The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Nov 1, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > बाज़ार > AI पर भारी निवेश से डरे निवेशक, अमेरिकी टेक शेयरों में बड़ी गिरावट; 2 ट्रिलियन डॉलर साफ
बाज़ारआईटी

AI पर भारी निवेश से डरे निवेशक, अमेरिकी टेक शेयरों में बड़ी गिरावट; 2 ट्रिलियन डॉलर साफ

Last updated: 31/10/2026 1:35 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
एआई में भारी निवेश को लेकर निवेशकों की चिंता के बीच अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट
एआई पर बढ़ते खर्च और रिटर्न को लेकर आशंकाओं से अमेरिकी टेक शेयरों में भारी बिकवाली।
SHARE

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अपना दबदबा बनाने के लिए अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनियां अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं। हालांकि, अब निवेशकों को इस भारी-भरकम खर्च पर सवाल उठने लगे हैं। बाजार में चिंता है कि कंपनियां एआई पर जितना पैसा लगा रही हैं, क्या भविष्य में उससे उतना मुनाफा भी मिलेगा? इसी आशंका का असर अमेरिकी शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है। अक्टूबर में नैसडैक अपने उच्चतम स्तर से 7.8 फीसदी नीचे आ चुका है। यह मार्च 2025 के बाद उसका सबसे खराब मासिक प्रदर्शन बताया जा रहा है। इस गिरावट के दौरान टेक कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 2 ट्रिलियन डॉलर घट गया।

वॉल स्ट्रीट पर टेक शेयरों में बिकवाली

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। नैसडैक कंपोजिट इंडेक्स 2.86 फीसदी टूट गया, जबकि S&P 500 में 1.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दोनों इंडेक्स के लिए जून के बाद यह सबसे खराब कारोबारी दिन रहा। वहीं, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 572 अंक यानी 1.1 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

इस गिरावट की बड़ी वजह एआई में लगातार बढ़ता निवेश और उससे मिलने वाले रिटर्न को लेकर अनिश्चितता है। मेटा, अल्फाबेट और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने पर भारी खर्च कर रही हैं। जेपी मॉर्गन के अनुमान के मुताबिक, 2030 तक वैश्विक एआई निवेश 5.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। अकेले इस साल करीब 900 अरब डॉलर खर्च होने की उम्मीद है।

इंटेल के शेयरों में 30 फीसदी की गिरावट

चिप निर्माता कंपनी इंटेल के निवेशकों को सबसे बड़ा झटका लगा। कंपनी के शेयर एक ही दिन में करीब 30 फीसदी टूट गए। बताया जा रहा है कि 1974 के बाद यह कंपनी के शेयरों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी ने चौथी तिमाही में कमजोर राजस्व का अनुमान जताया है। मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ता मांग प्रभावित होने की आशंका भी इसके पीछे एक वजह है।

दूसरी ओर, अमेजन के शेयर 1.4 फीसदी और एनवीडिया के शेयर 4 फीसदी से अधिक गिर गए। इस गिरावट के बाद एनवीडिया बाजार पूंजीकरण के मामले में एप्पल से पीछे हो गई। वहीं, अल्फाबेट और मेटा के शेयर अपने हालिया उच्चतम स्तर से करीब 20 फीसदी नीचे आ चुके हैं।

दुनिया के अमीरों की संपत्ति को भी झटका

शेयर बाजार में गिरावट का असर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की संपत्ति पर भी पड़ा है। एलन मस्क की नेटवर्थ में 48.5 अरब डॉलर की कमी आई और यह घटकर करीब 865 अरब डॉलर रह गई। इसके अलावा जेफ बेजोस, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन, माइकल डेल, मार्क जुकरबर्ग, लैरी एलिसन और एनवीडिया के प्रमुख जेनसन हुआंग की संपत्ति में भी गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, एआई पर किए जा रहे निवेश से कुछ कंपनियों को शुरुआती रिटर्न मिलने के संकेत भी हैं। इसके बावजूद बाजार में यह सवाल बना हुआ है कि क्या एआई पर खर्च की जा रही इतनी बड़ी रकम भविष्य में कंपनियों की कमाई को उसी अनुपात में बढ़ा पाएगी। फिलहाल निवेशक इस तकनीक की संभावनाओं के साथ उसके आर्थिक जोखिमों का भी आकलन कर रहे हैं।

TAGGED:AI InvestmentAmazon SharesAmerican Tech Stocksartificial intelligenceElon Musk Net WorthGlobal EconomyindustrialempireMark ZuckerbergMeta PlatformsNasdaq CrashNvidia StockStock Market NewsTechnology SectorUS Stock Market
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेंट एग्री गोल्ड लोन योजना के तहत किसानों को सोना गिरवी रखकर 20 लाख रुपये तक का कृषि ऋण किसानों को सोने पर मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन, जानें सेंट एग्री गोल्ड लोन की पूरी जानकारी
Next Article बैंक और बंधन बैंक की एफडी योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी ब्याज और 10 लाख रुपये के निवेश पर पांच साल का अनुमानित रिटर्न वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 8% ब्याज दे रहे DCB और बंधन बैंक, जानें 10 लाख रुपये पर 5 साल में कितना मिलेगा रिटर्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Oil and Natural Gas Corporation Limited (ONGC)
बाज़ार

ONGC Q1 Results: मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा

By
Manu Tiwari
Internet par content block karne ke naye kanoon ka prastaav, multiple ministries ko mil sakti hai power
आईटी

सरकार ला सकती है internet में बड़ा बदलाव, कई मंत्रालय कर सकेंगे आपके कंटेंट ब्लॉक

By
Manu Tiwari
अक्टूबर 2026 में शेयर बाजार की गिरावट के बीच पांच इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स के प्रदर्शन का विश्लेषण
बाज़ार

शेयर बाजार की गिरावट में इन 5 म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने दिखाया अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन

By
Manu Tiwari
देवरिया के भटनी विकास खंड की खोरीबारी ग्राम पंचायत में बन रहा मल्टीपरपज सीड स्टोर
एग्रीकल्चर

देवरिया के किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा, खोरीबारी में बन रहा मल्टीपरपज सीड स्टोर

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?