The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, May 16, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > भारत का सेमीकंडक्टर सपना: चिप की दौड़ में हम कहां खड़े हैं?
ट्रेंडिंग खबरें

भारत का सेमीकंडक्टर सपना: चिप की दौड़ में हम कहां खड़े हैं?

Last updated: 16/08/2025 1:41 PM
By
Industrial empire correspondent
Share
India Semiconductor Mission – चिप इंडस्ट्री में भारत की चुनौती और मौका
India Semiconductor Mission
SHARE

सोचिए, अगर कल सुबह उठकर हमें पता चले कि हमारे फोन, लैपटॉप, कार, वॉशिंग मशीन सब बंद हो गए हैं… कारखानों में मशीनें थम गई हैं, इंटरनेट और कम्युनिकेशन ठप हो गया है तो? ये वही दुनिया होगी, जिसमें सेमीकंडक्टर चिप नहीं होंगी। ये नन्हीं-सी चिप हर उस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जान है, जिसे हम रोज़ इस्तेमाल करते हैं स्मार्टफोन से लेकर रक्षा उपकरणों तक। दुनिया का कोई भी हाई-टेक उद्योग इससे अछूता नहीं है।

भारत की स्थिति
भारत के पास स्किल्ड मैनपावर और सरकारी नीतियों का सपोर्ट है। 15 दिसंबर 2021 को केंद्र सरकार ने 76 हजार करोड़ का सेमीकंडक्टर प्रोत्साहन पैकेज घोषित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को ग्लोबल हब बनाने का आह्वान किया। इसके बाद सितंबर 2022 में वेदांता–फॉक्सकॉन ने गुजरात में चिप और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का एलान किया। 19.5 बिलियन डॉलर के इस निवेश को भारत के अब तक के सबसे बड़े कॉर्पोरेट निवेश के रूप में पेश किया गया। लेकिन 10 जुलाई 2023 को फॉक्सकॉन ने अचानक इस जॉइंट वेंचर से हाथ खींच लिया। वजह—टेक्नोलॉजी पार्टनर की कमी, प्रोजेक्ट में देरी और वेदांता की वित्तीय चुनौतियां।

क्यों मुश्किल है यह रास्ता?
सेमीकंडक्टर फैब बनाना सिर्फ मशीन लगाना नहीं है ये 30-50 साल का निवेश, अरबों डॉलर, हज़ारों स्किल्ड इंजीनियर और बेमिसाल इन्फ्रास्ट्रक्चर मांगता है। विशेषज्ञ कहते हैं – पहले भारत को छोटे या “मैच्योर नोड” फैब (65nm, 45nm) में सफलता दिखानी होगी, तभी इंटेल और TSMC जैसे दिग्गज यहां बड़े स्तर पर आएंगे।

दुनिया में होड़

  • 2021 में ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट $600 बिलियन का था, 2030 तक यह $1 ट्रिलियन पहुंच सकता है।
  • अमेरिका ने $52 बिलियन का फंड जारी किया है।
  • साउथ कोरिया $230 बिलियन का मेगा चिप पार्क बना रहा है।
  • चीन अरबों डॉलर झोंक चुका है।
    भारत फिलहाल लगभग 0 फीसदी ग्लोबल शेयर पर है, लेकिन 2030-35 तक 1-2 प्रतिशत हिस्सेदारी भी बड़ी सफलता होगी।

नई उम्मीद
जुलाई 2023 में गांधीनगर में Semicon India 2023 सम्मेलन हुआ, जिसमें ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स ने भाग लिया। इसके बाद Micron Technology ने गुजरात में $2.75 बिलियन का असेंबली और टेस्टिंग प्लांट लगाने की घोषणा की—जो 5 हजार डायरेक्ट और 15 हजार इनडायरेक्ट नौकरियां देगा। Applied Materials ने भी बेंगलुरु में इंजीनियरिंग सेंटर खोलने का एलान किया है।

चीन+1 रणनीति का मौका
कोविड के बाद कई ग्लोबल कंपनियां चीन पर निर्भरता घटाकर दूसरे देशों में निवेश करना चाहती हैं। भारत इस मौके को भुना सकता है, लेकिन अड़चनें – रेड टेप, भ्रष्टाचार, महंगा औद्योगिक ज़मीन और कमजोर इन्फ्रास्ट्रक्चर सरकार को इन्हें दूर करना होगा।

चिप आज की नई ‘तेल’ है और जो देश इसे बनाएगा, वही तकनीकी ताकत में आगे रहेगा। भारत ने देर से शुरुआत की है, लेकिन अब सही रणनीति, तेज़ फैसलों और ग्लोबल पार्टनरशिप के साथ, आने वाले दशक में सेमीकंडक्टर की दुनिया में अपनी जगह बना सकता है।

TAGGED:ChipWarDigital IndiaFeaturedFutureOfTechnologyIndiaVsChinaIndustrial EmpireMake in IndiaPM ModiSemiconductorSemiconductorIndia
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article India's journey towards 6G technology तार से रफ्तार तक: भारत का सफर 6G की ओर
Next Article Industrial Empire इंडस्ट्रियल एम्पायर मैगज़ीन अगस्त अंक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

डोनाल्ड ट्रंप भारत में बने iPhone पर टैरिफ लगाने की धमकी देते हुए
अन्य

दोस्ती गई तेल लेने! ट्रंप बोले – भारत में iPhone बनाओगे, तो टेरिफ मार खाओगे

By
Nisha Mandal
Mounjaro weight loss medicine sales record in India – Eli Lilly’s anti-obesity drug becomes India’s No.2 pharma brand
फार्मा

मोटापा घटाने वाली दवा Mounjaro ने मचाया धमाल, एक महीने में ₹80 करोड़ की बिक्री

By
Shashank Pathak
भारत में ATF महंगा होने से एयरलाइनों की लागत बढ़ी और हवाई किराए में बढ़ोतरी, जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों का विमानन उद्योग पर असर
ट्रेंडिंग खबरें

पश्चिम एशिया तनाव का असर: एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा, हवाई सफर पर बढ़ा खर्च

By
Industrial Empire
IPO
टेलिकॉम

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO की तैयारी तेज: ₹7,935 करोड़ मुनाफा, मजबूत ग्रोथ और डिजिटल इंडिया के भविष्य को नई रफ्तार देने की रणनीति

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?