The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Apr 2, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > पल्यावानापल्ली गांव में बोरवेल कनेक्शन से किसानों को खेती में मिल रहा फायदा
अन्य

पल्यावानापल्ली गांव में बोरवेल कनेक्शन से किसानों को खेती में मिल रहा फायदा

किसान अब वाटर शेयरिंग फॉर्मूला अपनाकर खेती कर रहे हैं।
Last updated: 25/03/2025 5:49 AM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

आंध्र प्रदेश के पल्यावानापल्ली गांव के कुछ किसानों ने खेती के लिए एक नया तरीका अपनाया है। यहाँ के किसान अब वाटर शेयरिंग फॉर्मूला के तहत खेती कर रहे हैं, जिससे पानी की बर्बादी नहीं हो रही और उपज में भी बढ़ोतरी हो रही है। इस वाटर शेयरिंग फॉर्मूला को सही तरीके से लागू करने के लिए किसानों ने एक वाटर यूजर ग्रुप बनाया है। जिसको लेकर किसानों के बीच एक समझौता भी हुआ है, जिसके तहत इस प्रणाली से जुड़े कोई भी किसान अगले 10 साल तक नया बोरवेल नहीं लगा सकते। इसी के साथ उनके इस नए प्रयोग के कारण इलाके में भूजल स्तर में भी सुधार हुआ है।

पल्यावानापल्ली गांव के किसान अब वाटर शेयरिंग फॉर्मूला अपनाकर खेती कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले पानी की कमी के कारण खेती में कठिनाइयाँ आती थीं, जिससे उपज भी कम होती थी। लेकिन अब पानी को साझा करने से उन्हें काफी फायदा हो रहा है। किसानों का यह मानना है कि इस प्रणाली से न केवल उनकी खेती में सुधार हुआ है, बल्कि भूजल स्तर में भी काफी सुधार देखा गया है।

पल्यावानापल्ली गांव के 16 किसान इस योजना से जुड़े हुए हैं, और इन सभी के पास एक कॉमन कनेक्शन है। गांव में कुल 38 एकड़ जमीन पर साझा बोरवेल स्थापित किए गए हैं। बता दें, इस कार्यक्रम की शुरुआत 2012 में हुई थी। तभी इन किसानों ने एक वाटर शेयरिंग ग्रुप का गठन किया, और हर एक किसान ने इस योजना में 2500-2500 रुपए का योगदान किया, जिसके बाद इसका रजिस्ट्रेशन कराया गया। सभी किसानों ने स्टाम्प पेपर पर एक समझौता भी किया, जिसमें यह तय किया गया कि वे अगले 10 साल तक कोई भी नया बोरवेल नहीं लगाएगा। वहीँ इन 16 किसानों में से 4 के पास बोरवेल है, जबकि 12 किसान ऐसे हैं जिनके पास बोरवेल नहीं है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं की उनको पानी नहीं दिया जाता। पाइपलाइन की मदद से सबके खेतो में अच्छी तरह से पानी की सप्लाई होती है।

पल्यावानापल्ली गांव में 2200 फुट लंबी पाइपलाइन के माध्यम से खेतों को जोड़ा गया है, जिससे पानी की सप्लाई होती है। इस पाइपलाइन का सबसे ज्यादा फायदा खरीफ सीजन में होता है। क्यूंकि इस खरीफ सीजन के दौरान बोरवेल वाले किसान कॉमन पाइपलाइन से जुड़े अन्य किसानों को पानी देते हैं। बुआई, फूल और फल आने और कटाई के समय पानी की जरुरत और इसका इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है।

पल्यावानापल्ली गांव के इन 16 किसानों ने खेती के लिए इस नए तरीके को अपनाकर दूसरे किसानों के लिए एक मिसाल कायम की है। इसके साथ ही उनको खेती करने में पहले से ज्यादा आराम और सुविधा भी मिली है। उनकी फसलों में भी पहले से ज्यादा वृद्धि हुई है।

TAGGED:Andhra Pradeshborewell connectionPalyavanapalli villagewater sharing formula
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article क्या बोतलबंद पानी आपके लिए सेफ हैं?
Next Article IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का आविष्कार, लाल समुद्री घास से बनाया 2 मिनट में खून रोकने वाला स्वदेशी स्पंज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्पादन में सुधार
अन्य

औद्योगिक विकास का आधार, उत्पादन में सुधार

By
Industrial Empire
अन्यट्रेंडिंग खबरें

अमेरिकी बयान से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

By
Industrial Empire
अन्य

खरीफ सीजन में बढ़ी धान और गन्‍ने की फसल: डिजिटल सर्वे की नई रिपोर्ट

By
Industrial Empire
एथर एनर्जी
अन्य

28 अप्रैल से खुलेगा एथर एनर्जी का ₹2,626 करोड़ का आईपीओ

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?