The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Mar 31, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > दिल्ली से हैदराबाद तक: रियल एस्टेट में मंदी की दस्तक
अन्य

दिल्ली से हैदराबाद तक: रियल एस्टेट में मंदी की दस्तक

महंगाई, ब्याज दरें और अनिश्चित आर्थिक माहौल के चलते लोग बड़ी खरीददारी जैसे मकान लेने से पीछे हट रहे हैं।
Last updated: 18/04/2025 9:41 AM
By
Industrial Empire
Share
Real Estate
SHARE

क्या लोगों की आमदनी घट रही है या बैंकों से होम लोन मिलना मुश्किल हो गया है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि 2025 की पहली तिमाही यानि (जनवरी से मार्च) के दौरान भारत के आठ बड़े शहरों में मकानों की बिक्री में 19% की गिरावट दर्ज की गई है। यही नहीं, इस दौरान नए मकानों की सप्लाई भी 10% तक कम हो गई है। फिलहाल मकानों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि देश की आर्थिक रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। ऐसे में लोग ज़्यादा सतर्क हो गए हैं और घर खरीदने के फैसले को टाल रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई, ब्याज दरें और अनिश्चित आर्थिक माहौल के चलते लोग बड़ी खरीददारी जैसे मकान लेने से पीछे हट रहे हैं। साथ ही, बैंकों से होम लोन की शर्तें भी पहले के मुकाबले थोड़ी सख्त हो चुकी हैं, जिससे आम आदमी के लिए घर खरीदना और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है।

कहाँ गिरी, कहाँ बढ़ी मकानों की बिक्री?

अगर साल-दर-साल तुलना करें तो 2025 की पहली तिमाही में सबसे ज़्यादा गिरावट मुंबई और हैदराबाद में देखने को मिली है। इन दोनों शहरों में मकानों की बिक्री में 26% की भारी कमी दर्ज की गई है। इसके बाद पुणे का नंबर आता है, जहाँ बिक्री 25% घटी है। दिल्ली-एनसीआर में भी यह ट्रेंड दिखा है। यहाँ पर मकानों की बिक्री में 16% की गिरावट हुई है। यह आंकड़े देश के बड़े रियल एस्टेट बाजारों में मंदी का साफ़ संकेत देते हैं। हालांकि इस पूरे माहौल के बीच बेंगलुरु और चेन्नई से थोड़ी राहत की खबर मिली है। बेंगलुरु में मकानों की बिक्री में 13% और चेन्नई में 8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण भारत के इन शहरों में टेक सेक्टर की मजबूती, बेहतर नौकरी के अवसर और स्थिर कीमतें इस बढ़त की वजह हो सकती हैं। वहीं बाकी शहरों में महंगाई, ऊंची कीमतें और आर्थिक अनिश्चितता की वजह से लोग फिलहाल निवेश करने से पीछे हट रहे हैं।

सप्लाई में भी गिरावट

2025 की पहली तिमाही के दौरान देश के प्रमुख शहरों में नए मकानों की सप्लाई में 10% की गिरावट दर्ज की गई है। यानी जितने नए फ्लैट या मकान मार्केट में आते थे, उनकी संख्या अब पहले से कम हो गई है। पिछले कुछ सालों में लगातार मकानों की कीमतें तेज़ी से बढ़ी हैं। इसके चलते आम लोगों के लिए एक घर खरीदना अब पहले से कहीं ज़्यादा मुश्किल हो गया है। महंगाई, बढ़ते ब्याज दर और सीमित आमदनी के कारण बहुत से खरीदारों ने फिलहाल घर खरीदने का इरादा टाल दिया है।

इस बदली हुई मांग को देखते हुए डेवलपर्स भी अब ज़्यादा सतर्क हो गए हैं। उन्होंने नए प्रोजेक्ट्स की संख्या घटा दी है और फिलहाल उतना निर्माण नहीं कर रहे हैं जितना पहले करते थे। उनकी कोशिश अब पहले से बने प्रोजेक्ट्स को बेचने पर ज़्यादा फोकस करने की है, बजाय इस पर है, कि वे नए मकानों में भारी निवेश करें। इसी के साथ रियल एस्टेट सेक्टर के जानकारों का मानना है कि जब तक मांग में फिर से तेजी नहीं आती, तब तक सप्लाई भी सीमित रह सकती है।

बिक्री घटने की असली वजह क्या है?

हाउसिंग डॉट कॉम ग्रुप के सीईओ ध्रुव अग्रवाल का कहना है कि मकानों की कीमतों में हाल के महीनों में जो तेज़ उछाल आया, उसका सीधा असर बिक्री पर पड़ा है। लोग महंगे दाम देखकर घर खरीदने से पीछे हट रहे हैं। ध्रुव अग्रवाल ने कहा कीमतों में भारी बढ़ोतरी का असर अब साफ़ दिखने लगा है। इसके अलावा, दुनिया भर में चल रहे व्यापारिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितता ने भी लोगों को बड़ा निवेश करने से रोक दिया है। ऐसे माहौल में रियल एस्टेट जैसी बड़ी खरीद पर लोग और भी ज्यादा सतर्क हो जाते हैं।

इसका साफ़ मतलब है कि सिर्फ घरेलू वजहें ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियाँ भी लोगों के मन में डर और संकोच पैदा कर रही हैं। अमेरिका और चीन जैसे बड़े देशों के बीच व्यापार युद्ध, बढ़ती ब्याज दरें और मंदी की आशंका ने खरीदारों का भरोसा थोड़ा डगमगाया है। इसके अलावा कई लोगों को यह भी लग रहा है कि शायद कीमतें और गिरें या बाजार में और विकल्प आएं, इसलिए वे इंतज़ार कर रहे हैं। कुल मिलाकर अस्थिरता और महंगाई के इस दौर में लोग सोच-समझकर ही कदम उठा रहे हैं।

TAGGED:decline in supply alsoIndustrial EmpireReal estate is in recession
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article indian stock market भारत की ऐतिहासिक जीत: चीन को हराकर सुपरपावर बनने की ओर
Next Article Athiya Shetty and her new born baby एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी 25 दिन की लाडली का नाम किया साझा, जानिए मतलब और देखिए पहली झलक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

टेलिकॉम

भारत में मोबाइल कॉल के 30 साल, बेमिसाल: तकनीक की क्रांति का उत्सव मनाएंगे कारोबारी

By
Shashank Pathak
Electronic Bus
अन्य

ग्रीन इंडिया की ओर कदम: 14,028 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की तैयारी

By
Industrial Empire
Yogi Adityanath Japan visit Tokyo investment meeting with Japanese companies for Uttar Pradesh industrial development
ट्रेंडिंग खबरें

CM Yogi की जापान यात्रा: 11 हजार करोड़ निवेश समझौतों से यूपी को मिली नई औद्योगिक रफ्तार

By
Industrial empire correspondent
Infosys Buyback 2024 – 18,000 Crore Share Repurchase Program Details
आईटी

Infosys Buyback: इंफोसिस का 18,000 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा शेयर बायबैक शुरू

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?