The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Mar 29, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > ई-ट्रक पर मिलेगी सब्सिडी: मोदी सरकार की बड़ी पहल, अब असली EV क्रांति की शुरुआत
ऑटो/टेक

ई-ट्रक पर मिलेगी सब्सिडी: मोदी सरकार की बड़ी पहल, अब असली EV क्रांति की शुरुआत

Last updated: 12/07/2025 4:16 PM
By
Industrial Empire
Share
SHARE

भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए अब तक की सबसे अहम घोषणा कर दी है। अब तक कार, बाइक और बसों के लिए सब्सिडी मिलती थी, लेकिन पहली बार भारी इलेक्ट्रिक ट्रकों (ई-ट्रक) को सब्सिडी देने का ऐलान किया गया है। यह योजना ‘पीएम ई-ड्राइव स्कीम’ के तहत लाई जा रही है, जिसकी घोषणा भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने की है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य है – देश को प्रदूषण मुक्त बनाना और साल 2070 तक नेट-ज़ीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को पाना।

कितने ट्रकों पर मिलेगी सब्सिडी?
सरकार की योजना के मुताबिक, पहले चरण में 5,600 इलेक्ट्रिक ट्रक सड़क पर उतारे जाएंगे। इनमें से 1,100 ट्रक केवल दिल्ली में चलेंगे ताकि राजधानी की हवा को साफ किया जा सके। यह एक ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि भारी ट्रकों से निकलने वाला धुआं सबसे बड़ा प्रदूषण स्रोत माना जाता है।

कौन से ट्रक आएंगे स्कीम के दायरे में?
इस स्कीम में दो तरह के ट्रक शामिल किए गए हैं –
1 – N2 श्रेणी – जिनका वजन 3.5 टन से 12 टन तक होता है
2 – N3 श्रेणी – जिनका वजन 12 टन से 55 टन तक होता है।

इन ट्रकों की बैटरी क्षमता और वजन के आधार पर सरकार प्रति ट्रक अधिकतम 9.6 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे सकती है। यह राशि वाहन की खरीद कीमत से सीधे घटा दी जाएगी और बाद में निर्माता को सरकार की तरफ से भुगतान होगा।

वारंटी और स्क्रैप की शर्तें
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं :-

1- बैटरी पर 5 साल या 5 लाख किमी की वारंटी अनिवार्य होगी,
2 – वाहन और मोटर के लिए 2.5 लाख किमी या 5 साल की वारंटी देनी होगी,
3 – साथ ही, योजना का लाभ लेने के लिए पुराने डीज़ल ट्रक को स्क्रैप करना जरूरी होगा।

किन सेक्टरों को होगा सबसे अधिक फायदा?
यह योजना खासतौर पर सीमेंट, स्टील, पोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए फायदेमंद है। SAIL (Steel Authority of India Ltd) ने पहले ही 150 ई-ट्रक खरीदने की योजना बना ली है और आने वाले समय में 15 फीसदी वाहन इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य रखा है।

‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा ज़ोर
इस स्कीम से भारत में बने इलेक्ट्रिक ट्रकों को बढ़ावा मिलेगा। टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड जैसी कंपनियां पहले से EV ट्रक बना रही हैं। सरकारी सहयोग मिलने से इन कंपनियों को ताकत मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी नई रफ्तार मिलेगी। इस स्कीम से पर्यावरण को फायदा होगा, साथ ही यह भारत की लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए एक बड़ा अवसर भी है।

TAGGED:ElectricTrucksEVPolicyIndiaEVRevolutionIndiaHeavyVehiclesEVIndustrial EmpireModiGovtInitiativeTransportInnovation
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भट्ठी का बेटा: जब्बार अली की बोतल क्रांति
Next Article iPhone और Apple Watch से मिलेगी खुशखबरी: अब Apple – AI बताएगी प्रेग्नेंसी!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

HAL और रूस की UAC के बीच SJ-100 पैसेंजर एयरक्राफ्ट निर्माण समझौता, मेक इन इंडिया पहल के तहत ऐतिहासिक साझेदारी।
ऑटो/टेक

भारत में बनेंगे पैसेंजर एयरक्राफ्ट: HAL और रूस की UAC के बीच SJ-100 के लिए ऐतिहासिक करार

By
Industrial empire correspondent
ट्रेंडिंग खबरें

सावन में ₹2500 करोड़ का कारोबार: कांवड़ यात्रा कैसे बना रही है पश्चिम यूपी की अर्थव्यवस्था की नई धुरी

By
Industrial empire correspondent
"UPI New Rules 2025, NPCI ने बढ़ाई UPI ट्रांजेक्शन लिमिट, अब एक ट्रांजेक्शन में ₹5 लाख तक पेमेंट संभव, Paytm, PhonePe, Google Pay और Amazon Pay यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव"
बैंकिंग

UPI New Rules: 15 सितंबर 2025 से यूपीआई में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

By
Shashank Pathak
Studies
अन्य

दुनिया की 10 सबसे कठिन डिग्रियां जिन्हें हासिल करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?