The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, Sep 18, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फूड प्रोसेसिंग > Swiggy, Zomato से खाना मंगाना अब होगा महंगा, डिलीवरी चार्ज पर लगेगी 18 प्रतिशत GST
फूड प्रोसेसिंग

Swiggy, Zomato से खाना मंगाना अब होगा महंगा, डिलीवरी चार्ज पर लगेगी 18 प्रतिशत GST

Shashank Pathak
Last updated: 16/09/2025 2:39 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
Swiggy Zomato Delivery Charge पर 18% GST
Swiggy और Zomato से खाना मंगाना अब होगा महंगा
SHARE

अगर आप भी अक्सर swiggy, zomato या मैजिकपिन से खाना ऑर्डर करते हैं, तो अब आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नए नियमों के मुताबिक, 22 सितंबर 2025 से डिलीवरी चार्ज पर 18 फीसदी GST लगाया जाएगा। यानी जब भी आप घर या ऑफिस बैठे पिज्जा, बिरयानी या अपनी पसंद का कोई भी फूड ऑर्डर करेंगे, तो उस डिलीवरी चार्ज पर अलग से टैक्स देना होगा।

पहले ही बढ़ चुका है प्लेटफॉर्म शुल्क
त्योहारी सीजन से ठीक पहले ही इन कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म शुल्क में इजाफा कर दिया है। स्विगी ने कुछ शहरों में अपना प्लेटफॉर्म शुल्क बढ़ाकर 15 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है, जिसमें GST शामिल है। वहीं जोमैटो ने प्लेटफॉर्म शुल्क को 12.50 रुपये कर दिया है, लेकिन इसमें GST अलग से लगेगी। वहीं, मैजिकपिन का प्लेटफॉर्म शुल्क 10 रुपये प्रति ऑर्डर हो गया है। अब जब डिलीवरी चार्ज पर भी 18 फीसदी जीएसटी जुड़ जाएगी, तो कुल खर्च और भी बढ़ जाएगा।

कितना ज्यादा देना पड़ेगा?
विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा, लेकिन हर ऑर्डर पर कुछ अतिरिक्त भुगतान जरूर करना होगा। अगर आप जोमैटो पर फ़ूड ऑर्डर करते हैं तो आपको प्रति ऑर्डर औसतन 2 रुपये ज्यादा देना होगा और स्विगी पर यह राशि लगभग 2.6 रुपये के आसपास होगी। भले ही रकम छोटी लगे, लेकिन अगर आप महीने में कई बार ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो आपके मासिक बजट पर असर साफ दिखाई देगा। खासकर उन लोगों पर ज्यादा फर्क पड़ेगा जो रोजाना या सप्ताह में कई बार डिलीवरी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और घर का झंझट छोड़कर बाहर का खाना मंगाना पसंद करते हैं।

क्यों लगाया गया यह टैक्स?
वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जारी किए गए FAQ (सवाल-जवाब) में यह स्पष्ट किया कि लोकल डिलीवरी सर्विसेज पर 18 फीसदी GST लागू होता है। अगर कोई रजिस्टर्ड व्यक्ति सीधे लोकल डिलीवरी सर्विस देता है, तो उस पर GST लगेगा। अगर डिलीवरी सर्विस किसी ई-कॉमर्स ऑपरेटर (ECO) के लिए दी जा रही है और सर्विस प्रोवाइडर रजिस्टर्ड नहीं है, तो GST की जिम्मेदारी ई-कॉमर्स ऑपरेटर की होगी। वहीं, अगर कोई रजिस्टर्ड डिलीवरी प्रोवाइडर ECO के जरिए सर्विस देता है, तो GST उसी प्रोवाइडर को भरना होगा। सरकार का कहना है कि यह टैक्स स्ट्रक्चर पहले से मौजूद है, अब इसे स्पष्ट रूप से लागू किया जा रहा है ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे।

कंपनियों के शेयरों में हलचल
इस खबर के बीच स्विगी और जोमैटो के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली। स्विगी का शेयर बीएसई में 245.30 रुपये पर खुला और 438.30 रुपये तक पहुंच गया। और जोमैटो (Eternal) का शेयर सुबह 323.45 रुपये पर खुला और दिन में बढ़कर 326.30 रुपये तक गया। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि भले ही उपभोक्ताओं पर कुछ अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, लेकिन डिलीवरी चार्ज से कंपनियों की आय बढ़ने की उम्मीद है।

त्योहारों से पहले ग्राहकों पर असर
त्योहारी सीजन में ऑनलाइन फूड डिलीवरी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ऐसे में यह फैसला ग्राहकों को थोड़ा महंगा पड़ सकता है। जहां एक ओर उपभोक्ताओं की जेब पर असर होगा, वहीं दूसरी ओर कंपनियों की कमाई में इजाफा होने की संभावना है। तो 22 सितंबर से आपके फूड ऑर्डर की डिलीवरी अब पहले से ज्यादा महंगी हो जाएगी। प्लेटफॉर्म शुल्क पहले ही बढ़ चुका है और अब डिलीवरी चार्ज पर 18% GST का नया नियम लागू होगा। भले ही यह रकम बहुत बड़ी न लगे, लेकिन बार-बार ऑर्डर करने वालों के लिए यह अतिरिक्त खर्च जेब पर असर डालेगा। यानी अगर आप ऑनलाइन फूड डिलीवरी के शौकीन हैं, तो तैयार रहिए – अब बिरयानी और पिज्जा का स्वाद पहले से महंगा पड़ेगा।

TAGGED:Delivery Charges GSTFood Price HikeGST NewsIndian EconomyIndustrial EmpireOnline Food DeliverySwiggy GSTSwiggy Zomato UpdatesTax News IndiaZomato GST
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सुजलॉन एनर्जी को टाटा पावर रिन्यूएबल से FY26 का सबसे बड़ा 838 मेगावाट विंड एनर्जी प्रोजेक्ट ऑर्डर टाटा पावर रिन्यूएबल से सुजलॉन को मिला FY26 का सबसे बड़ा ऑर्डर, 3 राज्यों में ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट होंगे शुरू
Next Article Gold Silver Price Today – सोने और चांदी के ताज़ा भाव Gold Silver Prices: सोने-चांदी के भाव में नरमी, रिकॉर्ड स्तर से फिसला सोना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Indian pharma market growth 2026 with generic medicine challenge and top pharma stock
फार्मा

जेनेरिक दवाओं की चुनौती में कौन बनेगा Pharma का विनर? ब्रोकरेज की टॉप पिक ने बढ़ाई हलचल

By
Industrial Empire
Crude oil prices fall globally but petrol diesel prices in India remain high and oil companies making record profits
नॉन रिन्यूएबल एनर्जी

crude oil से कंपनियों को हो रहा मोटा मुनाफा, फिर भी पेट्रोल-डीजल मिल रहा महंगा

By
Industrial Empire
the image consists of a visual from middle east war with damaged buildings and destroyed infrastructure
ट्रेंडिंग खबरेंअन्य

पश्चिम एशिया संकट का भारत पर असर: 25 लाख लोग गरीबी की ओर, कौन-कौन से उद्योग होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा

By
Industrial Empire
RBI credit card new rules for overlimit charges and customer consent in India
बैंकिंग

RBI Credit Card New Rules: अब नहीं लगेगा अचानक ओवरलिमिट चार्ज, ग्राहकों को बड़ी राहत

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?