The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, Oct 30, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > दिवाली-छठ से पहले IRCTC सख्त, पेंट्री स्टाफ को हर हाल में देना होगा बिल; डिजिटल पेमेंट भी अनिवार्य
ऑटो/टेकट्रेंडिंग खबरें

दिवाली-छठ से पहले IRCTC सख्त, पेंट्री स्टाफ को हर हाल में देना होगा बिल; डिजिटल पेमेंट भी अनिवार्य

Last updated: 30/10/2026 5:32 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
दिवाली और छठ से पहले IRCTC ने ट्रेन की पेंट्री सेवाओं में ओवरचार्जिंग रोकने, बिल देने और डिजिटल पेमेंट अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए।
त्योहारों से पहले IRCTC की पेंट्री ठेकेदारों को चेतावनी, यात्रियों को बिल देना और डिजिटल पेमेंट स्वीकार करना होगा अनिवार्य।
SHARE

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से पहले भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने पेंट्री कार संचालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। त्योहारों के दौरान यात्रियों को खाने-पीने का सामान खरीदने में किसी तरह की परेशानी न हो और उनसे निर्धारित कीमत से अधिक पैसे न वसूले जाएं, इसके लिए IRCTC के नॉर्थ जोन ने सभी पेंट्री ठेकेदारों को विशेष चेतावनी जारी की है। इसमें ओवरचार्जिंग, सामान का बिल नहीं देने और डिजिटल पेमेंट स्वीकार नहीं करने जैसी शिकायतों पर गंभीरता दिखाई गई है।

IRCTC के नॉर्थ जोन कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बार-बार निर्देश और गाइडलाइन जारी करने के बावजूद पेंट्री स्टाफ के खिलाफ यात्रियों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूलने को लेकर मिल रही हैं। इसके अलावा यात्रियों को सामान खरीदने के बाद बिल नहीं दिया जाता और कई बार डिजिटल भुगतान करने की इच्छा जताने पर भी कर्मचारियों की ओर से इसे स्वीकार नहीं किया जाता।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, चलती ट्रेनों में पेंट्री कार के माध्यम से खाद्य पदार्थ बेचने वाले लाइसेंसधारियों के साथ स्टेशनों पर स्टॉल संचालित करने वालों के खिलाफ भी बिल नहीं देने की शिकायतें सामने आती हैं। आमतौर पर यात्री बिल नहीं मांगते, लेकिन मांगने पर भी उन्हें बिल उपलब्ध नहीं कराया जाता। सरकार लगातार उपभोक्ताओं को खरीदारी के बाद बिल लेने के लिए जागरूक कर रही है। इससे जीएसटी चोरी की आशंका कम करने और लेनदेन में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलती है।

हर कर्मचारी के पास होगा डिजिटल पेमेंट कार्ड

IRCTC ने निर्देश दिया है कि पेंट्री कार के प्रत्येक सर्विस स्टाफ के पास सक्रिय डिजिटल पेमेंट लैपल कार्ड होना चाहिए। इससे यात्री नकद के बजाय डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, डिजिटल भुगतान से लेनदेन का रिकॉर्ड बना रहेगा और संबंधित कंपनी के खाते में सीधे रकम पहुंचेगी। इससे अनियमितताओं और जीएसटी चोरी पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

वर्दी और पहचान पत्र को लेकर भी सख्ती

IRCTC ने पेंट्री कर्मचारियों की वर्दी और पहचान से जुड़ी लापरवाही पर भी नाराजगी जताई है। पत्र में कहा गया है कि कई कर्मचारी निर्धारित यूनिफॉर्म में नहीं रहते और उनके पास उचित क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्र भी नहीं होता। इतना ही नहीं, कई कर्मचारियों के पास डिजिटल पेमेंट लैपल कार्ड भी उपलब्ध नहीं हैं।

नए निर्देशों के मुताबिक, लाइसेंसधारियों के सभी कर्मचारियों को साफ-सुथरी और निर्धारित वर्दी पहननी होगी। कर्मचारियों के लिए जूते पहनना अनिवार्य किया गया है। उन्हें हवाई चप्पल पहनकर यात्रियों को सामान परोसने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही प्रत्येक कर्मचारी के गले में आधिकारिक क्यूआर कोड वाला पहचान पत्र होना चाहिए। सामान परोसते समय इन सभी नियमों का पालन करना होगा।

शिकायतों पर कार्रवाई की चेतावनी

IRCTC ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि पहले भी कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन ओवरचार्जिंग, बिल नहीं देने और डिजिटल पेमेंट से इनकार करने की शिकायतें कम नहीं हुई हैं। ऐसे में अब पेंट्री ठेकेदारों को कर्मचारियों के व्यवहार और कामकाज पर विशेष निगरानी रखनी होगी।

त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग घर जाने के लिए रेल यात्रा करते हैं। ऐसे में IRCTC की इस सख्ती का उद्देश्य यात्रियों को सही कीमत पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना, भुगतान में पारदर्शिता लाना और ट्रेन के भीतर खानपान सेवाओं को अधिक व्यवस्थित बनाना है। यात्रियों के लिए भी जरूरी है कि वे सामान खरीदते समय बिल मांगें और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने पर शिकायत दर्ज कराएं।

TAGGED:Chhath Pujadigital paymentDiwali Special Trainsindian railwaysindustrialempireIRCTCIRCTC PantryOverchargingrailway newsRailway PassengersTrain Food Rules
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी और बेसिक सैलरी के अनुसार मासिक वेतन में होने वाले इजाफे की जानकारी। DA Hike 2026: कर्मचारियों की सैलरी में कितना बढ़ेगा पैसा? जानें ₹18,000 से ₹50,000 तक का पूरा हिसाब
Next Article ग्रुप के संस्थापक और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) की तस्वीर। आरके सिन्हा का निधन: 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, सुरक्षा उद्योग को दी नई पहचान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

UP डिफेन्स इंडस्ट्रियल कॉरिडोर – आत्मनिर्भर भारत की दिशा में रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र
ट्रेंडिंग खबरें

UP डिफेन्स इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ओर बड़ा कदम

By
Industrial empire correspondent
चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार ने स्टॉक सीमा घटाकर 15 दिन की
ट्रेंडिंग खबरेंबाज़ार

चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, स्टॉक रखने की सीमा घटाकर 15 दिन !

By
Manu Tiwari
RIL AGM 2025: जियो का IPO और AI में नए इनोवेशन
ट्रेंडिंग खबरें

जियो का IPO, AI में नई शुरुआत और रिलायंस की बड़ी घोषणाएं

By
Manu Tiwari
ट्रेंडिंग खबरें

Indian Trade: भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 27.1 अरब डॉलर, आयात में तेजी और वैश्विक तनाव बना वजह

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?