The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Mar 29, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > सैलरी, सेहत और ग्रेच्युटी पर सरकार का बड़ा फैसला, 4 नए श्रम कानून लागू
ट्रेंडिंग खबरें

सैलरी, सेहत और ग्रेच्युटी पर सरकार का बड़ा फैसला, 4 नए श्रम कानून लागू

Last updated: 22/11/2025 6:16 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

केंद्र सरकार ने श्रम सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पांच साल पहले तैयार किए गए चार नए लेबर कोड को लागू कर दिया है। ये कोड पुराने 29 श्रम कानूनों को मिलाकर बनाए गए हैं, ताकि नौकरी, वेतन, कामकाज और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं अधिक स्पष्ट, सरल और आधुनिक बन सकें। नए लेबर कोड्स का मकसद एक ऐसा ढांचा तैयार करना है, जिससे कंपनियों के लिए बिजनेस करना आसान हो और मजदूरों को अधिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पहली बार असंगठित क्षेत्र तक न्यूनतम मजदूरी का दायरा विस्तृत कर दिया गया है। इसके साथ ही, मजदूरी की परिभाषा बदली गई है, जिसमें बेसिक पे, महंगाई भत्ता और रिटेनिंग अलाउंस शामिल होंगे। कुल सैलरी में 50% हिस्सा अब बेसिक पे होना अनिवार्य होगा, जिससे कंपनियां भत्तों के नाम पर वेतन में भ्रम न पैदा कर सकें।

Contents
महिलाओं के लिए ये हैं फायदेहड़ताल के लिए 14 दिनों का नोटिसग्रेच्युटी पाने के लिए पांच साल का इंतजार नहीं

महिलाओं के लिए ये हैं फायदे

नए नियमों में महिलाओं के समान अवसर और समान वेतन पर विशेष जोर दिया गया है। अब महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने का विकल्प दिया गया है, लेकिन यह तभी संभव होगा जब वे स्वयं इसकी सहमति दें और कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा के लिए मजबूत और भरोसेमंद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अब लिंग के आधार पर किसी भी भर्ती या सेवा शर्त में भेदभाव नहीं किया जा सकेगा।

हड़ताल के लिए 14 दिनों का नोटिस

सर्विस सेक्टर में वर्क फ्रॉम होम को औपचारिक बढ़ावा दिया गया है। कंपनी और कर्मचारी आपसी सहमति से कामकाज की व्यवस्था तय कर सकेंगे। श्रम विवादों को जल्दी निपटाने के लिए दो सदस्यीय ट्रिब्यूनल बनाई जाएगी, जिससे फैसले जल्द दिए जा सकें। हड़ताल के लिए अब कम से कम 14 दिनों का नोटिस देना अनिवार्य होगा, और नोटिस अवधि या बातचीत चलने के दौरान हड़ताल करना प्रतिबंधित रहेगा। गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स जैसे डिलीवरी पार्टनर्स और कैब ड्राइवरों को भी अब सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है, जिसके लिए प्लेटफॉर्म कंपनियों को अपने कारोबार का 1-2% योगदान करना होगा।

ग्रेच्युटी पाने के लिए पांच साल का इंतजार नहीं

फिक्स्ड-टर्म कर्मचारियों को अब ग्रेच्युटी पाने के लिए पांच साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे सेवा अवधि के आधार पर ग्रेच्युटी के पात्र होंगे। निरीक्षण प्रणाली में कंप्यूटर आधारित ‘इंस्पेक्टर-कम-फैसिलिटेटर’ मॉडल लागू किया गया है, जिससे अनावश्यक दबाव और उत्पीड़न की संभावना कम होगी। कई अपराधों को सीधे जुर्माना भरकर निपटाने की सुविधा भी दी गई है, जिससे अदालतों का बोझ कम होगा। सभी लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और रिटर्न फाइलिंग पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी, जिससे दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अब ‘वन लाइसेंस, वन रजिस्ट्रेशन’ का नियम लागू होगा, यानी अलग-अलग कार्यों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। असंगठित क्षेत्र के सभी कर्मचारियों के लिए अपॉइंटमेंट लेटर देना अनिवार्य किया गया है। कॉन्ट्रैक्ट लेबर एक्ट अब उन यूनिट्स पर लागू होगा जहां 50 या अधिक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी काम करते हैं।

TAGGED:AgricultureDigital IndiaFeaturedIndustrial EmpireMake in IndiaNarendra Modinew labour codenew labour lawnew labour lawsPM Modi
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article डोनाल्ड Trump का दावा कि भारत-पाक युद्ध को रोकने में उनकी भूमिका Trump का दावा: 350% टैरिफ की धमकी देकर रुकवाया था भारत-पाक युद्ध
Next Article BYJU’s संकट और गहराया: फाउंडर रवींद्रन पर 1 अरब डॉलर का जुर्माना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मक्का से बनने वाले उत्पाद – बायो प्लास्टिक, दवाइयां, कॉस्मेटिक्स और ईंधन
एग्रीकल्चर

भुट्टे से आगे की कहानी: मक्का अब सिर्फ खाना नहीं, industry का कच्चा माल

By
Industrial Empire
Vande Bharat Express pantry terminated due to poor food quality, South Railway action on Brandavan Food Products
ट्रेंडिंग खबरें

Vande Bharat Express: 6 वंदे भारत एक्सप्रेस की पेंट्री का ठेका टर्मिनेट, यात्रियों को परोसा जा रहा था खराब खाना! जानिए किस कंपनी पर गिरी गाज

By
Industrial Empire
आईटी

विप्रो का बड़ा कदम : हर्मन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशन कारोबार का 37.5 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण

By
Industrial empire correspondent
Google Phone App और Gemini AI के नए फीचर्स दिखाता स्मार्टफोन स्क्रीन
ऑटो/टेक

Google ने फोन ऐप और Gemini के लिए पेश किए नए दमदार फीचर्स, DND मोड में बजेगा ‘अर्जेंट’ कॉल

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?