The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Oct 3, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को करेंगे राजस्थान दौरा
अन्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को करेंगे राजस्थान दौरा

Last updated: 21/05/2025 3:56 PM
By
Industrial Empire
Share
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान दौरे पर, बीकानेर में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और करणी माता मंदिर में दर्शन करते हुए
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर दौरे पर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे सुबह लगभग 11 बजे देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद करीब 11:30 बजे वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर से मुंबई के लिए चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान 26,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे बीकानेर जिले के पलाना में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे।

रेलवे क्षेत्र में सुधार की अपनी प्रतिबद्धता के तहत प्रधानमंत्री 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर में 1,300 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिनकी डिज़ाइन में स्थानीय सांस्कृतिक पहचान और यात्री सुविधा दोनों का समावेश किया गया है। देशनोक रेलवे स्टेशन की वास्तुकला करणी माता मंदिर से प्रेरित है। इसी तरह तेलंगाना का बेगमपेट स्टेशन काकतीय साम्राज्य की स्थापत्य शैली को दर्शाता है। बिहार का थावे स्टेशन शक्तिपीठ मां थावेवाली के चित्रों और मधुबनी पेंटिंग से सजा है। गुजरात का डाकोर स्टेशन श्री रणछोड़राय जी महाराज की भव्यता से प्रेरित है। ये सभी स्टेशन आधुनिक तकनीक के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हैं।

रेलवे के 100% विद्युतीकरण की दिशा में कार्य करते हुए प्रधानमंत्री चूरू-सादुलपुर रेलखंड (58 किलोमीटर) की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वे सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी) और समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी) रेल मार्गों के विद्युतीकरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह पहल रेलवे संचालन को पर्यावरण अनुकूल और अधिक दक्ष बनाएगी। सड़क क्षेत्र में प्रधानमंत्री 3 वाहन अंडरपास, राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वे 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 7 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ये सड़कें भारत-पाक सीमा तक जुड़ती हैं, जिससे सुरक्षा बलों की आवाजाही सुगम होगी और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे बीकानेर, नावा, डीडवाना और कुचामन में बनने वाली सौर ऊर्जा परियोजनाओं और पारेषण प्रणालियों की नींव रखेंगे। इनमें पावरग्रिड सिरोही और पावरग्रिड मेवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड की परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा वे बीकानेर परिसर और नीमच से बिजली निकासी के लिए पारेषण प्रणाली, फतेहगढ़-2 पावर स्टेशन में क्षमता विस्तार जैसी परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनसे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

राजस्थान के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री राज्य सरकार की 25 प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 3,240 करोड़ रुपये की लागत से 750 किलोमीटर लंबे 12 राज्य राजमार्गों का उन्नयन शामिल है, साथ ही 900 किलोमीटर नए राजमार्गों का निर्माण भी प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री बीकानेर और उदयपुर की बिजली परियोजनाओं के साथ-साथ राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा और धौलपुर जिलों में नर्सिंग कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे, जो स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे झुंझुनूं जिले की ग्रामीण जलापूर्ति और फ्लोरोसिस नियंत्रण परियोजना तथा पाली जिले के 7 शहरों में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत शहरी जलापूर्ति योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

TAGGED:Industrial EmpireKarni MandirKarni mataNarendra ModiPm dauraPM Rajasthan visitPM VisitRailway Station
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत सरकार द्वारा मेड इन चाइना उत्पादों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम ‘मेड इन चाइना’ पर लगेगा ब्रेक! भारत सरकार ने उठाया बड़ा कदम
Next Article SUV और बाइक की मांग से ऑटो पुर्जा उद्योग में 2026 तक 9% ग्रोथ का अनुमान SUV और दोपहिया वाहनों की मांग से ऑटो पुर्जा उद्योग को मिलेगी रफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Crude Oil Prices Fall Impact on Indian Economy and Rupee 2026
एनर्जी

2026 तक 52 डॉलर तक फिसल सकता है Crude Oil? रुपये को मिल सकती है राहत, जानिए एक्सपर्ट्स की पूरी राय

By
Industrial Empire
अन्य

इंडस्ट्रियल एम्पायर मैगज़ीन दिसंबर अंक

By
Industrial Empire
अन्य

अफ्रीकी देशों में भारतीय रेल का दबदबा, विदेश भेजेगा 150 रेल इंजन

By
Industrial Empire
10 and 12 result
अन्य

UP Board Result 2025: छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस तारीख तक आ सकता है रिजल्ट

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?