The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Jun 30, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > औद्योगिक विकास का आधार, उत्पादन में सुधार
अन्य

औद्योगिक विकास का आधार, उत्पादन में सुधार

Last updated: 29/04/2025 4:24 PM
By
Industrial Empire
Share
उत्पादन में सुधार
SHARE

मार्च में औद्योगिक उत्पादन 3% पर, मामूली सुधार दर्ज

मार्च 2025 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर हल्के सुधार के साथ 3 प्रतिशत रही, जबकि फरवरी में यह गिरकर 2.72 प्रतिशत हो गई थी, जो पिछले छह महीनों का सबसे निचला स्तर था। सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, उच्च आधार और कमजोर मांग के चलते औद्योगिक उत्पादन में तेजी सीमित रही। मार्च 2024 में यह वृद्धि दर 5.4 प्रतिशत थी। इस बार बिजली क्षेत्र में 6.3 प्रतिशत और विनिर्माण क्षेत्र में 3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जिससे औद्योगिक उत्पादन में थोड़ा सुधार हुआ। हालांकि, खनन क्षेत्र में 0.4 प्रतिशत की गिरावट के कारण कुल वृद्धि पर असर पड़ा।

टिकाऊ वस्तुएं बढ़ीं, गैर टिकाऊ फिसलीं

मार्च में बुनियादी ढांचा वस्तुओं की वृद्धि दर 8.8 प्रतिशत और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रही, जो कि तेज मानी जा रही है। दूसरी ओर, पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन घटकर 2.4 प्रतिशत पर आ गया। प्राथमिक वस्तुओं में 3.1 प्रतिशत और मध्यवर्ती वस्तुओं में 2.3 प्रतिशत की हल्की वृद्धि देखी गई। हालांकि, उपभोक्ता गैर टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 4.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और यह लगातार चौथे महीने नकारात्मक क्षेत्र में बना रहा। केयर रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा के अनुसार, मार्च में विनिर्माण क्षेत्र को उस समय लाभ मिला जब कंपनियों ने प्रत्याशित जवाबी शुल्क लागू होने से पहले स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया। हालांकि, घरेलू मांग में अस्थिरता को देखते हुए उपभोग के रुझानों पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

FY25 में IIP घटकर 4%, औद्योगिक मांग सुस्त

उन्होंने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों से मांग में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन शहरी मांग में सुस्ती अभी भी चिंता का विषय है। आने वाले समय में महंगाई दर में कमी, बेहतर कृषि गतिविधियाँ, कर्ज की लागत में गिरावट और आयकर में राहत जैसे कारक खपत की मांग को सहारा दे सकते हैं। FY25 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की वृद्धि दर घटकर 4 प्रतिशत रह गई, जो पिछले चार सालों का सबसे निचला स्तर है। इससे पूरे साल के दौरान औद्योगिक मांग की सुस्ती का संकेत मिलता है। इसकी तुलना में FY24 में IIP वृद्धि दर 5.9 प्रतिशत थी, जबकि कोविड महामारी के समय FY21 में IIP में 8.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

उपभोग कमजोर, उत्पादन धीमा

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि इस साल औद्योगिक वृद्धि कमजोर रही है, जिसका मुख्य कारण उपभोग में आई गिरावट है। आंकड़ों के अनुसार, FY25 में उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं का क्षेत्र 1.6 प्रतिशत संकुचित हुआ है। वहीं, बुनियादी उद्योगों में 6.6 प्रतिशत, मध्यवर्ती वस्तुओं में 4.1 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुओं में 5.5 प्रतिशत और प्राथमिक वस्तुओं में 3.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन यह वृद्धि दर अपेक्षाकृत सुस्त रही है।

IIP डेटा में तेजी, उपभोक्ता क्षेत्र ने संभाला मोर्चा

FY25 के दौरान उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र ने बेहतर प्रदर्शन किया है और इसकी वृद्धि दर 7.9 प्रतिशत रही। यह वृद्धि मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और कंप्यूटर जैसी वस्तुओं की मांग से प्रेरित रही। अप्रैल 2025 से औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़े हर महीने 28 तारीख को जारी किए जाएंगे। इससे आंकड़े जारी करने में लगने वाला समय 42 दिन से घटकर 28 दिन हो जाएगा और दूसरे संशोधन की जरूरत भी खत्म हो जाएगी। इक्रा रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि आंकड़े जारी करने में देरी के कारण बाजार की प्रतिक्रिया धीमी रही, जिससे मार्च का अनुमानित विकास दर कमजोर दिखा। उन्होंने यह भी कहा कि इस कारण भविष्य में पहले की तुलना में आंकड़ों में बड़े संशोधन देखने को मिल सकते हैं।

TAGGED:industrial developmentIndustrial Empireindustrial productionindustrial production indexMinistry of Statisticsproduction improvement
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अल्काटेल और एसर टेक्नोलॉजी में बड़ा उलटफेर, अल्काटेल और एसर की धमाकेदार वापसी
Next Article 'पानी चौपाल’ कार्यक्रम मध्य प्रदेश में जल समाधान की नई पहल, गांव-गांव पहुंची पानी चौपाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सरकारी बैंकों में 49% FDI की तैयारी, विदेशी निवेशकों की नजर भारतीय बैंकिंग सेक्टर पर
बैंकिंग

सरकारी बैंकों में 49% FDI की तैयारी? ₹171 लाख करोड़ पर विदेशी निवेशकों की नजर

By
Industrial Empire
diabetes treatment medicines becoming cheaper in India 2026
फार्मा

अगले साल सस्ती हो सकती हैं diabetes और मोटापा कम करने वाली दवाएं

By
Industrial Empire
Cabinet Meeting में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए शिपिंग, मेडिकल, रेलवे और हाईवे से जुड़े बड़े फैसले
ट्रेंडिंग खबरें

Cabinet Meeting: 69725 करोड़ रुपये से शिप मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी ताकत, बड़े फैसलों से बदलेंगे हालात

By
Industrial empire correspondent
Jaypee Infratech MD Manoj Gaur arrested by ED in 12000 crore money laundering case
ट्रेंडिंग खबरें

Jaypee Infratech के एमडी मनोज गौड़ गिरफ्तार: 12,000 करोड़ के फंड घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?