The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, Aug 15, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > मध्य प्रदेश में जल समाधान की नई पहल, गांव-गांव पहुंची पानी चौपाल
अन्य

मध्य प्रदेश में जल समाधान की नई पहल, गांव-गांव पहुंची पानी चौपाल

Last updated: 29/04/2025 4:45 PM
By
Industrial Empire
Share
'पानी चौपाल’ कार्यक्रम
SHARE

मध्य प्रदेश में खेती को बढ़ावा देने और पानी बचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 30 मार्च से उद्यानिकी विभाग ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत गांव-गांव में ‘पानी चौपाल’ की शुरुआत की है। यह पहल अब ग्रामीणों और किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। पिछले एक महीने में बड़ी संख्या में किसान इस पानी चौपाल में शामिल हुए हैं। इस अभियान के ज़रिए किसानों को फलों के बाग़, ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग, सब्ज़ी, मसाले और फूलों की खेती से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। साथ ही, किसानों का उद्यानिकी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया जा रहा है, जिससे उन्हें इन योजनाओं का सीधा फायदा मिल सके।

13,500 किसानों के लिए नई उम्मीद

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “पर ड्रॉप, मोर क्रॉप” के अंतर्गत 13,500 किसानों को स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई सुविधा देने का लक्ष्य रखा है। इस पर कुल 76.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पानी चौपाल के दौरान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को पानी बचाने के तरीके, कम पानी में उगाई जाने वाली फसलों की जानकारी, और बागवानी फसलों को पारंपरिक खेती के साथ जोड़कर अधिक मुनाफा कमाने के उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही, उन्हें नई बागवानी तकनीकों से भी परिचय कराया जा रहा है।

5 हजार हेक्टेयर में लगेंगे फलदार पौधे

अभियान के तहत लगभग 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही, सभी विकासखंडों में उपलब्ध पानी के अनुसार सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप व स्प्रिंकलर) के माध्यम से बेहतर प्रबंधन पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। अभियान के लिए 25 लाख से अधिक फलदार पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी लक्ष्य रखा गया है। इन सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ‘पानी चौपाल’ में किसानों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।

MP के इन गांवों में सजी ‘पानी चौपाल’

‘पानी चौपाल’ कार्यक्रम मध्य प्रदेश के कई जिलों और गांवों में सक्रिय रूप से आयोजित किया जा रहा है। गुना जिले के गुना विकासखंड के गांव अकावदा, चाचौड़ा विकासखंड की ग्राम पंचायत उकविदा और शिवपुर, रतलाम जिले के सैलाना विकासखंड के गांव सलवानिया और सोहौला, टीकमगढ़ जिले के जतारा विकासखंड की ग्राम पंचायत सेवार (नतोवली), और अशोकनगर जिले के मुंगावली विकासखंड स्थित शासकीय संजय निकुंज गोपालिया में ‘पानी चौपाल’ का आयोजन किया जा रहा है।

इसके अलावा, छतरपुर जिले के लवकुशनगर विकासखंड, मैहर जिले के विभिन्न गांवों, नर्मदापुरम जिले के माखननगर विकासखंड और सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड के गांव खैराजी सहित प्रदेश के सैकड़ों गांवों में यह अभियान लगातार जारी है। पानी चौपाल में किसानों से सीधे संवाद कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनी जा रही हैं, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

TAGGED:Industrial EmpireJal Ganga Enhancement CampaignMadhya PradeshMore CropPer DropPrime Minister Agricultural Irrigation SchemeWater Chaupalwater solution
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उत्पादन में सुधार औद्योगिक विकास का आधार, उत्पादन में सुधार
Next Article Mumbai Real Estate रियल एस्टेट में बड़ी चाल, मैक्रोटेक का ₹8,000 करोड़ का निवेश योजना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

टेलिकॉम

भारत में Starlink को सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की मंजूरी, जल्द शुरू होगा संचालन

By
Industrial Empire
Bhavish Aggarwal launching Ola Shakti energy storage system, Ola’s first non-vehicle product in India.
ऑटो/टेक

OLA का एनर्जी स्टोरेज मार्केट में बड़ा कदम: लॉन्च करेगी ‘ओला शक्ति’, कंपनी का पहला नॉन-व्हीकल प्रोडक्ट

By
Shashank Pathak
किसान खेत में जैव उर्वरक का छिड़काव करते हुए — पर्यावरण अनुकूल खेती का प्रतीक
एग्रीकल्चर

खेतों में यूरिया नहीं, Bio-fertilizer अपनाएं, फसल को जलहरीली होने से बचाएं

By
Shashank Pathak
अन्य

अप्रैल में इस सब्जी की खेती के लिए ‘माया’ किस्म सबसे बेस्ट है

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?