The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, Nov 20, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > फर्श से अर्श तक > राधिका गुप्ता को TIME 100 Next India 2026 में जगह, महिलाओं को निवेश के लिए कर रहीं प्रेरित
फर्श से अर्श तक

राधिका गुप्ता को TIME 100 Next India 2026 में जगह, महिलाओं को निवेश के लिए कर रहीं प्रेरित

Last updated: 19/11/2026 5:50 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता को TIME 100 Next India 2026 सूची में शामिल किया गया
राधिका गुप्ता को वित्तीय क्षेत्र में नेतृत्व, निवेश जागरूकता और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों के लिए TIME 100 Next India 2026 में पहचान मिली।
SHARE

वित्तीय क्षेत्र में नेतृत्व, निवेश जागरूकता और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहीं एडलवाइस म्यूचुअल फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ राधिका गुप्ता को बड़ी पहचान मिली है। उन्हें TIME 100 Next India 2026 की सूची में शामिल किया गया है। यह सम्मान उनके म्यूचुअल फंड उद्योग में योगदान, नेतृत्व क्षमता और लोगों के बीच वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को देखते हुए दिया गया है। खास तौर पर महिलाओं को केवल बचत तक सीमित न रहकर निवेश के जरिए अपनी संपत्ति बनाने के लिए प्रेरित करना उनके काम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

TIME 100 Next उन उभरते नेताओं और प्रभावशाली लोगों को पहचान देता है, जो अपने विचारों, काम और उपलब्धियों के जरिए भविष्य को आकार दे रहे हैं। टाइम मैगजीन ने पहली बार TIME 100 Next India सूची जारी की है। इसका उद्देश्य भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में बदलाव लाने वाले और नई दिशा देने वाले लोगों की उपलब्धियों को दुनिया के सामने लाना है।

तीन साल में एयूएम 80 फीसदी से ज्यादा बढ़ा

राधिका गुप्ता के नेतृत्व में एडलवाइस म्यूचुअल फंड ने पिछले कुछ वर्षों में निवेश के क्षेत्र में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। 31 अक्टूबर 2025 तक कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) करीब 1.64 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि अक्टूबर 2022 में यह लगभग 91,000 करोड़ रुपये था। यानी तीन वर्षों में एयूएम में 80 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई।

नियमित निवेश यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के प्रति निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है। अक्टूबर 2022 में कंपनी का मासिक एसआईपी कलेक्शन 142 करोड़ रुपये था, जो अक्टूबर 2025 में बढ़कर 513 करोड़ रुपये हो गया। इस उपलब्धि को साझा करते हुए गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स का आभार जताया था।

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की पहल

राधिका गुप्ता वित्तीय साक्षरता और निवेश जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार काम करती रही हैं। वह महिलाओं को अपनी कमाई, बचत और निवेश से जुड़े फैसले खुद लेने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनका मानना है कि वित्तीय स्वतंत्रता महिलाओं के आत्मविश्वास और भविष्य की सुरक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

वह टीवी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ में निवेशक के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘लिमिटलेस’ और ‘मैंगो मिलियनेयर’ जैसी किताबें लिखी हैं। जहां ‘लिमिटलेस’ करियर और जीवन की चुनौतियों से आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, वहीं ‘मैंगो मिलियनेयर’ व्यक्तिगत वित्त और पैसे के बेहतर प्रबंधन पर केंद्रित है।

अपने जीवन के अनुभवों और चुनौतियों को खुलकर साझा करने वाली राधिका गुप्ता आज उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं, जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और निवेश की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं।

TAGGED:Asset Under ManagementEdelweiss Mutual FundFinancial IndependenceFinancial LiteracyindustrialempireInvestment Awarenessmutual fund industryPersonal FinanceRadhika GuptaShark Tank IndiaSIP InvestmentTIME 100 Next India 2026Women EmpowermentWomen in FinanceWomen Investors
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 989 अंक और निफ्टी 286 अंक चढ़ा, ऑटो और बैंक शेयरों में जोरदार खरीदारी शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 989 अंक उछला; ऑटो और बैंक शेयरों में जमकर खरीदारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

SUCCESS STORY - "विवेक रैना – कश्मीरी विस्थापन से 10,000 की नौकरी तक, और फिर 486 करोड़ के इंटरनेट साम्राज्य तक का सफर"
फर्श से अर्श तक

कश्मीर से विस्थापन मिला, 10 हजार में नौकरी की….. अब है 486 करोड़ का कारोबार

By
Shashank Pathak
MeitY और CERT-In ने eMudhra के वेब सुरक्षा प्रमाणपत्रों से जुड़ी प्राइवेट कीज की सुरक्षा में चूक की जांच शुरू की।
आईटीट्रेंडिंग खबरें

eMudhra सर्टिफिकेट लीक की जांच के लिए MeitY ने बनाई विशेष टीम

By
Manu Tiwari
अनन्या मल्होत्रा के क्रोशिया स्टार्टअप एनचांटेड थ्रेड्स के हैंडमेड उत्पाद
फर्श से अर्श तक

Ananya Malhotra Success Story: 200 रुपये से शुरू किया क्रोशिया का बिजनेस, हर महीने हो रही 5 लाख रुपये तक की कमाई

By
Manu Tiwari
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण आउटलुक, टीम्स और कोपायलट सेवाओं में आई तकनीकी खराबी
ऑटो/टेकट्रेंडिंग खबरें

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप, दुनियाभर में 74 लाख शिकायतें, कंपनियों का काम प्रभावित

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?