The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > टेक्नोलॉजी में बड़ा उलटफेर, अल्काटेल और एसर की धमाकेदार वापसी
अन्य

टेक्नोलॉजी में बड़ा उलटफेर, अल्काटेल और एसर की धमाकेदार वापसी

Last updated: 28/04/2025 3:33 PM
By
Industrial Empire
Share
अल्काटेल और एसर
SHARE

भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण कई प्रमुख वैश्विक मोबाइल ब्रांड्स ने अपना कारोबार समेट लिया था, लेकिन अब वे स्थानीय साझेदारों के साथ वापसी की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में, स्मार्टफोन की बिक्री में थोड़ी मंदी आई है, लेकिन फिर भी अल्काटेल और एसर जैसे ब्रांड्स देसी कंपनियों के साथ लाइसेंस समझौतों के जरिए फिर से भारत में अपने कदम जमाने की योजना बना रहे हैं।

साल 2024 में स्मार्टफोन की बिक्री में केवल 1 फीसदी की वृद्धि देखी गई, जबकि 2025 की पहली तिमाही में इसमें 9 फीसदी की गिरावट आई। फ्रांस की कंपनी अल्काटेल और ताइवान की कंपनी एसर अब फिनलैंड की फोन निर्माता कंपनी एचएमडी के साथ साझेदारी करने जा रही हैं। एचएमडी ने माइक्रोसॉफ्ट से नोकिया ब्रांड का नाम खरीदा है और उसने पिछले साल की दूसरी छमाही से अपने ब्रांड के तहत बिक्री शुरू की थी, हालांकि उसकी बाजार हिस्सेदारी अभी बहुत कम है।

नेक्स्टसेल इंडिया के मुख्य कारोबार अधिकारी, अतुल विवेक ने कहा, “हमारा लक्ष्य अगले दो सालों में शीर्ष तीन ब्रांडों में शामिल होना है। हम 15,000 से 25,000 रुपये की कीमत दायरे में अपनी शुरुआत करेंगे और बाद में बाजार की हर श्रेणी में कदम रखेंगे। हम अगले 45 से 60 दिनों में देशभर में अपने उत्पादों को लॉन्च करेंगे। नेक्स्टसेल इंडिया एक घरेलू कंपनी है, जिसे भारत और कुछ अन्य बाजारों में अल्काटेल ब्रांड का उपयोग करने के लिए टीसीएल कम्युनिकेशंस से अधिकार प्राप्त हैं। यह कंपनी मोबाइल फोन क्षेत्र के दिग्गज माधव सेठ द्वारा सह-स्थापित की गई थी। इसके आलावा, सेठ ने रियलमी ब्रांड को स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

एसर भी पीछे नहीं है। उसने 15 अप्रैल से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़न के माध्यम से दो स्मार्टफोन लॉन्च किए, जिनकी शुरुआती कीमत 9,900 रुपये है। इंडकल टेक्नोलॉजिज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आनंद दुबे ने कहा, “हमारा लक्ष्य अगले 36 महीनों में बाजार हिस्सेदारी के मामले में उच्च एकल अंक प्राप्त करना है। हम विभिन्न कीमतों में उत्पाद लॉन्च करेंगे, जिसमें 60,000 रुपये तक के प्रीमियम उत्पाद भी शामिल होंगे।” इंडकल टेक्नोलॉजिज के पास स्मार्टफोन के उत्पादन और बिक्री का ब्रांड लाइसेंस है।

लेकिन बाजार में अपनी जगह बनाना आसान नहीं होगा। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसंधान निदेशक, तरुण पाठक ने कहा, “देश के 96 फीसदी स्मार्टफोन बाजार पर शीर्ष 10 मोबाइल निर्माताओं का दबदबा है। ऐसे में किसी नए खिलाड़ी के लिए सीमित अवसर हैं। हालांकि, उन्हें एक अलग पहचान बनाने, आसान उपयोगकर्ता इंटरफेस तैयार करने और सबसे ज्यादा बिकने वाली 20,000 रुपये से कम कीमत की श्रेणी में प्रतिस्पर्धी मूल्य रखने की आवश्यकता होगी। इस श्रेणी में ब्रांड लॉयल्टी कम है, इसलिए यहां नए प्रयोग किए जा सकते हैं।

TAGGED:Aceracer smartphone launchAlcatelCounterpoint Researchglobal mobile brandsIndkal TechnologiesIndustrial EmpireNextCell IndiaTCL Communications
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सैटेलाइट-बस प्लेटफॉर्म Make in India को अंतरिक्ष में उड़ान: निजी कंपनियाँ बनायेंगी सैटेलाइट -बस प्लेटफॉर्म
Next Article उत्पादन में सुधार औद्योगिक विकास का आधार, उत्पादन में सुधार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस से सड़क दुर्घटना में कानूनी और वित्तीय सुरक्षा
ऑटो/टेक

Insurance: गाड़ियों के लिए क्यों जरूरी है थर्ड-पार्टी बीमा? आधे वाहन मालिक अब भी हैं अनजान

By
Industrial Empire
ट्रेंडिंग खबरें

देश को मिले रेलवे और एग्रीक्लचर सेक्टर में बड़े तोहफे: कैबिनेट के 6 अहम फैसले

By
Industrial empire correspondent
ट्रेंडिंग खबरें

ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम: ब्राजील को सबसे बड़ा झटका, लगा 50% टैरिफ

By
Industrial Empire
Adani Group BESS Project Khavda – 1126 MW Battery Energy Storage System in Gujarat
एनर्जी

Adani Group का बैटरी एनर्जी स्टोरेज पर बड़ा दांव, 1126 मेगावाट BESS परियोजना से भारत बनेगा वैश्विक लीडर

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?