The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Jun 10, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > BYJU’s संकट और गहराया: फाउंडर रवींद्रन पर 1 अरब डॉलर का जुर्माना
ट्रेंडिंग खबरें

BYJU’s संकट और गहराया: फाउंडर रवींद्रन पर 1 अरब डॉलर का जुर्माना

Last updated: 23/11/2025 2:28 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

अमेरिका की एक अदालत ने BYJU’S के संस्थापक बायजू रवींद्रन पर 1.16 अरब डॉलर (करीब 9,800 करोड़ रुपये) का भारी जुर्माना लगाया है। यह आदेश डेलावेयर की बैंकरप्सी कोर्ट ने BYJUs अल्फा और अमेरिकी कंपनी GLAS ट्रस्ट की याचिका पर दिया। अदालत ने कहा कि रवींद्रन यह रकम दोनों कंपनियों को वापस चुकाएं, क्योंकि उन्होंने न तो कोर्ट में पेशी दी और न ही मांगे गए दस्तावेज जमा किए।

Contents
बार-बार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट नाराजआदेश के खिलाफ अपील करेंगे रवींद्रन

BYJUs अल्फा, BYJU’S की अमेरिकी सब्सिडियरी है, जिसे 2021 में वैश्विक बैंकों और निवेशकों से 1.2 अरब डॉलर का कर्ज जुटाने के लिए बनाया गया था। इस राशि में से 2022 में करीब 53.3 करोड़ डॉलर मियामी की फंड कंपनी कैमशाफ्ट कैपिटल को ट्रांसफर कर दिए गए। इस ट्रांजेक्शन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया, क्योंकि दावा किया गया कि यह राशि कर्जदाताओं से छुपाने की नीयत से ट्रांसफर की गई थी। बाद में यूके की OCI लिमिटेड के जरिए इस लेनदेन का मामला उजागर हुआ। कोर्ट में दायर फाइलों में कहा गया कि रवींद्रन इस रकम का एक बड़ा हिस्सा सिंगापुर स्थित अपनी एक कंपनी में भेजना चाहते थे।

इसके बाद BYJU’S से जुड़ी अन्य कंपनियों के जरिए निवेश की संरचना में और बदलाव किए गए। कोर्ट के जज ब्रैंडन शेनन ने इन सभी गतिविधियों के लिए बायजू रवींद्रन को जिम्मेदार ठहराया। अदालत के अनुसार, 2022 में पहली बार 53.3 करोड़ डॉलर और 2023 में दूसरी बार 54.06 करोड़ डॉलर का ट्रांसफर हुआ, यानी कुल 1.16 अरब डॉलर की रकम भेजी गई।

बार-बार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट नाराज

कर्जदाताओं की ओर से कई बार उन्हें कोर्ट में पेश होने और दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए, लेकिन रवींद्रन अनुपस्थित रहे। इसके बाद कर्जदाताओं ने 11 अगस्त को डिफॉल्ट जजमेंट की मांग की और आखिरकार 20 नवंबर को कोर्ट ने एकतरफा फैसला देते हुए रवींद्रन को पूरी रकम चुकाने का आदेश दे दिया। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि BYJUs अल्फा के फंड का कब और कैसे उपयोग हुआ, इसकी पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

आदेश के खिलाफ अपील करेंगे रवींद्रन

रवींद्रन की तरफ से वकील मैकनट ने कहा कि यह एक डिफॉल्ट जजमेंट है, यानी अदालत ने उनका पक्ष सुने बिना फैसला सुना दिया। उन्होंने कहा कि वे इस आदेश के खिलाफ अपील करेंगे, क्योंकि अदालत ने कई महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान नहीं दिया। उनका दावा है कि लोन की रकम का इस्तेमाल रवींद्रन या किसी फाउंडर के निजी लाभ के लिए नहीं, बल्कि थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (TLPL) के हित में किया गया था। TLPL पहले BYJU’S की पैरेंट कंपनी थी, हालांकि अब इसका नियंत्रण GLAS ट्रस्ट के पास है।

TAGGED:BUSINESS NEWSbusiness news TODAYbyjubyju raveendranDigital IndiaFeaturedIndustrial Empire
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सैलरी, सेहत और ग्रेच्युटी पर सरकार का बड़ा फैसला, 4 नए श्रम कानून लागू
Next Article भारत 2030 तक क्विक कॉमर्स का तीसरा सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता बाजार बनता हुआ भारत बना quick commerce का तीसरा सबसे बड़ा बाजार, 2030 तक दोगुना होगा राजस्व
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

India’s first AI-powered Indrajaal Anti-Drone Patrol Vehicle detecting and neutralizing hostile drones using advanced SkyOS technology.
ऑटो/टेक

भारत की सुरक्षा को मिला हाई-टेक हथियार: Indrajaal Ranger देश का पहला AI एंटी ड्रोन पेट्रोल वाहन तैयार

By
Shashank Pathak
GANPATI BAPPA
ट्रेंडिंग खबरें

गणपति बप्पा के संग झूमेगा बाजार: 28,000 करोड़ का त्योहारी कारोबार

By
Shashank Pathak
अन्य

लोन से MSME में उछाल, लेकिन जोखिम बरकरार

By
Industrial Empire
Petrol diesel price hike India fuel pump rush oil crisis Middle East impact
एनर्जी

Petrol-Diesel Price Hike: युद्ध के असर से ईंधन महंगा, कई शहरों में बढ़ी चिंता

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?