The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Monday, Jun 8, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > सीएमए फाउंडेशन परीक्षा जून-2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लखनऊ चैप्टर ने किया सम्मानित
अन्य

सीएमए फाउंडेशन परीक्षा जून-2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लखनऊ चैप्टर ने किया सम्मानित

Last updated: 09/07/2025 6:26 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के लखनऊ चैप्टर द्वारा सीएमए फाउंडेशन परीक्षा – जून 2025 में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सफल छात्रों को सम्मानित किया गया और उन्हें सीएमए प्रोफेशन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई।

चैप्टर के अध्यक्ष सीएमए रंजीत सिंह ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने छात्रों से चैप्टर से जुड़कर वहां उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आग्रह किया। रंजीत सिंह ने यह भी बताया कि चैप्टर में अनुभवी शिक्षकों द्वारा विषयवार कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जो विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास में सहायक हैं।

सचिव सीएमए अभिषेक मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह सफलता केवल एक शुरुआत है। अब विद्यार्थियों को सीएमए इंटरमीडिएट स्तर की ओर पूरे समर्पण और योजना के साथ बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि सीएमए प्रोफेशन न केवल एक मजबूत करियर विकल्प है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देने का प्रभावशाली माध्यम है।

कोषाध्यक्ष सीएमए नरेंद्र कुमार ने सभी छात्रों को इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम में समय से प्रवेश लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेने के लिए 31 जुलाई 2025 तक पंजीकरण कराना अनिवार्य है। साथ ही अगस्त 2025 के प्रथम सप्ताह से चैप्टर में नियमित कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।

इस अवसर पर लखनऊ चैप्टर के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें प्रमुख रूप से प्राप्ती शर्मा (79.5%), अंशिता रस्तोगी और उन्नति गुप्ता (76%) शामिल हैं। कुल 93 छात्रों में से 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कार्यक्रम में सीएमए कविता तिवारी सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों ने भी छात्रों को आगे की पढ़ाई में मार्गदर्शन और प्रेरणा दी।

TAGGED:CMA Foundation Exam June-2025CMA Lucknow ChapterICMAIIndustrial Empire
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article तेलंगाना में यूरिया की मांग पर केंद्र-राज्य बैठक: किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा
Next Article ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम: ब्राजील को सबसे बड़ा झटका, लगा 50% टैरिफ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Bhavish Aggarwal launching Ola Shakti energy storage system, Ola’s first non-vehicle product in India.
ऑटो/टेक

OLA का एनर्जी स्टोरेज मार्केट में बड़ा कदम: लॉन्च करेगी ‘ओला शक्ति’, कंपनी का पहला नॉन-व्हीकल प्रोडक्ट

By
Shashank Pathak
अश्विनी वैष्णव एआई मॉडल के लिए भारतीय भाषा और संस्कृति को जरूरी बताते हुए भाषण देते हुए।
अन्य

भारतीय भाषा और संस्कृति पर आधारित हो एआई: अश्विनी वैष्णव

By
Nisha Mandal
Rashtriya Gokul Mission के तहत देशी गायों की नस्ल सुधार और डेयरी सेक्टर में बढ़ती आय का दृश्य
एग्रीकल्चर

Rashtriya Gokul Mission: पशुपालन को नई ताकत, किसानों की आय में बढ़ोतरी

By
Industrial Empire
भारत में तेजी से बढ़ता डेटा सेंटर मार्केट, 2030 तक 25 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद
अन्य

डेटा की ताकत: 2030 तक भारत बनेगा 25 अरब डॉलर का डेटा सेंटर हब!

By
Nisha Mandal
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?