The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Sep 16, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > अब एक साथ पढ़ पाएंगे सारे मैसेज, जानें क्या है WhatsApp का नया AI बेस्ड फीचर?
अन्य

अब एक साथ पढ़ पाएंगे सारे मैसेज, जानें क्या है WhatsApp का नया AI बेस्ड फीचर?

Last updated: 27/06/2025 12:15 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक क्रांतिकारी फीचर लेकर आया है, जिससे मैसेज पढ़ना और भी आसान हो गया है। मेटा द्वारा संचालित यह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब एक ऐसे AI-पावर्ड फीचर की पेशकश कर रहा है, जो यूजर्स को उनके अनरीड मैसेज का सारांश देने में सक्षम है। इस नए टूल का नाम Message Summaries है और यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार है जो व्यस्त दिनचर्या या लंबी छुट्टियों के बाद ढेर सारे मैसेज देखने से घबराते हैं।

क्या है Message Summaries फीचर?
Message Summaries एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल है, जो WhatsApp यूजर्स को बिना हर एक मैसेज खोले सीधे उसके सार को समझने में मदद करता है। इसकी मदद से चैट बॉक्स में आए ढेरों अनरीड मैसेज को जल्दी-जल्दी पढ़ना आसान हो जाएगा क्योंकि AI उन सभी का एक छोटा और सटीक सारांश तैयार करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर को हर एक मैसेज खोलकर पढ़ने की जरूरत नहीं होती, जिससे समय की बचत होती है।

कैसे करता है काम यह स्मार्ट फीचर?
इस फीचर की खासियत इसकी प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी है। Meta AI यह सारांश तैयार करता है लेकिन वह न तो मैसेज की सामग्री पढ़ता है और न ही इसे किसी सर्वर पर सेव करता है। इसका मतलब है कि आपकी चैट पूरी तरह गोपनीय रहती है। Meta या WhatsApp को आपके चैट की कोई जानकारी नहीं मिलती। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि दूसरा व्यक्ति यह नहीं जान सकेगा कि आपने उसके मैसेज को बिना खोले ही सारांश के जरिए पढ़ लिया है।

यूजर के हाथ में कंट्रोल
यह फीचर WhatsApp में डिफॉल्ट रूप से एक्टिव नहीं होता। यह पूरी तरह एक ऑप्शनल सुविधा है, जिसे यूजर अपनी सहूलियत के अनुसार ऑन या ऑफ कर सकते हैं। यदि आप चाहें तो इसे सक्रिय करके अपने अनरीड मैसेज का सारांश ले सकते हैं या फिर पारंपरिक तरीके से एक-एक मैसेज पढ़ते रह सकते हैं।

अभी सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध
फिलहाल यह सुविधा अमेरिका में अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराई गई है। Meta ने घोषणा की है कि वर्ष 2025 के अंत तक इसे दूसरी भाषाओं साथ ही अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में भारत समेत अन्य देशों के यूजर्स को भी जल्द ही इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

क्यों है ये फीचर खास?
आज के समय में जब हर कोई मल्टीटास्किंग में लगा है तो WhatsApp का यह फीचर समय की बचत करने में मदद करता है। चाहे आप फ्लाइट से उतर रहे हों, मीटिंग में हों या सिर्फ एक दिन के लिए WhatsApp से दूर रहे हों, यह फीचर आपको हर जरूरी बात जल्दी बता देगा और वो भी आपकी प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखते हुए।

WhatsApp का Message Summaries फीचर तकनीकी और सुविधा का बेहतरीन मेल है। यह फीचर यूजर्स का समय बचाने के साथ, AI का उपयोग करके डिजिटल कम्युनिकेशन को और भी स्मार्ट बनाता है। आने वाले समय में यह फीचर WhatsApp यूजर्स की रोज़मर्रा की चैटिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक बना देगा।

TAGGED:Industrial EmpireMessage SummariesMeta AIwhatsappWhatsApp Message SummariesWhatsApp new featurewhatsapp users
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 1 जुलाई से रेलगाड़ी में सफर करना होगा महंगा
Next Article ट्रंप के ट्रेड डील बयान के बाद निवेशकों में जोश, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Indian pharma market growth 2026 with generic medicine challenge and top pharma stock
फार्मा

जेनेरिक दवाओं की चुनौती में कौन बनेगा Pharma का विनर? ब्रोकरेज की टॉप पिक ने बढ़ाई हलचल

By
Industrial Empire
एग्रीकल्चर

Winter Farming in Hills: माइनस तापमान और बर्फ के बीच कैसे लहलहाती हैं पहाड़ों की फसलें?

By
Industrial Empire
भारत सरकार द्वारा मेड इन चाइना उत्पादों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम
अन्य

‘मेड इन चाइना’ पर लगेगा ब्रेक! भारत सरकार ने उठाया बड़ा कदम

By
Industrial Empire
Crude Oil Prices Fall Impact on Indian Economy and Rupee 2026
एनर्जी

2026 तक 52 डॉलर तक फिसल सकता है Crude Oil? रुपये को मिल सकती है राहत, जानिए एक्सपर्ट्स की पूरी राय

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?