The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Nov 1, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > टेलिकॉम > कंपनियों के Q2 नतीजे: जियो का मुनाफा 13.7% बढ़ा, इंडियन ऑयल को 174% का फायदा; रिलायंस रिटेल और सन फार्मा को झटका
टेलिकॉम

कंपनियों के Q2 नतीजे: जियो का मुनाफा 13.7% बढ़ा, इंडियन ऑयल को 174% का फायदा; रिलायंस रिटेल और सन फार्मा को झटका

Last updated: 01/11/2026 2:36 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे, जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस रिटेल, बैंक ऑफ बड़ौदा, सन फार्मा, मैक्स हेल्थकेयर और इंडियन ऑयल के मुनाफे में उतार-चढ़ाव।
दूसरी तिमाही के नतीजों में जियो और इंडियन ऑयल का शानदार प्रदर्शन, कई कंपनियों के मुनाफे में गिरावट।
SHARE

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजों में कई बड़ी कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ कंपनियों के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन ऑयल के नतीजे बेहतर रहे। वहीं रिलायंस रिटेल, सन फार्मा, मैक्स हेल्थकेयर और जी एंटरटेनमेंट के मुनाफे पर दबाव देखने को मिला।

जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 13.7% बढ़ा

रिलायंस जियो की मूल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने दूसरी तिमाही में 8,387 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल की समान तिमाही के 7,379 करोड़ रुपये से 13.7 फीसदी अधिक है। कंपनी का राजस्व भी 11.4 फीसदी बढ़कर 40,475 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल यह 36,332 करोड़ रुपये था। जियो ने 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में शुरुआत की थी। कंपनी के आईपीओ से 30,188 करोड़ रुपये जुटाए गए।

रिलायंस रिटेल का मुनाफा 24.3% घटा

रिलायंस रिटेल वेंचर्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 24.3 फीसदी घटकर 2,611 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का परिचालन एबिटा भी 11.1 फीसदी गिरकर 5,886 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वित्तीय लागत में 53.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 905 करोड़ रुपये पहुंच गई।

बैंक ऑफ बड़ौदा को रिकॉर्ड मुनाफा

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने दूसरी तिमाही में 6,532 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। यह सालाना आधार पर 36 फीसदी अधिक और बैंक का अब तक का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है। बैंक की शुद्ध ब्याज आय 9 फीसदी बढ़कर 13,026 करोड़ रुपये और गैर-ब्याज आय करीब 96 फीसदी बढ़कर 6,881 करोड़ रुपये रही।

सन फार्मा और मैक्स हेल्थकेयर को झटका

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 36 फीसदी घटकर 1,988.5 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, कंपनी का परिचालन राजस्व 11.9 फीसदी बढ़कर 16,198.7 करोड़ रुपये रहा। अमेरिका में कानूनी मामले के निपटारे और अधिग्रहण से जुड़े खर्चों का मुनाफे पर असर पड़ा।

मैक्स हेल्थकेयर का शुद्ध लाभ भी 15.6 फीसदी घटकर 414.45 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, कंपनी का परिचालन राजस्व 16.8 फीसदी बढ़कर 2,569 करोड़ रुपये हो गया।

इंडियन ऑयल के मुनाफे में 174% की उछाल

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने दूसरी तिमाही में 22,503 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल के 8,191 करोड़ रुपये के मुकाबले 174 फीसदी अधिक है। कंपनी का परिचालन राजस्व भी 30 फीसदी बढ़कर 2.68 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। रिफाइनिंग मार्जिन और पेट्रोकेमिकल कारोबार से कंपनी को फायदा मिला।

स्मार्टवर्क्स मुनाफे में लौटी, जी एंटरटेनमेंट को नुकसान

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज ने दूसरी तिमाही में 25.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 3.13 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की कुल आय 37 फीसदी बढ़कर 605.3 करोड़ रुपये रही।

दूसरी ओर, जी एंटरटेनमेंट का शुद्ध लाभ 37.5 फीसदी घटकर 47.8 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी की आय में बढ़ोतरी के बावजूद मार्जिन पर दबाव बना रहा। इन नतीजों से साफ है कि दूसरी तिमाही में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों के प्रदर्शन में काफी अंतर देखने को मिला है।

TAGGED:Bank of Baroda ResultsBUSINESS NEWSCorporate EarningsIndian Oil Resultsindian stock marketindustrialempireJio PlatformsMax HealthcareQ2 FY27 ResultsQ2 Results 2026quarterly resultsReliance IndustriesReliance JioReliance RetailSmartworksSun Pharma ResultsZee Entertainment
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नवंबर 2026 में बैंक की छुट्टियों की जानकारी दर्शाता कैलेंडर, जिसमें दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहने की जानकारी दिखाई गई है। नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! दिवाली, छठ और गुरु नानक जयंती पर जानें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सुजलॉन के AI आधारित पवन टर्बाइन ब्लेड कारखाने और विंड एनर्जी उपकरण
ट्रेंडिंग खबरेंबिजनेस आईडियारिन्यूएबल एनर्जी

Suzlon का ₹550 करोड़ का निवेश, 2027 तक बनेंगे AI आधारित विंड टर्बाइन ब्लेड के 3 नए कारखाने

By
Manu Tiwari
अभिनव माथुर के स्टार्टअप समथिंग्ज ब्रूइंग की सफलता की कहानी, जो कॉफी मशीनों और होम-ब्रूइंग उपकरणों के जरिए भारत में कॉफी प्रेमियों को नए विकल्प दे रहा है।
फर्श से अर्श तक

लॉकडाउन में शुरू किया स्टार्टअप, अब 15 करोड़ रुपये का कारोबार! अभिनव माथुर ने बदली भारत में कॉफी की दुनिया

By
Manu Tiwari
बैंक और बंधन बैंक की एफडी योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी ब्याज और 10 लाख रुपये के निवेश पर पांच साल का अनुमानित रिटर्न
बैंकिंगट्रेंडिंग खबरें

वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 8% ब्याज दे रहे DCB और बंधन बैंक, जानें 10 लाख रुपये पर 5 साल में कितना मिलेगा रिटर्न

By
Manu Tiwari
टेलिकॉम

टाइप-सी केबल का दौर होगा ख़त्म? चीन ने बनाई सुपर केबल, एक साथ करेगी चार काम

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?