लेटफॉर्म्स बैन
ट्रेंडिंग खबरें

OTT ऐप्स पर चला सरकारी चाबुक: अश्लील कंटेंट को लेकर 25 प्लेटफॉर्म्स बैन

Shashank Pathak
Last updated: 25/07/2025 4:36 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
सरकार ने 25 OTT प्लेटफॉर्म्स को किया बैन
SHARE

भारत सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म्स पर परोसे जा रहे आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 25 ऐप्स और वेबसाइट्स पर बैन लगा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मिलकर यह कार्रवाई की है। उल्लू, ALTT (पहले ALTBalaji), BigShots, Desiflix जैसे लोकप्रिय लेकिन विवादों में रहे ऐप्स इस बैन की लिस्ट में शामिल हैं।

क्या है बैन की वजह?
सरकार को नागरिकों और सामाजिक संगठनों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ OTT ऐप्स पर ‘बोल्ड वेब सीरीज’ के नाम पर खुलेआम अश्लीलता परोसी जा रही है। जांच के बाद पाया गया कि ये ऐप्स IT नियम 2021, भारतीय दंड संहिता की धारा 292 और 293, और POCSO एक्ट का उल्लंघन कर रहे थे। इन नियमों के तहत अश्लील सामग्री का इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारण एक दंडनीय अपराध है।

कौन-कौन से कानून हुए उल्लंघन

1 – आईटी एक्ट की धारा 67 और 67A: इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्लील सामग्री को दिखाना और फैलाना गैरकानूनी।
2 – IPC की धारा 292 और 293: अश्लील सामग्री का वितरण या प्रदर्शन आपराधिक कृत्य माना जाता है।
3 – POCSO एक्ट: बच्चों से जुड़ी किसी भी आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री पर सख्त सजा का प्रावधान।

सेल्फ रेगुलेशन में फेल हुए OTT प्लेटफॉर्म
OTT प्लेटफॉर्म्स को शुरुआत में यह छूट दी गई थी कि वे अपने कंटेंट को खुद मॉनिटर करें और सीमाओं का ध्यान रखें। लेकिन कई ऐप्स ने इस भरोसे का गलत फायदा उठाया और अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। इसीलिए अब सरकार को सीधे हस्तक्षेप करना पड़ा।

बैन किए गए प्रमुख ऐप्स की लिस्ट
सरकार द्वारा बैन किए गए प्रमुख ऐप्स में शामिल हैं –
Ullu, ALTT, BigShots, Desiflix, PrimePlay, HotHit, Boomex, Navrasa Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalwa App, HitPrime, Feneo, ShowX, Adda TV, NeonX VIP, Shohit, MoodX, Hulchul App, Soul Talkies, HotX VIP, Wow Entertainment, Phuggi और Triflix।

ऑनलाइन जुए के खिलाफ भी कार्रवाई
OTT ऐप्स के अलावा, सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े अवैध प्लेटफॉर्म्स पर भी कार्रवाई की है। 2022 से जून 2025 तक कुल 1,524 ऐसे वेबसाइट्स और ऐप्स को ब्लॉक किया गया है जो भारत में बिना अनुमति चल रहे थे। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने संसद में बताया कि यह कदम भारतीय साइबर कानूनों की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

OTT की दुनिया ने मनोरंजन को घर-घर पहुंचाया है, लेकिन जब इस आज़ादी का दुरुपयोग होता है तो सरकार को सख्ती दिखानी ही पड़ती है। ये बैन न सिर्फ डिजिटल स्पेस को साफ करने की कोशिश है, बल्कि दर्शकों को गुणवत्ता और मर्यादा वाले कंटेंट की ओर मोड़ने का भी प्रयास है।

TAGGED:FeaturedIndustrial EmpireINTERTAINMENT NEWSOTTOTT platforms banned
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article स्मार्ट रोबोटिक्स: जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की बदलती तस्वीर
Next Article 10 रुपये से शुरू, लाखों में मुनाफा: टूथब्रश मैन्युफैक्चरिंग बना रहा है नया बिजनेस मॉडल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Meta
आईटी

Instagram Privacy Update: Meta ने बंद किया End-to-End Encryption फीचर, अब Direct Messages की प्राइवेसी पर बढ़ी चिंता

By
Manu Tiwari
Delhi Metro expansion approved with 13 new stations and new metro corridors
ट्रेंडिंग खबरें

दिल्ली Metro का बड़ा विस्तार: 13 नए स्टेशन, 3 नए कॉरिडोर और ₹12,015 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

By
Manu Tiwari
CSIR–IITR Lucknow में अर्थ 2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन समारोह
अन्य

विज्ञान और सतत विकास का संगम: CSIR-IITR में ‘अर्थ 2025’ का भव्य उद्घाटन

By
Industrial empire correspondent
जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर के आईपीओ 21 अक्टूबर 2026 से खुलेंगे
टेलिकॉमफार्मा

Jio और Paras Healthcare के IPO 21 अक्टूबर से खुलेंगे, जानें कीमत और न्यूनतम निवेश

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?