The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, Oct 9, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > बैंकिंग > GST Council के बड़े फैसले: कारोबारियों को ITC में राहत, इन खर्चों पर मिलेगा फायदा
बैंकिंगट्रेंडिंग खबरें

GST Council के बड़े फैसले: कारोबारियों को ITC में राहत, इन खर्चों पर मिलेगा फायदा

Last updated: 08/10/2026 7:16 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
GST Council की 57वीं बैठक में कारोबारियों के लिए ITC और GST राहत के फैसले
GST परिषद ने कारोबारियों को ITC और GST रिफंड से जुड़े कई मामलों में राहत देने के फैसले किए।
SHARE

जीएसटी परिषद ने कारोबारियों और कंपनियों को राहत देने के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़े कई अहम बदलावों को मंजूरी दी है। गुरुवार को हुई जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में लिए गए फैसलों से कंपनियों के कई तरह के खर्च पर चुकाए गए जीएसटी का लाभ लेने का रास्ता साफ हुआ है। इससे कारोबार की लागत कम करने और नकदी प्रवाह बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर मिलेगा ITC

नई व्यवस्था के तहत कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए खरीदे गए स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर भुगतान किए गए जीएसटी का ITC ले सकेंगी। इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क के लिए लगाए जाने वाले टेलीकॉम टावर और फैक्टरी के बाहर बिछाई गई पाइपलाइन जैसी कुछ सुविधाओं पर चुकाए गए टैक्स का भी लाभ मिल सकेगा।

कंपनियों की ओर से ग्राहकों को मुफ्त दिए जाने वाले सैंपल पर भी ITC का प्रावधान किया गया है। वहीं, कानून के तहत नष्ट किए जाने वाले एक्सपायर्ड सामान पर चुकाए गए टैक्स का लाभ भी कारोबारियों को मिल सकेगा।

होटल और रेस्तरां कारोबार को भी राहत

होटल, रेस्तरां और यात्री परिवहन से जुड़ी सेवाओं में भी ITC के नियमों में बदलाव किया गया है। उदाहरण के लिए, अगर कोई ट्रैवल एजेंट ग्राहक के लिए होटल का कमरा बुक करता है, तो उसे ITC का लाभ मिल सकेगा। इसमें एक रात के लिए 7,500 रुपये तक के होटल कमरे शामिल हैं।

रेस्तरां, खानपान और यात्री परिवहन जैसी सेवाओं को खरीदकर आगे बेचने वाले कारोबारियों को भी राहत मिलेगी। पहले इन सेवाओं पर 5 फीसदी GST लागू था, लेकिन ITC का लाभ नहीं मिलता था।

सेवाओं पर भी मिलेगा रिफंड

अगर किसी कंपनी को खरीद के समय अधिक GST देना पड़ता है और बिक्री के समय कम GST जमा करना होता है, तो उसका टैक्स क्रेडिट जमा होता रहता है। नई व्यवस्था में सामान के साथ-साथ सेवाओं पर चुकाए गए टैक्स का रिफंड भी मिल सकेगा। यह प्रावधान 1 नवंबर 2026 से लिए जाने वाले टैक्स क्रेडिट पर लागू होगा।

मशीनरी खरीदने पर बड़ी राहत

नई मशीनों और फैक्टरी उपकरणों पर भुगतान किए गए GST के रिफंड का प्रावधान भी किया गया है। इससे खासकर निर्यातकों और उन कारोबारियों को फायदा हो सकता है जिनका इनपुट टैक्स बिक्री पर देय टैक्स से अधिक रहता है।

हालांकि, यह रिफंड एक साथ नहीं मिलेगा। हर महीने कुल टैक्स क्रेडिट का 60वां हिस्सा वापस किया जा सकेगा। यह नियम 1 अप्रैल 2027 से लिए जाने वाले टैक्स क्रेडिट पर लागू होगा।

इसके अलावा, सही बिल, सामान की प्राप्ति और भुगतान जैसे सभी नियम पूरे करने वाले कारोबारियों को विक्रेता की गलती के कारण ITC से वंचित होने की स्थिति में राहत देने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों की एक समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।

TAGGED:57th GST Council MeetingBUSINESS NEWSGST CouncilGST ITCGST NewsGST RefundGST RulesInput Tax Credit
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article एयरटेल पोस्टपेड मोबाइल सेवा और नए प्लान की कीमत में बढ़ोतरी को दर्शाती प्रतिनिधि तस्वीर एयरटेल पोस्टपेड प्लान हुए महंगे, ग्राहकों को मिलेगा फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

2025 में गिरती Crude Oil की कीमतें और वैश्विक तेल बाजार की स्थिति
ट्रेंडिंग खबरें

2025 के अंत तक और सस्ता होगा Crude Oil, जानिए क्यों गिर रही हैं कीमतें

By
Manu Tiwari
सोने की ईंटें, गिरावट दर्शाता लाल ग्राफ, अमेरिका और ईरान के झंडे तथा तेल बैरल के साथ वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट को दर्शाता चित्र।
ट्रेंडिंग खबरें

ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, बाजार में बदला निवेशकों का रुख

By
Manu Tiwari
दिल्ली में शनिवार की बारिश के बाद बादलों से घिरा मौसम और बारिश से राहत महसूस करते लोग।
ट्रेंडिंग खबरें

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मानसून सक्रिय, 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान

By
Manu Tiwari
बैंकिंग

बचत खातों पर बड़ी राहत: अब नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस न रखने पर जुर्माना

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?