The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Jul 16, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > विनफास्ट की बड़ी छलांग: भारत से नेपाल, श्रीलंका और अफ्रीका तक इलेक्ट्रिक SUV का होगा निर्यात
ऑटो/टेक

विनफास्ट की बड़ी छलांग: भारत से नेपाल, श्रीलंका और अफ्रीका तक इलेक्ट्रिक SUV का होगा निर्यात

Shashank Pathak
Last updated: 21/07/2025 1:38 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
SHARE

जहां एक ओर टेस्ला भारत में धीरे-धीरे कदम रख रही है, वहीं वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफास्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। विनफास्ट ने तमिलनाडु के तूत्तुक्कुडि में 2 अरब डॉलर की लागत से बनने वाले अपने संयंत्र से भारत में ‘मेक इन इंडिया’ पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी कर ली है।

पड़ोसी और वैश्विक बाजारों से मिल रहे ऑर्डर
विनफास्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, भारत में कंपनी की यूनिट को नेपाल, श्रीलंका, मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) और अफ्रीका से इलेक्ट्रिक SUV के ऑर्डर मिलने शुरू हो चुके हैं। यानी भारत अब सिर्फ उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि एक वैश्विक एक्सपोर्ट हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जल्द शुरू होगा प्रोडक्शन, त्योहारी सीजन में मिलेगी डिलीवरी
विनफास्ट के तूत्तुक्कुडि संयंत्र से इस महीने के अंत तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन तक कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी शुरू हो सकती है। संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.5 लाख वाहनों की होगी और अगले 5 वर्षों में 2 अरब डॉलर तक का निवेश किया जाएगा।

बुकिंग हुई शुरू, सिर्फ 21 हजार में बुक करें गाड़ी
कंपनी ने अपनी दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV – VNf7 और VNf6 की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट या शोरूम में जाकर सिर्फ 21 हजार में इन गाड़ियों की बुकिंग करा सकते हैं। अगस्त से इन वाहनों की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है।

एशिया प्रमुख ने जताई संयंत्र विस्तार की संभावना
विनफास्ट एशिया के प्रमुख फाम सान चाऊ ने बताया कि भविष्य में बाजार की मांग के अनुसार संयंत्र की क्षमता और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।

निर्यात के लिए भारत बन रहा बड़ा हब
भारत में अनुकूल नीतियों और वैश्विक बाजारों तक पहुंच के चलते अब देश तेजी से वाहन निर्यातक के रूप में उभर रहा है। वित्त वर्ष 2025 में भारत ने रिकॉर्ड 7.65 लाख वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा है।

सरकार की पहल से मिल रहा बढ़ावा
भारत सरकार की योजनाएं जैसे – फेम (FAME), पीएम ई-ड्राइव और PLI स्कीम – वाहन उद्योग को निर्यात बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक वाहन निर्यात को 25 फीसदी तक बढ़ाया जाए, जो कि फिलहाल 14 फीसदी है।

मारुति और ह्युंडै (Hyundai) का निर्यात में दबदबा
भारत में मारुति सुजुकी और ह्युंडै मोटर कंपनियां सबसे ज्यादा गाड़ियां निर्यात कर रही हैं। मारुति ने पिछले साल 3.32 लाख वाहनों का निर्यात किया, जबकि ह्युंडै ने 1.63 लाख कारें विदेश भेजीं।

भारत अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, निर्माता भी है
विनफास्ट की इस रणनीति से यह साफ हो जाता है कि भारत अब विदेशी कंपनियों का बाजार होने के साथ एक वैश्विक निर्माण और निर्यात केंद्र बन रहा है। ‘मेक इन इंडिया’ अब असली मायनों में ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

TAGGED:ElectricSUVEVMarketIndiaGreenMobilityIndustrial EmpireMake in IndiavinfastVinFast Electric SUV Export IndiaVinFast vs Tesla India
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकालना अब हुआ आसान: जानिए कैसे?
Next Article गांव से ग्रोथ तक: धर्मेंद्र अस्थाना ने कैसे इंटरलॉकिंग टाइल्स और पौधों से रचा अपना इंडस्ट्रियल सपना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

ऑटो/टेक

टेस्ला को टक्कर देगी Xiaomi YU7 SUV-जबरदस्त रेंज और फीचर्स के साथ धमाकेदार एंट्री

By
Industrial Empire
किरण मजूमदार-शॉ
ट्रेंडिंग खबरें

किरण मजूमदार-शॉ ने चुना अपना उत्तराधिकारी, अगले 5 साल में बायोकॉन में होगा बड़ा बदलाव

By
Industrial Empire
ट्रेंडिंग खबरें

BYJU’s संकट और गहराया: फाउंडर रवींद्रन पर 1 अरब डॉलर का जुर्माना

By
Industrial Empire
IREDA
अन्य

सरकारी कंपनी का प्रॉफिट धमाका, शेयरों ने एक दिन में छुआ आसमान!

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?