The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Jun 27, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > एग्रीकल्चर > तेलंगाना में यूरिया की मांग पर केंद्र-राज्य बैठक: किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा
एग्रीकल्चर

तेलंगाना में यूरिया की मांग पर केंद्र-राज्य बैठक: किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा

Last updated: 09/07/2025 5:59 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्य में खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों, विशेषकर यूरिया की आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से जुलाई और अगस्त के महीनों में किसानों की मांग को देखते हुए यूरिया की बिना बाधा आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

केंद्र का सहयोग का आश्वासन
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने किसानों की जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने उर्वरक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तेलंगाना में मांग के अनुसार समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने यूरिया की अत्यधिक खपत पर चिंता व्यक्त की जो मिट्टी की गुणवत्ता और भविष्य की कृषि उपज के लिए हानिकारक हो सकती है।

यूरिया की बढ़ती खपत चिंताजनक
बैठक में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, रबी 2024-25 में यूरिया की बिक्री रबी 2023-24 की तुलना में 21 प्रतिशत ज्यादा रही। वहीं खरीफ 2025 के शुरुआती आंकड़े खरीफ 2024 से 12.4 प्रतिशत अधिक खपत दिखा रहे हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि खेतों में रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग हो रहा है, जो लंबी अवधि में जमीन की उर्वरता पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

प्रधानमंत्री प्रणाम योजना पर जोर
उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा ने इस दौरान प्रधानमंत्री प्रणाम योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य सरकारों को रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को रोकने और जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने तेलंगाना सरकार से गैर-कृषि क्षेत्रों में यूरिया के उपयोग पर रोक लगाने और सभी जिलों में उर्वरकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया।

बैठक में रहे ये प्रमुख लोग मौजूद
इस अहम बैठक में सांसद मल्लू रवि, चामला किरण कुमार रेड्डी, तेलंगाना सरकार के विशेष प्रतिनिधि ए.पी. जितेंद्र रेड्डी और केंद्र व राज्य सरकार के कृषि और उर्वरक विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराकर उनकी फसल सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

TAGGED:agri futureAgriculturecentre-state meetingFarmerFarmingIndustrial EmpireJP nadda
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अमेरिका में फिर भारतीय ने बनाया दबदबा: यूपी के सबीह खान बने एप्पल के नए COO
Next Article सीएमए फाउंडेशन परीक्षा जून-2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लखनऊ चैप्टर ने किया सम्मानित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Beekeeping Training in Uttar Pradesh – योगी सरकार दे रही है किसानों को फ्री ट्रेनिंग और 40% सब्सिडी
एग्रीकल्चर

यूपी के किसानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मधुमक्खी पालन के लिए देगी फ्री ट्रेनिंग और सब्सिडी

By
Shashank Pathak
भारतीय उद्योगों में नई साइबर और फिजिकल सुरक्षा रणनीति अपनाते कर्मचारी, पृष्ठभूमि में आधुनिक फैक्ट्री और डिजिटल सुरक्षा प्रतीक
अन्य

भारतीय उद्योग जगत की नई सुरक्षा रणनीति

By
Industrial Empire
FMBA कोलन कैंसर वैक्सीन breakthrough, mRNA based vaccine for colorectal cancer treatment, new hope against cancer
फार्मा

कोलन कैंसर के खिलाफ बड़ी सफलता: FMBA की वैक्सीन पर दुनिया की नज़र

By
Industrial Empire
ट्रेंडिंग खबरें

RBI की आम लोगों के लिए 3 बड़ी घोषणाएं: अब बैंकिंग और निवेश होगा पहले से आसान

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?