The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Oct 14, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > लद्दाख पर भारत-चीन में फिर बढ़ा विवाद, 28 जगहों के नाम पर चीन ने जताई आपत्ति
ट्रेंडिंग खबरें

लद्दाख पर भारत-चीन में फिर बढ़ा विवाद, 28 जगहों के नाम पर चीन ने जताई आपत्ति

Last updated: 13/10/2026 5:59 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा और वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हिमालयी क्षेत्र
लद्दाख की 28 रणनीतिक जगहों के आधिकारिक नाम घोषित करने पर चीन ने जताई आपत्ति, भारत ने बताया अभिन्न हिस्सा।
SHARE

नई दिल्ली। लद्दाख को लेकर भारत और चीन के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। भारत ने स्पष्ट किया है कि लद्दाख देश का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। यह प्रतिक्रिया चीन की उस आपत्ति के बाद आई है, जिसमें उसने लद्दाख की 28 रणनीतिक जगहों और भौगोलिक क्षेत्रों के लिए भारत की ओर से आधिकारिक नाम घोषित किए जाने का विरोध किया है। चीन ने इन इलाकों पर अपना दावा दोहराया है, जबकि भारत ने अपने क्षेत्रीय अधिकारों को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बीजिंग में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चीन ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मान्यता नहीं दी है। उन्होंने भारत के इस कदम को एकतरफा और गैरकानूनी बताया। माओ निंग ने इन स्थानों के लिए घोषित नामों को तथाकथित मानक नाम बताते हुए कहा कि ऐसे कदमों से संबंधित क्षेत्रों पर चीन के दावे में कोई बदलाव नहीं आएगा। चीन का कहना है कि सीमा के पश्चिमी सेक्टर के ये इलाके उसके क्षेत्र का हिस्सा हैं।

28 जगहों के आधिकारिक नाम घोषित

भारत के गृह मंत्रालय ने 2 अक्टूबर को लद्दाख की 28 महत्वपूर्ण जगहों और भौगोलिक क्षेत्रों के आधिकारिक नाम घोषित किए थे। इस सूची में गोगरा और हॉट स्प्रिंग जैसे संवेदनशील इलाके भी शामिल हैं। ये क्षेत्र वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास स्थित हैं और भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

सरकार ने यह कदम लद्दाख प्रशासन के साथ विचार-विमर्श के बाद उठाया था। इसका उद्देश्य सरकारी रिकॉर्ड और नक्शों में इन स्थानों की पहचान को व्यवस्थित करना और उनके आधिकारिक नाम दर्ज करना है। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों के भौगोलिक महत्व और स्थानीय पहचान को सामने लाने पर भी जोर दिया गया है।

गोगरा और हॉट स्प्रिंग का नाम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्ष 2020 में भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध के दौरान ये इलाके तनाव के प्रमुख केंद्र रहे थे। इन क्षेत्रों में भारतीय सेना की गश्त भी रणनीतिक रूप से अहम मानी जाती है।

सूची में शामिल हैं कई रणनीतिक और भौगोलिक क्षेत्र

भारत की ओर से जारी सूची में गोगरा, हॉट स्प्रिंग, अलीशा गिरी, ब्रांगसा, चापचिंगल दर्रा, कनिष्क पीक, करुण पीर पर्वत, कुक्सेल, मार्तंड गिरी, परपिक ग्लेशियर, स्कमरी ग्लेशियर, शाचमिरिक दर्रा, श्कोर्गा घाटी और जोरावर पीक जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा देहरा कम्पास, द्राक कार्पो, जोलमोरी, कुमारायण पॉइंट, पांगलुंग, रिंचेन जंगपो, सक्यश्री गिरी, गुरु रिनपोछे, शमाल लुंगपा, यांगपा नदी, मार्पा लोत्सावा री, मिलारेपा कांगरी, शिव री और महेश्वर री भी सूची का हिस्सा हैं। शमाल लुंगपा को 1950 के दशक में गश्त और ठहराव के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मार्ग के तौर पर बताया गया है।

2020 से जारी है सीमा विवाद

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव 5 मई 2020 को पैंगोंग झील के पास सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद बढ़ गया था। इसके बाद दोनों देशों ने सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाई और कई दौर की सैन्य तथा कूटनीतिक वार्ताएं कीं। कुछ क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हुई।

लद्दाख में स्थानों के नाम को लेकर चीन की नई आपत्ति से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। भारत का रुख स्पष्ट है कि आधिकारिक नाम घोषित करने से लद्दाख की क्षेत्रीय स्थिति नहीं बदलती और यह भारत का अभिन्न हिस्सा बना रहेगा।

TAGGED:28 Place NamesBorder DisputeChinese Foreign MinistryEastern LadakhGeopolitical TensionsGograHot SpringsIndia China Border DisputeIndia China Border TensionIndia China ConflictIndia China NewsIndia China RelationsindustrialempireLACLadakh DisputeLadakh NewsLadakh TerritoryLine of Actual ControlMao NingMinistry of External AffairsMinistry of Home Affairs
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत में सब्जियों की बढ़ती कीमतें और खुदरा महंगाई महंगाई ने बढ़ाई चिंता, सितंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% पहुंची
Next Article वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रुपये में उतार-चढ़ाव और आरबीआई के कदमों पर बयान देते हुए। रुपये में गिरावट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, RBI उठाता रहेगा कदम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ट्रेंडिंग खबरें

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बन सकती है सहमति, घटेगी टैरिफ

By
Manu Tiwari
India US trade deal के बाद मोदी और ट्रंप की बातचीत, टैरिफ कटौती से भारत को राहत
ट्रेंडिंग खबरें

India US trade deal: 18% टैरिफ में कटौती से भारत को बड़ी राहत, बाजार से लेकर किसानों तक दिखेगा असर

By
Manu Tiwari
24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का प्रस्तावित स्वरूप
ट्रेंडिंग खबरें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में बड़ा बदलाव, अब 24 कोच और पेंट्री कार की तैयारी

By
Manu Tiwari
ट्रेंडिंग खबरेंबैंकिंग

क्या भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट? वायरल दावे पर RBI और PIB ने बताया सच

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?