The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > खेत से मंडी तक ताज़गी बरकरार: महिला किसानों की नई क्रांति
अन्य

खेत से मंडी तक ताज़गी बरकरार: महिला किसानों की नई क्रांति

मोबाइल कोल्ड स्टोरेज की मदद से पोस्ट-हार्वेस्ट लॉस यानी कटाई के बाद खराब होने वाले उत्पादों का नुकसान 40% से घटकर केवल 3% रह गया है।
Last updated: 16/04/2025 11:09 AM
By
Industrial Empire
Share
Cold Storage
SHARE

झारखंड के खूंटी जिले की दो महिला किसान हैं, बसंती देवी और सीता देवी। जब आज ये दोनों मुस्कुराते हुए अपनी कहानी सुनाती हैं, तो उनकी आंखों की चमक और आत्मविश्वास में एक नई किसान क्रांति की झलक दिखाई देते हैं। कभी ये वही बेचारी महिलाएं थीं जो गरीबी और संसाधनों की कमी के कारण अपनी सब्जियां और मशरूम कम दामों में बेचने को मजबूर थीं। लेकिन अब तकनीक ने उनकी मेहनत को सही पहचान और अच्छी कीमत दिलानी शुरू कर दी है। दरअसल, ये दोनों महिलायें मशरूम की खेती करती थीं। हालाँकि इससे मुनाफा तो अच्छा खासा होता था, लेकिन इसके जल्दी खराब होने का डर हमेशा बना रहता था।

दूसरी ओर 42 साल की सीता देवी ने बताया कि पहले हमारे पास भंडारण की कोई सुविधा नहीं थी। इसलिए जो भी दाम मंडी में मिलता, हम उसी दाम में बेच देते थे, चाहे फिर मुनाफा हो या नहीं। 39 साल की बसंती देवी ने भी इसी अनुभव को साझा किया, उन्होंने कहा कि पहले हमें मंडी में जो भी दाम मिलते, वही लेना पड़ता था। कोई मोलभाव नहीं, कोई विकल्प नहीं था। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं, और इस बदलाव का कारण बना है एक विशेष मोबाइल कोल्ड स्टोरेज यूनिट — ‘संवर्धन मोबाइल कूल स्टोरेज यूनिट’।

क्या है विकास?

नेटारहाट ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन ग्लोबल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (NOBA GSR) और एग्री-टेक इनोवेटर BMH ट्रांसमोटन की साझेदारी से यह पहल शुरू की गई है। यह मोबाइल कोल्ड स्टोरेज किसी भी गांव में आसानी से पहुंच सकता है और किसानों के खेत के पास ही उनकी उपज को सुरक्षित रख सकता है। इसमें सोलर पैनल, गैस एब्जॉर्बर, एयर सर्कुलेशन सिस्टम और एथिलीन गैस मैनेजमेंट सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकें लगी हैं, जो सब्जियों और फलों को लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने में मदद करती हैं।

इस प्रोजेक्ट के जनक और NOBA GSR के सलाहकार ओम प्रकाश चौधरी ने कहा मेरा सपना उस दिन पूरा हुआ जब संवर्धन मोबाइल कोल्ड स्टोरेज लॉन्च हुआ। लेकिन असली खुशी तब होगी जब महिला किसान अपने उत्पाद को बिना डर के स्टोर कर सकें, साथ ही अपने उत्पादन को मनाफ़े के साथ बिना किसी डर या नुक्सान के आसानी से बेच सकें।

रोल मॉडल बनीं महिला किसान

50 साल की रेखा देवी, जो मशरूम की खेती करती हैं, कहती हैं कि पहले गांव की महिलाएं अपनी सब्जियां समय से पहले बेचने को मजबूर थीं, जिससे उन्हें अच्छा दाम नहीं मिलता था। लेकिन अब, टोरपा क्षेत्र की लगभग 2,500 महिलाएं इस मोबाइल स्टोरेज योजना से जुड़ रही हैं। रेखा देवी कहती हैं, कि अब हम अपनी फसल को अपने मनचाहे समय पर बेचते हैं। कभी-कभी तो मंडी में दाम दोगुना हो जाता है।

40% से घटकर 3% पर पहुँच नुक्सान होने का खतरा

इस मोबाइल कोल्ड स्टोरेज की मदद से पोस्ट-हार्वेस्ट लॉस यानी कटाई के बाद खराब होने वाले उत्पादों का नुकसान 40% से घटकर केवल 3% रह गया है। इससे किसानों की आमदनी में औसतन 25% तक बढ़ोतरी हुई है। जबकि झारखंड में अब तक केवल 60 कोल्ड स्टोरेज हैं, इस तरह की मोबाइल यूनिट्स छोटे और सीमांत किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित हुई हैं।

हाल ही में खूंटी में राज्य के आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने इस मोबाइल यूनिट का औपचारिक उद्घाटन किया है। भविष्य में इसे अन्य जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू करने की योजना बनाई जा रही है। ताकि हर किसान इस स्टोरेज का फायदा उठा सकें और अपने फल, सब्जियों का ज्यादा दिनों तक रख कर अच्छा मुनाफा कमा सकें। इसके आलावा, इस पहल का मुख्य उद्देश्य देशभर के छोटे किसानों, खासकर महिलाओं, को आत्मनिर्भर बनाना है।

TAGGED:Cold Storage FacilityIndustrial EmpireNOBA GSRrevolution of women farmers
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Portabal Solar Pump Set किसान अब आसानी से कर सकेंगे सिंचाई, मार्केट में आया पोर्टेबल सोलर पंप सेट!
Next Article SUV Cars ऑटो सेक्टर में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, SUV बनीं कस्टमर्स की फेवरेट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और नैनोमीटर चिप निर्माण का विकास
ट्रेंडिंग खबरें

2032 तक 3-nanometer chip बनाएगा भारत, बनेगा सेमीकंडक्टर महाशक्ति: अश्विनी वैष्णव

By
Industrial Empire
अन्य

सेंसेक्स 823 अंक गिरा, निफ्टी 25,000 के नीचे—जानें 3 बड़ी वजहें

By
Industrial Empire
Russian Oil Impact in India | रूस का बढ़ता प्रभाव भारत की रसोई तक | Sunflower Oil Trade 2025
ट्रेंडिंग खबरें

Russian Oil Impact: सूरजमुखी तेल में भी रूस की भारत में एंट्री

By
Industrial empire correspondent
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और CII प्रतिनिधि
ट्रेंडिंग खबरें

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025: मिलकर बनाएं स्वस्थ और समर्थ भारत

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?