The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Monday, Oct 19, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > केमिकल > कच्चे तेल में फिर तेजी, ब्रेंट 110 डॉलर के करीब; सप्लाई संकट की आशंका बढ़ी
केमिकल

कच्चे तेल में फिर तेजी, ब्रेंट 110 डॉलर के करीब; सप्लाई संकट की आशंका बढ़ी

Last updated: 18/10/2026 7:00 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
पश्चिम एशिया में तनाव और सप्लाई संकट की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
अमेरिका-ईरान तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आपूर्ति को लेकर चिंता के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल।
SHARE

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत रुकने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। यदि क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है, तो तेल की कीमतें नए उच्च स्तर पर पहुंच सकती हैं।

पिछले सप्ताह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर नवंबर डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल 566 रुपये यानी 6.4 प्रतिशत बढ़कर 9,394 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिसंबर डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड पूरे सप्ताह में 5.14 डॉलर यानी करीब 5 प्रतिशत चढ़कर 109.86 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। शुक्रवार को इसकी कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गई थी। अमेरिकी WTI क्रूड भी 8.01 डॉलर यानी करीब 9 प्रतिशत उछलकर 99.02 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी बाजार की नजर

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। यहां तेल की आवाजाही प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की उपलब्धता घट सकती है। अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता रुकने, जहाजों की आवाजाही को लेकर खतरे और चीन पहुंचने वाली तेल खेप में देरी ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है।

रेलीगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च एसवीपी अजीत मिश्रा के अनुसार, फिलहाल बाजार में सावधानी के साथ तेजी का रुख बना हुआ है। कीमतों की अगली दिशा इस बात पर निर्भर करेगी कि पश्चिम एशिया में हालात किस ओर बढ़ते हैं और वास्तविक तेल आपूर्ति कितनी प्रभावित होती है। यदि तनाव बढ़ता है या ऊर्जा ठिकानों को नुकसान पहुंचता है, तो ब्रेंट क्रूड 115 से 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर सकता है।

तेल भंडार में गिरावट से बढ़ा दबाव

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड नवनीत दमानी के मुताबिक, विभिन्न देशों की ओर से आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद कीमतों में टिकाऊ गिरावट नहीं आई है। इससे संकेत मिलता है कि बाजार पर सप्लाई की कमी का दबाव बना हुआ है।

अमेरिका में हाल ही में कच्चे तेल का भंडार 80 लाख बैरल घटा है, जिससे कीमतों को समर्थन मिला। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट (API) के साप्ताहिक आंकड़ों और कुशिंग सहित प्रमुख भंडारण केंद्रों की स्थिति पर है।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) और अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (EIA) के अनुमानों के अनुसार, वैश्विक तेल आपूर्ति में सुधार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देशों के लिए यह स्थिति महंगाई और आयात बिल के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी।

TAGGED:Brent crudecrude oil indiaCrude Oil Newscrude oil price todayCrude Oil PricesEnergy MarketGlobal Oil Marketindustrialemoiremcx crude oilMiddle East tensionsoil import indiaoil prices riseoil supply crisisStrait of Hormuzus iran talkswti crude oil
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शेयर बाजार में म्यूचुअल फंड और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के प्रदर्शन को दर्शाती तस्वीर कमजोर रिटर्न से म्यूचुअल फंड कंपनियों पर दबाव, HDFC AMC और ICICI Prudential पर ब्रोकरेज को भरोसा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

भारत में सब्जियों की बढ़ती कीमतें और खुदरा महंगाई
केमिकलFMCG

महंगाई ने बढ़ाई चिंता, सितंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% पहुंची

By
Manu Tiwari
Indian refineries continue importing Russian oil through new intermediaries despite US sanctions
ट्रेंडिंग खबरें

Russian oil: भारतीय रिफाइनरियों की रूसी तेल तक लगातार पहुँच, नए मध्यस्थों का उदय और बदलते वैश्विक समीकरण

By
Manu Tiwari
तेल के बैरल, ऑयल रिग और ऊपर जाती ग्राफ लाइन के साथ कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को दर्शाता प्रतीकात्मक चित्र।
ट्रेंडिंग खबरें

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा बाजार

By
Manu Tiwari
Crude oil price crosses 100 dollars impacting IOC BPCL and HPCL oil marketing company stocks
नॉन रिन्यूएबल एनर्जी

Crude oil 100 डॉलर पार: IOC, BPCL और HPCL पर बढ़ा दबाव, UBS ने घटाई रेटिंग

By
Industrial empire correspondent
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?