The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Sep 13, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > भारत में लॉन्च होने जा रही 5 नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें जल्द आने वाली EV कारों की लिस्ट
ऑटो/टेक

भारत में लॉन्च होने जा रही 5 नई इलेक्ट्रिक SUV, जानें जल्द आने वाली EV कारों की लिस्ट

Shashank Pathak
Last updated: 24/11/2025 5:48 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
भारत में लॉन्च होने वाली नई इलेक्ट्रिक SUVs की लिस्ट और EV बाजार की बढ़ती डिमांड
भारत में जल्द लॉन्च होंगी EV, SUVs
SHARE

SUV News: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों यानी EVs की मांग लगातार बढ़ रही है। लोग अब पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के मुकाबले इलेक्ट्रिक कारों को अधिक पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इनकी रनिंग कॉस्ट कम होती है, मेंटेनेंस कम पड़ता है और रोजमर्रा के सफर के लिए ये एक किफायती और स्मार्ट विकल्प साबित हो रही हैं। पहले लोग अधिकतर छोटी इलेक्ट्रिक कारों को पसंद करते थे, लेकिन अब बड़ी और फीचर-रिच इलेक्ट्रिक SUVs की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

ऑटोमोबाइल कंपनियां भी ग्राहकों की इस पसंद को देखते हुए नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई हैं। आने वाले महीनों और वर्षों में कई नई EV SUVs भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं, जिनमें लंबी रेंज, बेहतर प्रदर्शन और प्रीमियम फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं किन नई इलेक्ट्रिक SUVs का इंतजार देश कर रहा है।

Maruti Suzuki e-Vitara: मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की e-Vitara को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात प्लांट में फ्लैग ऑफ भी किया था। यह एक मिड-साइज़ इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें आधुनिक फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर और उन्नत तकनीक मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आ सकती है। इसमें लेवल-2 ADAS यानी एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। मारुति की यह कार टाटा, महिंद्रा और हुंडई जैसी कंपनियों को इस सेगमेंट में सीधी चुनौती देगी।

Mahindra BE Rall-E: एडवेंचर-फोकस्ड इलेक्ट्रिक SUV


महिंद्रा EV सेगमेंट में बड़े कदम उठा रही है और BE Rall-E कंपनी का एक एडवेंचर-फोकस्ड कॉन्सेप्ट मॉडल है। इसका प्रोडक्शन वर्जन 2026 तक लॉन्च हो सकता है। BE प्लेटफॉर्म पर आधारित यह SUV ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर के शौकीनों को ध्यान में रखकर डिजाइन की जा रही है। बड़ी ग्राउंड क्लियरेंस, रग्ड स्टाइलिंग और मजबूत इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन के साथ यह कार खास लाइफस्टाइल-ओरिएंटेड EV बनने जा रही है।

Mahindra XUV 3XO EV: कंपैक्ट सेगमेंट में नई चुनौती


महिंद्रा XUV 3XO EV लेकर भी आने वाली है, जो टाटा पंच EV और नेक्सॉन EV जैसी लोकप्रिय गाड़ियों को मार्केट में टक्कर देगी। XUV 3XO EV कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट को टारगेट करती है और विशेष रूप से उन खरीदारों के लिए उपयुक्त होगी जो पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन लेना चाहते हैं या शहरी उपयोग के लिए किफायती और कुशल EV ढूंढ रहे हैं।

Mahindra XEV 9S: तीन रो वाली पहली इलेक्ट्रिक SUV


महिंद्रा XEV 9S कंपनी की पहली तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक SUV होगी। यह INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और दो बैटरी विकल्पों में आ सकती है। जानकारी के अनुसार इसकी ड्राइविंग रेंज 500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा पसंद करने वाले परिवारों के लिए शानदार विकल्प बनाती है। यह महिंद्रा की फ्लैगशिप EV मानी जा रही है।

Tata Sierra EV: एक आइकॉनिक कार की वापसी


टाटा सिएरा कभी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की पहचान हुआ करती थी, और अब कंपनी इसे EV स्वरूप में वापस ला रही है। 25 नवंबर 2025 को इसका ICE (पेट्रोल/डीजल) मॉडल लॉन्च होगा और 2026 की शुरुआत में Sierra EV बाजार में आएगी। सिएरा EV में हैरियर EV से बड़ी बैटरी और कर्व EV व हैरियर EV की तरह आधुनिक इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर मिलेगा। इसकी रेंज ज्यादा होने की उम्मीद है, जिससे यह एक लाइफस्टाइल इलेक्ट्रिक SUV के रूप में अपनी पहचान बनाएगी।

Hyundai कॉम्पैक्ट e-SUV: उभरते बाजारों को टारगेट


हुंडई भी भारत और अन्य उभरते बाजारों के लिए एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है। इसका डिजाइन हुंडई की विदेशी मार्केट में उपलब्ध इंस्टर मॉडल जैसा हो सकता है। यह कार क्रेटा इलेक्ट्रिक से नीचे पोजिशन की जाएगी और टाटा पंच EV जैसे मॉडलों को सीधी चुनौती देगी। किआ भी इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV बाजार में उतार सकती है।

EV बाजार का अगला दौर
स्पष्ट है कि भारतीय EV बाजार अब तेज़ी से परिपक्व हो रहा है। कंपनियां सिर्फ छोटे या एंट्री-लेवल मॉडलों पर नहीं, बल्कि बड़े, प्रीमियम, ऑफ-रोड और लंबी रेंज वाली SUVs पर भी जोर दे रही हैं। यदि यह ट्रेंड जारी रहा, तो आने वाले दो-तीन सालों में भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक SUVs की संख्या कई गुना बढ़ सकती है, और यह देश EV रेवोल्यूशन का सबसे बड़ा केंद्र बन सकता है।

TAGGED:Electric CarElectric SUVHyundai EVIndustrial EmpireMahindra EVMaruti EVTata EVUpcoming Cars
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत 2030 तक क्विक कॉमर्स का तीसरा सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता बाजार बनता हुआ भारत बना quick commerce का तीसरा सबसे बड़ा बाजार, 2030 तक दोगुना होगा राजस्व
Next Article Crude oil prices fall globally but petrol diesel prices in India remain high and oil companies making record profits crude oil से कंपनियों को हो रहा मोटा मुनाफा, फिर भी पेट्रोल-डीजल मिल रहा महंगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

पेट्रोल-डीजल
एनर्जी

10 हफ्तों में 1 लाख करोड़ का नुकसान! सस्ते पेट्रोल-डीजल की कीमत सरकारी कंपनियों पर पड़ रही भारी

By
Industrial Empire
Delhi Metro expansion approved with 13 new stations and new metro corridors
ट्रेंडिंग खबरें

दिल्ली Metro का बड़ा विस्तार: 13 नए स्टेशन, 3 नए कॉरिडोर और ₹12,015 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

By
Industrial Empire
PM Kusum C-1 Scheme के तहत खेत में लगे सोलर पैनल से सिंचाई और बिजली उत्पादन करता किसान
एग्रीकल्चर

PM Kusum C-1 Scheme: खेत से निकलेगी बिजली, किसान बनेगा ऊर्जादाता

By
Shashank Pathak
NCR के यीडा क्षेत्र में RPSG समूह और मिंडा इंडस्ट्रीज का 3500 करोड़ का निवेश
ट्रेंडिंग खबरेंअन्य

NCR को मिला 3500 करोड़ का निवेश: यीडा में दो दिग्गज कंपनियों की एंट्री

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?