The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Mar 21, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फूड प्रोसेसिंग > Haldiram अब वेस्टर्न फूड बिजनेस में उतरेगा, जिमी जॉन्स के साथ साझेदारी की तैयारी
फूड प्रोसेसिंग

Haldiram अब वेस्टर्न फूड बिजनेस में उतरेगा, जिमी जॉन्स के साथ साझेदारी की तैयारी

Last updated: 10/11/2025 6:02 PM
By
Industrial Empire
Share
Haldiram और जिमी जॉन्स की साझेदारी — भारत में वेस्टर्न फूड बिजनेस की नई शुरुआत
SHARE

भारत के सबसे मशहूर स्नैक्स ब्रांडों में से एक हल्दीराम (Haldiram Group) अब भारतीय मिठाइयों और नमकीन से आगे बढ़कर वेस्टर्न स्टाइल क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अमेरिकी कंपनी इंस्पायर ब्रांड्स (Inspire Brands) के साथ साझेदारी कर लोकप्रिय सैंडविच चैन जिमी जॉन्स (Jimmy John’s) को भारत लाने की योजना बना रही है।

हल्दीराम की योजना: जिमी जॉन्स को भारत लाना
द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हल्दीराम ग्रुप और इंस्पायर ब्रांड्स के बीच बातचीत एडवांस स्टेज पर है। यदि यह सौदा पक्का होता है, तो हल्दीराम भारत में जिमी जॉन्स की मास्टर फ्रैंचाइज़ी पार्टनर बन सकता है। हल्दीराम ग्रुप का इरादा है कि इस नए वेंचर को सबवे (Subway) और टिम हॉर्टन्स (Tim Hortons) जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के मुकाबले में उतारा जाए। कंपनी का लक्ष्य है कि भारत के युवा और मिलेनियल उपभोक्ताओं को आकर्षित किया जाए, जो आजकल कैफे-स्टाइल डाइनिंग और वेस्टर्न फूड की ओर तेजी से झुक रहे हैं।

पहले से मौजूद मजबूत नेटवर्क
हल्दीराम इस समय देशभर में करीब 150 से ज्यादा आउटलेट्स चला रहा है और लगभग 2 हजार करोड़ रुपये का रेस्तरां बिजनेस कर रहा है। नए QSR वेंचर को इसी रेस्तरां वर्टिकल के अंतर्गत शामिल किया जाएगा। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि – “हम इंस्पायर ग्रुप के साथ साझेदारी की संभावना तलाश रहे हैं, ताकि हम उनके वैश्विक विस्तार में अपने इंटरनेशनल कुलिनरी सप्लाई इकोसिस्टम (culinary supply ecosystem) के जरिए सहयोग कर सकें। यह साझेदारी भविष्य में एक मजबूत गठजोड़ बन सकती है।”

जिमी जॉन्स: अमेरिका का मशहूर सैंडविच ब्रांड
1983 में स्थापित जिमी जॉन्स अपने ताजे और ऑर्डर पर तैयार किए जाने वाले सैंडविच और रैप्स के लिए जाना जाता है। वर्तमान में इसके 2,600 से ज्यादा आउटलेट्स अमेरिका, कनाडा, दक्षिण कोरिया और यूएई में संचालित हैं। यह ब्रांड हर साल लगभग 2.6 अरब डॉलर की बिक्री करता है और अमेरिका की टॉप सैंडविच चेन में शामिल है।

इसकी पैरेंट कंपनी इंस्पायर ब्रांड्स (Inspire Brands) के पास डंकिन’, बास्किन-रॉबिन्स, आर्बीज़, बफेलो वाइल्ड विंग्स और सॉनिक जैसे कई बड़े ब्रांड हैं। 2018 में स्थापित इस कंपनी का नेटवर्क अब चार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 33,000 से ज्यादा रेस्तरां तक फैल चुका है। 2024 में इंस्पायर ब्रांड्स ने 32.6 अरब डॉलर की सिस्टम-वाइड बिक्री दर्ज की थी।

Haldiram का फूड बिजनेस में विस्तार
हल्दीराम का फूड सर्विस सेक्टर में प्रवेश उसके हालिया पुनर्गठन और फंडिंग रणनीति का हिस्सा है। अप्रैल 2025 में कंपनी ने अपनी दिल्ली और नागपुर यूनिट्स को मिलाकर “हल्दीराम स्नैक्स फूड प्राइवेट लिमिटेड” बनाया। यह कदम संभावित आईपीओ (IPO) की दिशा में एक बड़ी तैयारी माना जा रहा है। इस मर्जर के बाद टेमासेक, अल्फा वेव ग्लोबल और इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) जैसे ग्लोबल निवेशकों ने इसमें निवेश किया। टेमासेक ने कंपनी में 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी, जिससे कंपनी का मूल्यांकन करीब 10 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं अल्फा वेव और IHC ने 6% हिस्सेदारी संयुक्त रूप से खरीदी।

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन
रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, हल्दीराम स्नैक्स फूड ने FY24 में 12,800 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 1,400 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। इन आंकड़ों से साफ है कि कंपनी स्नैक्स इंडस्ट्री में के साथ अब फूड सर्विस सेक्टर में भी मजबूत कदम रख रही है।

भारत के QSR मार्केट में हलचल बढ़ेगी
भारत का क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) मार्केट तेजी से बढ़ रहा है – सबवे, बर्गर किंग, मैकडॉनल्ड्स और टिम हॉर्टन्स जैसे ग्लोबल ब्रांड्स पहले से मौजूद हैं। ऐसे में हल्दीराम का प्रवेश इस क्षेत्र में देसी और विदेशी स्वाद का संगम पेश कर सकता है। हल्दीराम की पहचान भारतीय स्वाद, गुणवत्ता और विश्वसनीयता से जुड़ी है। अब अगर यह ब्रांड जिमी जॉन्स जैसे इंटरनेशनल नाम के साथ जुड़ता है, तो यह भारत के QSR सेक्टर में एक नया मुकाम हासिल कर सकता है।

TAGGED:Food Business NewsHaldiramHaldiram ExpansionHaldiram QSRIndustrial EmpireInspire BrandsJimmy John’s
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत की टेलीकॉम कंपनियाँ 6G स्पेक्ट्रम के लिए सरकार से पूरा 6 गीगाहर्ट्ज बैंड मांग रही हैं – JIO, Airtel और Vodafone Idea 6G स्पेक्ट्रम पर JIO, Airtel और VI की मांग, मोबाइल नेटवर्क को मिले पूरा 6 गीगाहर्ट्ज बैंड
Next Article भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बन सकती है सहमति, घटेगी टैरिफ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

ऑटो/टेक

Digital india: अक्टूबर 2025 में 50,000 से अधिक मोबाइल रिकवर, सालाना रिकॉर्ड 7 लाख के पार

By
Industrial empire correspondent
India-Pakistan match: Asia Cup 2025 cricket match with falling advertisement rates and festive season brand ads
ट्रेंडिंग खबरें

India-Pakistan match: भारत-पाक मैच की एड रेट्स में गिरावट, गेमिंग बैन और फेस्टिव सीजन ने बदला बाजार का समीकरण

By
Shashank Pathak
ट्रेंडिंग खबरें

2026 में सोना सस्ता होगा या महंगा? जानें क्या कहती है WGC की रिपोर्ट

By
Industrial Empire
WhatsApp के जरिए मोबाइल पर Aadhaar कार्ड डाउनलोड करते हुए उपयोगकर्ता
बैंकिंग

WhatsApp पर ‘Hi’ भेजते ही मिल जाएगा Aadhaar: आधार डाउनलोड की सबसे आसान डिजिटल सुविधा

By
Industrial empire correspondent
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?