The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Monday, Nov 23, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > टेलिकॉम > 1 नवंबर से बदलेंगे कई बड़े नियम, GST से लेकर पेंशन और मोबाइल कॉल तक पड़ेगा असर
टेलिकॉमअन्यट्रेंडिंग खबरेंबाज़ार

1 नवंबर से बदलेंगे कई बड़े नियम, GST से लेकर पेंशन और मोबाइल कॉल तक पड़ेगा असर

Last updated: 31/10/2026 1:17 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
1 नवंबर 2026 से GST, म्यूचुअल फंड, मोबाइल कॉल, LPG और पेंशन से जुड़े नियमों में बदलाव
नवंबर की शुरुआत के साथ टैक्स, निवेश, मोबाइल सेवा और पेंशन से जुड़े कई नियम बदलेंगे।
SHARE

नई दिल्ली: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में आम लोगों और कारोबारियों से जुड़े कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। 1 नवंबर 2026 से जीएसटी रिटर्न और रिफंड प्रक्रिया, म्यूचुअल फंड निवेश, मोबाइल कॉल की पहचान और पेंशन से जुड़े नियमों में बदलाव लागू होने की तैयारी है। इसके अलावा सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतों की समीक्षा भी करेंगी। इन बदलावों का असर कारोबारियों, निवेशकों, मोबाइल यूजर्स और पेंशनधारकों पर पड़ सकता है।

GST रिटर्न और रिफंड प्रक्रिया होगी आसान

जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों को राहत देने के लिए कई सुधार किए जा रहे हैं। जीएसटी काउंसिल ने रिटर्न फाइलिंग और रिफंड प्रक्रिया को सरल बनाने की सिफारिश की है। जिन सुधारों के लिए कानून में बदलाव जरूरी नहीं है, उन्हें 1 नवंबर से लागू किया जा सकता है। वहीं, कानून से जुड़े कुछ संशोधनों को 1 अप्रैल 2027 से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

वित्त मंत्रालय 1 नवंबर को myGov पोर्टल पर GSTR-1, GSTR-1A और इनवॉइस फर्निशिंग फैसिलिटी (IFF) के ड्राफ्ट फॉर्म आम लोगों की राय के लिए जारी करेगा। इन फॉर्म को अप्रैल 2027 से लागू करने की योजना है। इसके अलावा पात्र कारोबारियों के जीएसटी रिफंड को ऑटोमेटेड तरीके से मंजूरी देने की प्रक्रिया भी शुरू होने की उम्मीद है।

मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम

दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को 1 नवंबर 2026 से कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा लागू करने का निर्देश दिया है। इस सुविधा के तहत फोन आने पर स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर दिखाई देगा। इससे अनजान नंबरों से आने वाली कॉल की पहचान करने में मदद मिलेगी। टेलीकॉम कंपनियां 4G और इससे आगे की तकनीकों पर इस सुविधा का परीक्षण कर चुकी हैं।

म्यूचुअल फंड में डायरेक्ट प्लान बनेगा डिफॉल्ट विकल्प

शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए भी बदलाव होने जा रहा है। सेबी के नए नियमों के तहत असेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट म्यूचुअल फंड प्लान डिफॉल्ट विकल्प बनाया जाएगा। यदि कोई निवेशक रेगुलर प्लान चुनता है, तो उसे पहले इसके अधिक एक्सपेंस रेशियो यानी लागत की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य निवेशकों को निवेश से जुड़े खर्चों के प्रति जागरूक करना है।

LPG और पेंशन से जुड़े अहम बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 नवंबर को भी नई कीमतें जारी हो सकती हैं। खासतौर पर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव पर नजर रहेगी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी उपभोक्ताओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

वहीं, पेंशनधारकों के लिए 1 नवंबर से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 80 साल से कम उम्र के पेंशनर्स 30 नवंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसे जमा नहीं करने पर पेंशन भुगतान रुक सकता है। राहत की बात यह है कि पेंशनधारक मोबाइल के जरिए घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

कुल मिलाकर नवंबर की शुरुआत में होने वाले ये बदलाव टैक्स, निवेश, संचार, रसोई के बजट और पेंशन से जुड़े हैं। इसलिए संबंधित लोगों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते नए नियमों और आधिकारिक घोषणाओं की जानकारी रखें।

TAGGED:Caller Name DisplayCNAP ServiceCommercial LPGDigital Life CertificateGST RefundGST Return FilingGST UpdatesIndian Financial UpdatesIndustrialeindustrialempireLife CertificateLPG Cylinder PriceMutual Fund Direct PlanNew Rules November 1November Rule Changes 2026Pension Rules
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आईएमए इंडिया के सर्वेक्षण में आर्थिक चिंता के बावजूद कंपनियों का निवेश और कारोबारी भरोसा बढ़ने के संकेत अर्थव्यवस्था को लेकर कारोबार जगत में चिंता, फिर भी कंपनियां निवेश बढ़ाने को तैयार
Next Article सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेंट एग्री गोल्ड लोन योजना के तहत किसानों को सोना गिरवी रखकर 20 लाख रुपये तक का कृषि ऋण किसानों को सोने पर मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन, जानें सेंट एग्री गोल्ड लोन की पूरी जानकारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Kesari 2
अन्य

‘केसरी 2’ को सम्मान दें: अक्षय कुमार की दर्शकों से खास अपील

By
Manu Tiwari
यशवंतपुर से मडगांव के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
ऑटो/टेकटेलिकॉम

बेंगलुरु से गोवा का सफर होगा आसान, 13 नवंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

By
Manu Tiwari
निवेश
अन्य

7 बड़े सवाल: निजी कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं, फिर निवेश से पीछे क्यों हट रही हैं?

By
Manu Tiwari
Strait of Hormuz
एनर्जीट्रेंडिंग खबरें

Hormuz संकट: ईरान की कार्रवाई से तेल सप्लाई पर खतरा, बढ़ सकता है वैश्विक संकट

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?