The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Mar 31, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > एग्रीकल्चर > Millet Seeds: कृषि वैज्ञानिकों से बाजरे की गुणवत्ता बढ़ाने की कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की अपील
एग्रीकल्चर

Millet Seeds: कृषि वैज्ञानिकों से बाजरे की गुणवत्ता बढ़ाने की कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की अपील

Last updated: 11/11/2025 2:55 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE


Millet Seeds: भारत में बाजरा को अब सिर्फ एक पारंपरिक अनाज नहीं, ‘सुपर फूड’ और आर्थिक अवसर के रूप में देखा जा रहा है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के कृषि वैज्ञानिकों से अपील की है कि वे बाजरे की उत्पादकता और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए नए उच्च उत्पादक बीज विकसित करें।

उन्होंने कहा कि अगर बाजरे की खेती को वैज्ञानिक नवाचार, सरकारी सहयोग और सही नीतियों से जोड़ा जाए, तो यह फसल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

कृषि मंत्री का आह्वान: बाजरा किसानों की लाभदायक फसल
चौहान ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ‘माड़िया दिवस’ और ‘श्री अन्न एवं महिला किसान’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसान ऐसी फसलों की तलाश में हैं, जो उन्हें बेहतर वित्तीय लाभ दे सकें। बाजरा को लाभदायक फसल बनाना हमारी जिम्मेदारी है। हमें ऐसी व्यवस्था बनानी होगी कि किसान इसकी खेती की ओर रुख करें। उन्होंने कहा – कृषि मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब केंद्र सरकार ‘श्री अन्न मिशन’ के तहत मोटे अनाजों को बढ़ावा दे रही है और ग्रामीण इलाकों में इसकी खेती को प्रोत्साहित कर रही है।

ओडिशा बना मिसाल: MSP पर बाजरे की खरीद शुरू
अपने संबोधन में चौहान ने ओडिशा राज्य की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने बाजरे के उत्पादन में शानदार काम किया है। उन्होंने बताया कि ओडिशा ने बाजरे की उत्पादकता 6 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पहुंचा दी है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। ओडिशा देश का पहला राज्य है जो किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बाजरे की खरीद कर रहा है। इसके साथ ही राज्य ने मध्याह्न भोजन योजना (Mid-Day Meal) में भी बाजरे से बने खाद्य पदार्थ शामिल कर एक सराहनीय पहल की है।

कृषि मंत्री ने कहा कि अब इस ओडिशा मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की योजना है, जिससे दूसरे राज्यों के किसान, खासतौर पर महिला किसान, इसका सीधा लाभ उठा सकें।

वैज्ञानिकों और राज्यों से सीधी अपील
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब समय है कि कृषि वैज्ञानिक और राज्य सरकारें मिलकर बाजरे के विकास में तेजी लाएं। वैज्ञानिकों को केवल बीज की गुणवत्ता नहीं बढ़ानी है, बल्कि खेती की लागत घटाने पर भी ध्यान देना होगा। कम लागत और अधिक उत्पादन यही भारत के किसान की ज़रूरत है।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि राज्यों को किसानों से सीधे बाजरा खरीदने की नीति बनानी चाहिए और स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित करनी चाहिए। इससे किसानों को अधिक दाम मिलेंगे और गांवों में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

‘सुपर फूड’ के रूप में बाजरे का विस्तार
कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि पहले बाजरे की खेती सिर्फ आदिवासी इलाकों तक सीमित थी, लेकिन अब यह राज्य के सभी 30 जिलों में फैल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाजरे को ‘सुपर फूड’ के रूप में पहचान मिली है। यह अब पोषण और रोजगार दोनों का महत्वपूर्ण स्रोत बन रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बाजरे की सप्लाई चेन, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट पॉलिसी पर ध्यान दें, तो भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक मिलेट हब बन सकता है।

‘श्री अन्न’ से बढ़ेगी किसान की आमदनी
बाजरे को ‘श्री अन्न’ का दर्जा देने के बाद सरकार अब इसे किसानों की आय बढ़ाने के मिशन से जोड़ रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी साफ संदेश दे दिया है कि अगर वैज्ञानिक, राज्य और किसान मिलकर आगे बढ़ें, तो बाजरा भारत की खेती का नया आधार बन सकता है। इस दिशा में कदम बढ़ चुके हैं और अगर यह गति बरकरार रही, तो आने वाले वर्षों में भारत न सिर्फ बाजरे का सबसे बड़ा उत्पादक, बल्कि सुपर फूड्स के वैश्विक बाजार का नेतृत्वकर्ता भी बन सकता है।

TAGGED:AgricultureIndustrial EmpireMillet SeedsShivraj Singh ChauhanSuper Food
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article OnePlus 15 भारत लॉन्च: नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द आ रहा है, जानिए कीमत और फीचर्स OnePlus 15 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, जानिए कीमत और इसके एडवांस फीचर
Next Article Business Idea: जॉब के साथ साइड इनकम के लिए ये हैं 10 बेहतरीन आइडियास
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

donald trump व्हाइट हाउस में भारत-पाक तनाव पर बयान देते हुए
ट्रेंडिंग खबरें

Trump ने भारत-पाक तनाव कम करने में अपनी ‘टैरिफ पॉलिसी’ को बताया अहम

By
Shashank Pathak
टेलिकॉम

भारत में मोबाइल कॉल के 30 साल, बेमिसाल: तकनीक की क्रांति का उत्सव मनाएंगे कारोबारी

By
Shashank Pathak
Summer crop sowing 2026 India with farmers in field and pulse crops cultivation
एग्रीकल्चर

Summer crop sowing 2026: ग्रीष्मकालीन खेती में सुस्ती, लेकिन दलहन ने दिखाई ताकत, क्या कह रहे हैं ताज़ा आंकड़े?

By
Industrial empire correspondent
Brent crude oil price rises above 115 dollars due to Middle East conflict and supply concerns
बाज़ार

पश्चिम एशिया तनाव से उबाल पर तेल बाजार, brent crude 115 डॉलर के पार

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?