The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Feb 4, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • फर्श से अर्श तक
  • बिजनेस आईडिया
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • फूड प्रोसेसिंग
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • फर्श से अर्श तक
  • बिजनेस आईडिया
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • फूड प्रोसेसिंग
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • फर्श से अर्श तक
  • बिजनेस आईडिया
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • फूड प्रोसेसिंग
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > एग्रीकल्चर > UP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ट्रैक्टर खरीद पर मिल रही 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी
एग्रीकल्चर

UP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ट्रैक्टर खरीद पर मिल रही 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी

Shashank Pathak
Last updated: 31/12/2025 4:16 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
यूपी सरकार की ट्रैक्टर अनुदान योजना के तहत किसान को ट्रैक्टर सब्सिडी की जानकारी
SHARE

नए साल 2026 की शुरुआत UP के किसानों के लिए राहत और उम्मीद की खबर लेकर आई है। खेती की बढ़ती लागत, महंगे डीज़ल और मजदूरी के बीच अब राज्य सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। खासतौर पर अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के किसानों के लिए शुरू की गई “ट्रैक्टर अनुदान योजना” के तहत ट्रैक्टर खरीदने पर 3 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। यह योजना खेती को आसान बनाएगी साथ में किसानों की उत्पादकता और आमदनी बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी।

क्या है ट्रैक्टर अनुदान योजना?
उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों से जोड़ना है। ट्रैक्टर आज खेती की बुनियादी जरूरत बन चुका है, लेकिन इसकी ऊंची कीमत कई किसानों के लिए बाधा बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है।

इस योजना के तहत पात्र किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर अधिकतम 3 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इससे किसानों को कर्ज के बोझ से राहत मिलेगी और वे समय पर खेती से जुड़े काम पूरे कर सकेंगे।

आवेदन की अंतिम तारीख: समय का रखें ध्यान
सरकार ने इस योजना के लिए पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तय की है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को किसी तरह की दलाली या परेशानी न हो। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2026 है। समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अंतिम दिनों का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें।

कहां और कैसे करें आवेदन?
इस योजना के लिए आवेदन केवल agriculture.up.gov.in (डीबीटी पोर्टल) के माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • किसान घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आधार और मोबाइल नंबर के जरिए सत्यापन करें।
  • जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करते ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
    ध्यान रखें कि ऑफलाइन या हस्तलिखित आवेदन मान्य नहीं हैं। गलत जानकारी या गलत दस्तावेज अपलोड करने पर आवेदन रद्द हो सकता है।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता संबंधित जिले के उपायुक्त करेंगे। इस समिति द्वारा किसान की पात्रता, भूमि रिकॉर्ड और जाति प्रमाण पत्र की विस्तृत जांच की जाएगी। इसके साथ ही खेती की वर्तमान स्थिति और योजना से जुड़ी सभी शर्तों का सत्यापन भी किया जाएगा। पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी, ताकि केवल वही किसान इस योजना का लाभ पा सकें जो सभी निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हों।

इस योजना का सबसे अहम दस्तावेज
इस योजना में एक दस्तावेज बेहद जरूरी है और वह है लेखपाल रिपोर्ट।

  • यह रिपोर्ट कृषि विभाग के तय प्रोफार्मा में बनेगी।
  • इसमें किसान की भूमि का विवरण, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र और खेती से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।
  • रिपोर्ट को ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य है।
  • बिना लेखपाल रिपोर्ट के आवेदन अधूरा माना जाएगा।

किसानों के लिए जरूरी सलाह
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि आवेदन करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • वही मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आधार से लिंक हो।
  • OTP के जरिए ही सत्यापन पूरा होगा।
  • किसी तरह की दिक्कत होने पर नजदीकी विकास खंड कार्यालय से संपर्क करें।

किसानों के लिए सुनहरा मौका
अगर आप अनुसूचित जाति वर्ग से हैं, आपके पास कृषि भूमि है और आप अपनी खेती को आधुनिक बनाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। ट्रैक्टर अनुदान योजना किसानों की मेहनत को आसान बनाएगी, उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत भी करेगी। समय रहते आवेदन करें और सरकारी मदद का पूरा लाभ उठाएं।

TAGGED:AgricultureIndustrial Empiretractor grant schemeUP Kisan YojanaUP ट्रैक्टर सब्सिडीट्रैक्टर अनुदान योजना
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article TRAI के फैसले से स्टार्टअप्स को विदेशी सिम इस्तेमाल में राहत, IoT और M2M डिवाइस एक्सपोर्ट को बढ़ावा Startups को बड़ी राहत: विदेशी सिम पर TRAI का फैसला बदलेगा एक्सपोर्ट गेम
Next Article “RBI रिपोर्ट के अनुसार बैंकों में जमा 62 हजार करोड़ रुपये का अनक्लेम्ड पैसा” RBI का बड़ा खुलासा: बैंकों में लावारिस पड़े हैं 62 हजार करोड़ रुपये, आप भी कर सकते हैं दावा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मोंडलीज के स्नैक्स की तेजी से डिलीवरी करता क्विक कॉमर्स डिलीवरी बॉय, हाथ में ओरेओ और कैडबरी जैसे प्रोडक्ट्स
अन्य

स्नैक्स की दुनिया में मचाया धमाल, क्विक कॉमर्स से मोंडलीज की जबरदस्त चाल

By
Industrial Empire
NARENDRA MODI
एग्रीकल्चर

मोदी सरकार की नई पहल: PMDDKY से किसानों और मछुआरों को नई ताकत

By
Industrial Empire
Donald Trump statement on India-Russia oil deal and Russia’s strong response over India partnership
ट्रेंडिंग खबरें

Trump का दावा, रूस का पलटवार: भारत पर अमेरिकी दबाव पर मॉस्को ने दी सख्त प्रतिक्रिया

By
Industrial Empire
ऑटो/टेक

क्या AI से जाएगी नौकरी या बनेगा नया रास्ता? जानिए ताजा सर्वे का सच

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • फर्श से अर्श तक
  • बिजनेस आईडिया
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • फूड प्रोसेसिंग
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?