The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Mar 29, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > बैंकिंग > बैंक कर्मचारियों की शिकायत कैसे करें? RBI की गाइडलाइन, ऑनलाइन पोर्टल और एक्शन की पूरी जानकारी
बैंकिंग

बैंक कर्मचारियों की शिकायत कैसे करें? RBI की गाइडलाइन, ऑनलाइन पोर्टल और एक्शन की पूरी जानकारी

Shashank Pathak
Last updated: 23/08/2025 2:30 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
RBI के नियम: लंच टाइम में भी मिलनी चाहिए सेवा
SHARE

हममें से कई लोगों को यह अनुभव हुआ होगा कि जब हम किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाते हैं, तो जवाब मिलता है – “अभी लंच टाइम है”, “कल आना”, या “अभी फुर्सत नहीं है”। सरकारी बैंकों में तो यह आम बात है। कई बार ग्राहकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, फिर भी काम समय पर नहीं होता। लेकिन अब यह सब यूं ही सहना जरूरी नहीं है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों को कई अधिकार दिए हैं और बैंक कर्मचारियों के व्यवहार और कार्यप्रणाली के लिए सख्त नियम भी बनाए हैं।

RBI के नियम: लंच टाइम में भी मिलनी चाहिए सेवा
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, बैंकिंग आवर्स के दौरान हमेशा कोई न कोई कर्मचारी ग्राहकों की सेवा के लिए उपलब्ध रहना चाहिए। बैंक चाहें तो स्टाफ को बारी-बारी से लंच पर भेज सकते हैं, लेकिन सारे कर्मचारी एक साथ लंच पर नहीं जा सकते। इसका मतलब है कि अगर आप बैंक के कार्य समय के दौरान किसी सेवा के लिए जाते हैं, तो आपको “अभी लंच है” कहकर टालना नियम के खिलाफ है। इसके अलावा, यदि कोई कर्मचारी बात करने के तरीके में अभद्रता दिखाता है, जानबूझकर काम टालता है, या बेवजह आपको परेशान करता है, तो ऐसे व्यवहार के खिलाफ आप उचित शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत कहां और कैसे करें? जानिए पूरा प्रोसेस
सबसे पहले बैंक स्तर पर करें शिकायत:
किसी भी शिकायत की शुरुआत बैंक स्तर से ही करें। जब भी कोई कर्मचारी आपको परेशान करे, सबसे पहले उस शाखा के बैंक मैनेजर से बात करें। हर बैंक में ग्रिवेंस रिड्रेसल अधिकारी (Grievance Redressal Officer) या नोडल अधिकारी होते हैं, जिनका काम ही शिकायतें सुनना और समाधान करना होता है। अगर मौखिक शिकायत से समाधान न मिले, तो आप लिखित में आवेदन दें या बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पूरी जानकारी साझा करें।

शिकायत करते समय रखें ये बातें ध्यान में

  • ब्रांच का नाम और पता
  • कर्मचारी का नाम (अगर मालूम हो)
  • दिनांक और समय
  • क्या समस्या हुई, इसका संक्षिप्त लेकिन साफ विवरण
  • हो सके तो फोटो, वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे सबूत भी जोड़ें

आपकी शिकायत जितनी स्पष्ट और सबूतों के साथ होगी, उतनी ही जल्दी समाधान मिलने की संभावना होगी।

अगर बैंक से समाधान न मिले तो करें RBI से शिकायत
अगर आपने बैंक में शिकायत करने के बाद 30 दिन के अंदर कोई उचित कार्रवाई या जवाब नहीं पाया है, तो आप सीधे भारतीय रिजर्व बैंक के बैंकिंग लोकपाल (Banking Ombudsman) से संपर्क कर सकते हैं। RBI ने इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल – CMS (Complaint Management System बनाया है। यहां आप घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

CMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें

  1. वेबसाइट पर जाएं: https://cms.rbi.org.in
  2. “File a Complaint” पर क्लिक करें
  3. पूछी गई जानकारी भरें और शिकायत सबमिट करें

ईमेल और टोल फ्री नंबर से संपर्क

आप चाहें तो RBI को ईमेल के जरिए भी शिकायत भेज सकते हैं:
CRPC@rbi.org.in

साथ ही RBI ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक टोल फ्री नंबर – 14448 भी उपलब्ध कराया है, जिस पर कॉल करके आप अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

किन समस्याओं पर की जा सकती है शिकायत?
बैंकिंग लोकपाल के पास आप सिर्फ कर्मचारियों के खराब व्यवहार की ही नहीं, बल्कि बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी लगभग हर समस्या की शिकायत कर सकते हैं, जैसे:

  • यूपीआई (UPI) या डिजिटल ट्रांजेक्शन फेल होना
  • लोन से जुड़ी समस्याएं
  • बैंक की तरफ से अनुचित चार्ज लगाना
  • ATM से पैसे कटने के बाद कैश न मिलना
  • फिक्स्ड डिपॉजिट में ब्याज से संबंधित विवाद
  • बैंक द्वारा समय पर सेवा न देना

ग्राहक जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार
अब वो समय नहीं रहा जब ग्राहक बैंक की दया पर निर्भर रहते थे। आज RBI ने ग्राहकों को कानूनी अधिकार दिए हैं और बैंकों को जवाबदेह बनाया है। जरूरत है तो बस जानकारी और हिम्मत की। अगर आप या आपके जानने वालों को किसी बैंक शाखा में बार-बार टालमटोल का सामना करना पड़ रहा है, तो शिकायत करना न सिर्फ आपका हक है, बल्कि व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक जरूरी कदम भी है।

TAGGED:Bank Employee Complaint RBI Complaint Portal Banking Ombudsman Complaint Banking RBI Consumer ComplaintbankingBanking Ombudsman ComplaintConsumer ComplaintIndustrial EmpireRBIRBI Complaint PortalRBI शिकायत पोर्टलबैंकिंग लोकपाल शिकायत
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article IT सेक्टर में बड़ा बदलाव: Infosys में नौकरी के मौके, TCS में छंटनी का संकट
Next Article इस पौधे की खेती से में लागत कम, मुनाफा ज्यादा – एक बार लगाएं, सालों तक कमाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

RELIEF योजना के तहत भारतीय निर्यातकों को पश्चिम एशिया संकट में राहत, लॉजिस्टिक्स और बीमा लागत में मदद
ट्रेंडिंग खबरें

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय निर्यातकों को राहत, ₹497 करोड़ की ‘RELIEF’ योजना को मंजूरी

By
Industrial Empire
Indian Rupee hits all-time low against US Dollar after trade agreement news
ट्रेंडिंग खबरें

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया फिर गिरा औंधे मुंह, 54 पैसे गिरकर सर्वकालिक निचले स्तर पर, बाज़ार में बढ़ी हलचल

By
Industrial Empire
भारत में gas सप्लाई नियम 2026 के तहत PNG, CNG और फर्टिलाइजर सेक्टर को प्राकृतिक गैस की प्राथमिकता देने का सरकार का फैसला
एनर्जी

Gas सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला: PNG-CNG से फर्टिलाइजर तक तय हुई प्राथमिकता, जानिए किसे मिलेगी पहले गैस

By
Industrial Empire
RBI द्वारा MSMEs के लिए कोलैटरल-फ्री लोन लिमिट 20 लाख रुपये करने की घोषणा, छोटे कारोबारियों को राहत
बैंकिंग

MSMEs को बड़ी राहत: RBI ने बिना गारंटी लोन की लिमिट बढ़ाकर 20 लाख की

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?