The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Thursday, Nov 19, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > भारतीय स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, सितंबर तिमाही में शिपमेंट 23% गिरा; सैमसंग फिर बनी नंबर-1
ऑटो/टेक

भारतीय स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, सितंबर तिमाही में शिपमेंट 23% गिरा; सैमसंग फिर बनी नंबर-1

Last updated: 18/11/2026 1:39 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग, ऐपल और वीवो के स्मार्टफोन तथा शिपमेंट में गिरावट
भारत के स्मार्टफोन बाजार में सितंबर तिमाही के दौरान शिपमेंट 23.3 फीसदी गिरा, जबकि सैमसंग ने फिर पहला स्थान हासिल किया।
SHARE

भारत के स्मार्टफोन बाजार में फेस्टिव सीजन के दौरान भी सुस्ती देखने को मिली है। जुलाई-सितंबर 2026 की तिमाही में स्मार्टफोन शिपमेंट में पिछले साल के मुकाबले 23.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के मुताबिक, इस दौरान कुल 3.68 करोड़ स्मार्टफोन ही शिप किए गए। पिछले एक दशक में यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री का सबसे खराब फेस्टिव क्वार्टर रहा। इस गिरावट का असर ऐपल, वीवो और ओप्पो जैसी बड़ी कंपनियों पर भी पड़ा है। वहीं, सैमसंग ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए वीवो को पीछे छोड़ दिया और भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दोबारा नंबर-1 की जगह हासिल कर ली।

आईफोन शिपमेंट में 25 फीसदी की गिरावट

सितंबर तिमाही में ऐपल के आईफोन शिपमेंट में भी बड़ी गिरावट आई। IDC के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने इस दौरान भारतीय रिटेलर्स को करीब 37 लाख आईफोन भेजे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 50 लाख थी। यानी शिपमेंट में लगभग 25 फीसदी की कमी आई। रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 15, 16 और 17 की उपलब्धता में कमी, पुराने मॉडल पर डिस्काउंट न मिलना और सितंबर में नए मॉडल लॉन्च के आसपास कीमतों में बढ़ोतरी इसकी प्रमुख वजहें रहीं। इस दौरान ऐपल के कुल शिपमेंट में 30 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की रही।

सैमसंग ने वीवो को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान

स्मार्टफोन बाजार में गिरावट के बीच सैमसंग के लिए यह तिमाही राहत लेकर आई। IDC के मुताबिक, टॉप-10 कंपनियों में केवल सैमसंग के शिपमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 7.9 फीसदी ज्यादा स्मार्टफोन भेजे। इसके साथ ही उसका मार्केट शेयर 12.6 फीसदी से बढ़कर 17.7 फीसदी हो गया।

वहीं, वीवो के शिपमेंट में 29.9 फीसदी की गिरावट आई और कंपनी 16.8 फीसदी मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। ओप्पो के शिपमेंट भी 26.5 फीसदी घटे, हालांकि कंपनी तीसरे स्थान पर बनी रही। ऐपल इस दौरान चौथे नंबर पर रही। सैमसंग को साल की पहली छमाही में कीमतों में अपेक्षाकृत धीमी बढ़ोतरी और कई नए मॉडल बाजार में उतारने का फायदा मिला।

महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा बाजार

स्मार्टफोन बाजार में गिरावट की बड़ी वजह मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतें हैं। इसके चलते कंपनियों की उत्पादन लागत बढ़ी और ग्राहकों को फोन खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी। कंपनियों के पास फेस्टिव सीजन में बड़े डिस्काउंट देने की गुंजाइश भी कम हो गई।

100 डॉलर से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा। इस श्रेणी में शिपमेंट 90.9 फीसदी गिरकर केवल 7 लाख यूनिट रह गया। बाजार में इसकी हिस्सेदारी भी पिछले साल के 16.2 फीसदी से घटकर महज 1.9 फीसदी रह गई। वहीं, स्मार्टफोन की औसत बिक्री कीमत 26.1 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 371 डॉलर पहुंच गई।

आगे भी चुनौतीपूर्ण रह सकती है स्थिति

IDC के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर 2026 की तिमाही में भी स्मार्टफोन शिपमेंट में 25 फीसदी से ज्यादा गिरावट आने की आशंका है। सस्ते स्मार्टफोन का स्टॉक खत्म होना और बढ़ती कीमतें इसकी प्रमुख वजह हो सकती हैं। पूरे साल 2026 में भारत के स्मार्टफोन शिपमेंट 12.5 करोड़ से 12.7 करोड़ यूनिट के बीच रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 16 से 18 फीसदी कम होगा। ऐसे में आने वाले महीनों में स्मार्टफोन कंपनियों के सामने बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को किफायती विकल्प देने की बड़ी चुनौती रहेगी।

TAGGED:Apple iPhoneIDC ReportindustrialempireMobile Market 2026OPPOSamsungSmartphone Market IndiaSmartphone SalesSmartphone ShipmentTechnology NewsVivo
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हेल्थ इंश्योरेंस में पांच साल के मोरेटोरियम पीरियड और क्लेम सुरक्षा को दर्शाती तस्वीर हेल्थ इंश्योरेंस में 5 साल बाद नहीं चलेगी कंपनी की मनमानी, मोरेटोरियम पीरियड से मिलेगा क्लेम का सुरक्षा कवच
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

India-US trade deal के बाद Harley-Davidson जैसी प्रीमियम बाइक्स पर जीरो इंपोर्ट ड्यूटी, भारतीय बाइक बाजार में बदलाव
ऑटो/टेक

महंगी बाइक्स होंगी सस्ती! India-US trade deal से बाइक लवर्स को बड़ी राहत

By
Manu Tiwari
गुजरात के वडनगर में स्थित अनंत अनादि आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम, जिसे रेड डॉट बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
ट्रेंडिंग खबरेंआईटी

गुजरात के वडनगर ने रचा इतिहास, म्यूजियम को मिला दुनिया का प्रतिष्ठित रेड डॉट अवॉर्ड

By
Manu Tiwari
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेंट एग्री गोल्ड लोन योजना के तहत किसानों को सोना गिरवी रखकर 20 लाख रुपये तक का कृषि ऋण
एग्रीकल्चर

किसानों को सोने पर मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन, जानें सेंट एग्री गोल्ड लोन की पूरी जानकारी

By
Manu Tiwari
रबी सीजन के लिए उर्वरक सब्सिडी और डीएपी खाद की बोरी के साथ खेत में काम करता किसान
एग्रीकल्चर

किसानों और छोटे कारोबारियों को राहत: उर्वरक सब्सिडी के लिए ₹62,370 करोड़ मंजूर, मुद्रा योजना को भी विस्तार

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?