The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Mar 29, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > टाटा मोटर्स को अप्रैल-जून तिमाही में झटका, बिक्री में 9% गिरावट
ऑटो/टेक

टाटा मोटर्स को अप्रैल-जून तिमाही में झटका, बिक्री में 9% गिरावट

Last updated: 09/07/2025 4:03 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही टाटा मोटर्स के लिए कुछ खास नहीं रही। कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी वैश्विक थोक बिक्री 2,99,664 इकाई रही, जो पिछले साल इसी अवधि में हुई 3,29,847 इकाइयों की तुलना में 9 प्रतिशत कम है। इस गिरावट की बड़ी वजह यात्री और वाणिज्यिक वाहनों दोनों की मांग में आई कमी रही।

यात्री वाहन और जेएलआर की बिक्री भी घटी
इस तिमाही में टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 1,24,809 इकाई रही। वहीं टाटा की लग्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (JLR) की बिक्री भी प्रभावित हुई। अप्रैल-जून 2024 में जेएलआर ने कुल 87,286 वाहन बेचे, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

वाणिज्यिक वाहनों में भी सुस्ती
टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की बिक्री के आंकड़े भी साझा किए। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में इनकी वैश्विक थोक बिक्री 87,569 इकाई रही। यह आंकड़ा बाजार में भारी वाहनों की मांग में आई कमी की ओर इशारा करता है।

टाटा ऐस प्रो: कंपनी की नई पेशकश
इस गिरावट के बीच कंपनी ने एक नया मिनी ट्रक लॉन्च कर राहत की उम्मीद जताई है। टाटा मोटर्स ने ‘टाटा ऐस प्रो’ नामक मिनी ट्रक पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे सस्ता मिनी ट्रक है। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने बताया कि नया टाटा ऐस प्रो खासतौर पर स्थिरता, सुरक्षा और विश्वसनीयता को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह ट्रक छोटे व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए एक किफायती और टिकाऊ विकल्प साबित हो सकता है।

हालांकि अप्रैल-जून तिमाही में टाटा मोटर्स को वैश्विक बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन कंपनी नए प्रोडक्ट लॉन्च और बाजार रणनीति के ज़रिए रिकवरी की कोशिश में जुटी है।

TAGGED:Industrial EmpireJaguar Land Rovermini truckTata Grouptata motars
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article एमएसएमई दवा कंपनियों की गुहार: जीएमपी और एनएसक्यू अनुपालन में चाहिए सरकारी मदद
Next Article बचत खातों पर बड़ी राहत: अब नहीं लगेगा मिनिमम बैलेंस न रखने पर जुर्माना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

भारत टैक्सी ऐप लॉन्च, ओला-उबर को टक्कर देने वाला सरकारी राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म
ट्रेंडिंग खबरें

Bharat taxi: Ola-Uber का खेल खत्म? 1 जनवरी से लॉन्च होगा भारत टैक्सी ऐप, किराया रहेगा स्थिर

By
Industrial Empire
भारत में पोस्ट ऑफिस बचत खाते और सुकन्या योजना में लोगों का निवेश
बैंकिंग

post office में 38 करोड़ लोगों ने जमा किया पैसा, फिर भी घाटे में क्यों है डाक विभाग?

By
Shashank Pathak
Vande Bharat Express pantry terminated due to poor food quality, South Railway action on Brandavan Food Products
ट्रेंडिंग खबरें

Vande Bharat Express: 6 वंदे भारत एक्सप्रेस की पेंट्री का ठेका टर्मिनेट, यात्रियों को परोसा जा रहा था खराब खाना! जानिए किस कंपनी पर गिरी गाज

By
Industrial Empire
India US trade deal के बाद मोदी और ट्रंप की बातचीत, टैरिफ कटौती से भारत को राहत
ट्रेंडिंग खबरें

India US trade deal: 18% टैरिफ में कटौती से भारत को बड़ी राहत, बाजार से लेकर किसानों तक दिखेगा असर

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?