The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, May 15, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स हुआ सस्ता: सरकार ने की 50 फीसदी तक की बड़ी कटौती
ऑटो/टेक

नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स हुआ सस्ता: सरकार ने की 50 फीसदी तक की बड़ी कटौती

Shashank Pathak
Last updated: 07/07/2025 6:01 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
SHARE

लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए ऐसे मार्गों पर शुल्क में 50 प्रतिशत तक की कटौती की घोषणा की है, जहां ब्रिज, टनल, फ्लाईओवर या एलिवेटेड रोड जैसी संरचनाएं मौजूद हैं। यह फैसला 2 जुलाई 2025 को अधिसूचना जारी कर लागू किया गया है, जिससे लाखों यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला बोझ अब हल्का होगा।

क्या है नया नियम और कैसे बदलेगा टोल स्ट्रक्चर?
इस बदलाव के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 (NH Fee Rules, 2008) में संशोधन किया गया है और एक नया फॉर्मूला लागू किया गया है। इस फॉर्मूले के अनुसार, अगर किसी हाईवे सेक्शन में भारी संरचनाएं बनी हुई हैं, तो टोल की गणना दो तरीकों से की जाएगी:

1 – संरचना की लंबाई का 10 गुना, या
2 – पूरे सेक्शन की लंबाई का 5 गुना,

इन दोनों में जो कम होगा उसी के आधार पर टोल वसूला जाएगा।

सीधा फायदा: कैसे होगा टोल कम?
मान लीजिए कोई हाईवे सेक्शन 40 किलोमीटर लंबा है और उसमें सिर्फ संरचनाएं ही हैं पुराने नियमों के तहत इस पर टोल 400 किलोमीटर के बराबर लगता (10×40)। लेकिन अब नया नियम लागू होने के बाद टोल सिर्फ 200 किलोमीटर के हिसाब से लगेगा (5×40)। यानी यात्रियों को 50 फीसदी तक की सीधी राहत मिलेगी। इस बदलाव से न केवल व्यक्तिगत वाहन चालक, बल्कि ट्रांसपोर्टर्स और कमर्शियल ऑपरेटर्स को भी जबरदस्त राहत मिलेगी जो प्रतिदिन लंबी दूरी तय करते हैं और हाईवे पर भारी टोल टैक्स चुकाते हैं।

पहले क्या था सिस्टम और क्यों हो रहा था विरोध?
पहले टोल दरों की गणना अधिकतर हाईवे सेक्शन की निर्माण लागत और संरचनाओं की लागत के आधार पर होती थी। क्योंकि पुल, सुरंग और एलिवेटेड रोड की लागत सामान्य सड़कों से कई गुना होती है, इसलिए टोल भी ज्यादा वसूला जाता था। यात्रियों को लगता था कि वे कम दूरी के लिए भी बहुत ज्यादा टोल दे रहे हैं। NHAI के अधिकारियों ने बताया कि अब सरकार ने आम यात्रियों की सुविधा और उचित शुल्क वसूली को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है।

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
यह नया टोल फॉर्मूला उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी होगा जो लंबी दूरी की यात्रा रोजाना करते हैं। व्यावसायिक मालवाहन ट्रक या लॉजिस्टिक ऑपरेशन से जुड़े हुए लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। साथ ही ऐसे रेगुलर हाईवे रूट जहां संरचनाएं ज्यादा हैं और लोगों का आना-जाना रेगुलर बेस पर है, उनको इसका जबरदस्त फायदा मिलेगा। इसके अलावा इस नीति से हाईवे पर यात्रा करने वालों के मन में टोल पारदर्शिता बढ़ेगी और डिजिटली टोल दरों को समझना भी आसान होगा।

विकसित इन्फ्रास्ट्रक्चर और सस्ती यात्रा
यह फैसला केंद्र सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जो मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यात्री हितों को प्राथमिकता देने की दिशा में काम कर रही है। टोल व्यवस्था में यह संशोधन न केवल जनता के हित में है, बल्कि इससे टोल वसूली प्रणाली में भी सुधार और पारदर्शिता आएगी।

नेशनल हाईवे पर सफर होगा किफायती
अगर आप नियमित रूप से हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए एक राहत की सांस जैसी है। अब संरचनाओं से भरे हाईवे सेक्शन पर टोल का बोझ पहले से आधा होगा, जिससे आपका सफर सस्ता और अनुभव बेहतर हो जाएगा।

TAGGED:Industrial EmpireNational HighwayNHAItoll chargestoll tax
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article वोडाफोन आइडिया को नहीं मिलेगी और राहत, AGR पर सरकार सख्त
Next Article मोबाइल पर बात करना अब होगा महंगा, जानिए कितना बढ़ सकता है बिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Seed Bill 2025 India किसानों के लिए नया बीज कानून बदलाव और सरकारी मसौदा विधेयक की जानकारी
एग्रीकल्चर

किसानों के लिए सरकार लाई है नया Seed Bill 2025 ड्राफ्ट, बदल जाएंगे ये कानून

By
Industrial empire correspondent
Gaza peace deal between Israel and Hamas announced by Donald Trump after two years of war
ट्रेंडिंग खबरें

Gaza में बड़ी सफलता: इजरायल-हमास के बीच शांति समझौते पर बनी सहमति, ट्रंप ने किया ऐलान

By
Industrial Empire
बैंकिंग

बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकालना अब हुआ आसान: जानिए कैसे?

By
Industrial empire correspondent
Amitabh Bachchan Campa Sure water brand ambassador with Reliance FMCG launch
ट्रेंडिंग खबरें

Amitabh Bachchan के साथ रिलायंस का बड़ा दांव, अब सस्ते दाम में मिलेगा ‘कैंपा श्योर’ पानी

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?