The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Jun 17, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > दोस्ती गई तेल लेने! ट्रंप बोले – भारत में iPhone बनाओगे, तो टेरिफ मार खाओगे
अन्य

दोस्ती गई तेल लेने! ट्रंप बोले – भारत में iPhone बनाओगे, तो टेरिफ मार खाओगे

Last updated: 24/05/2025 6:42 PM
By
Nisha Mandal
Share
डोनाल्ड ट्रंप भारत में बने iPhone पर टैरिफ लगाने की धमकी देते हुए
SHARE

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने तीखे बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया की बड़ी टेक कंपनी ऐपल को सीधा निशाना बनाया है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ऐपल भारत में बने iPhone को अमेरिका में बेचेगी, तो उस पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। उनके इस बयान के बाद भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों को लेकर सवाल उठने लगे हैं और टेक इंडस्ट्री में भी हलचल तेज हो गई है।

ट्रंप ने अपने बयान के जरिए एक बार फिर अपनी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति को दोहराया है। उन्होंने साफ कहा है कि अमेरिकी कंपनियों को अपना उत्पादन अमेरिका में ही करना चाहिए। उनका मानना है कि अगर कंपनियां सस्ते मजदूरों की वजह से भारत जैसे देशों में मैन्युफैक्चरिंग करती हैं और फिर वही उत्पाद अमेरिका में बेचती हैं, तो यह वहां की घरेलू इंडस्ट्री के साथ अन्याय होगा। ट्रंप ने ऐसे कदमों को अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए “आत्महत्या जैसा” बताया है। पिछले कुछ सालों में ऐपल ने भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स पर अच्छा-खासा जोर देना शुरू कर दिया है। फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन जैसी कंपनियां अब भारत में iPhone असेंबल कर रही हैं। भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” योजना का लाभ उठाकर ऐपल धीरे-धीरे अपना उत्पादन चीन से हटाकर भारत में शिफ्ट करने की दिशा में काम कर रहा है।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत होते नजर आ रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी नेताओं के बीच हाल के सालों में सौहार्दपूर्ण संबंध बने हैं। लेकिन ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि उनकी नीति हमेशा “अमेरिका के हित में होती है फिर चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी देश से मतभेद क्यों न करना पड़े।

दरअसल यह बयान ट्रंप की ओर से आया है, जिससे ऐपल जैसी बड़ी कंपनियों की रणनीति पर असर पड़ सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि अमेरिकी सरकार और वहां का कारोबारी जगत ट्रंप के इस बयान को कितनी गंभीरता से लेते हैं। साथ ही यह भी देखना होगा कि भारत में बने iPhone पर भविष्य में सच में कोई अतिरिक्त टैक्स या टैरिफ लगाया जाता है या नहीं। फिलहाल ट्रंप की यह चेतावनी भारत और अमेरिका के रिश्तों को एक नई परीक्षा में डालती हुई नजर आ रही है।

TAGGED:India US tariffIndustrial EmpireiPhone tariff warMake iPhone in IndiaTrump India tradeTrump iPhone tariff
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव उद्योग प्रमुखों और शिक्षाविदों को स्किल इंडिया और बिल्ड इंडिया मिशन अश्विनी वैष्णव का आह्वान: स्किल्ड इंडिया, बिल्ड इंडिया
Next Article सुधारे गए ऑफिस वास्तु के अनुसार डेस्क की सही दिशा, पौधों की सजावट और संतुलित प्रकाश वाला कार्यस्थल आफिस का ख़राब वास्तु सुधारने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

UKSSSC Vacancy 2025
अन्य

UKSSSC Vacancy 2025 : उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की बहार: पटवारी, लेखपाल सहित कई पदों पर भर्ती

By
Industrial Empire
कॉरपोरेट हेल्थ इंश्योरेंस को नौकरी के बाद पर्सनल प्लान में बदलने की जानकारी देता हुआ व्यक्ति
अन्य

नौकरी गई, बीमा नहीं! जानें कॉरपोरेट हेल्थ प्लान को कैसे रखें जारी

By
Nisha Mandal
MCap गिरावट के कारण टॉप 10 कंपनियों जैसे State Bank of India, HDFC Bank और Reliance Industries के मार्केट कैप में कमी
बाज़ार

MCap: शेयर बाजार की गिरावट से टॉप-10 कंपनियों को बड़ा झटका, ₹4.48 लाख करोड़ घटा मार्केट कैप

By
Industrial empire correspondent
अन्य

जेवर एयरपोर्ट के नजदीक प्लॉट की स्कीम में हंगामा, 400 प्लॉट्स के लिए मची भगदड़

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?