The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Sunday, Aug 2, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > कृषि ही बनेगी 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – CM योगी
ट्रेंडिंग खबरें

कृषि ही बनेगी 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – CM योगी

Last updated: 22/07/2025 4:51 PM
By
Industrial empire correspondent
Share
SHARE

मनु तिवारी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (UPCAR) ने लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान परिसर में अपना 36वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित कृषि वैज्ञानिक सम्मान समारोह और राष्ट्रीय संगोष्ठी “विकसित कृषि – विकसित उत्तर प्रदेश” में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव रविंद्र और UPCAR अध्यक्ष कैप्टन (से.नि.) विकास गुप्ता मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, वैज्ञानिक और शोधकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कृषि से जुड़े वैज्ञानिक शोधों को जमीन तक लाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को प्राकृतिक संसाधनों की भरपूर सौगात मिली है – उपजाऊ भूमि, भरपूर जल संसाधन और 86 प्रतिशत से अधिक सिंचित क्षेत्र। इसके बावजूद दुख की बात है कि सिर्फ 25-30% किसान ही वैज्ञानिक शोधों और तकनीकों का फायदा उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिसर्च और इनोवेशन तभी सफल होंगे जब वे खेतों तक पहुंचें और किसानों की आमदनी बढ़ाएं।

कृषि को रोजगार नहीं, खुशहाली का जरिया बनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के पास देश की 11 प्रतिशत कृषि भूमि है और हम 20 प्रतिशत से ज्यादा खाद्यान्न उत्पादन करते हैं। लेकिन फिर भी इसमें 3 गुना तक बढ़त की संभावना है। उन्होंने किसानों और वैज्ञानिकों दोनों से अपील की कि तकनीक, प्रशिक्षण और जागरूकता के जरिये उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जाए। योगी ने स्पष्ट कहा कि अगर उत्तर प्रदेश कृषि में अग्रणी बना, तो भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना संभव है।

नई तकनीक अपनाएं, बदलते मौसम से निपटें
मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों से कहा कि जलवायु परिवर्तन, सूखा और देर से बारिश जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर स्थानीय समाधान खोजे जाएं। किसानों को नए प्रयोग और तकनीकों से परिचित कराने के लिए डेमोन्स्ट्रेशन और फील्ड ट्रेनिंग बढ़ाई जानी चाहिए।

कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान और पुस्तक विमोचन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने UPCAR और UPASS पुरस्कारों का वितरण किया। कई वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को AGRICULTURAL SCIENTIST HONOR से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि शोध से संबंधित एक न्यूज़लेटर का विमोचन भी किया गया और इसके बाद तकनीकी सत्रों की शुरुआत हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव रविंद्र ने की।

उत्तर प्रदेश में कृषि को लेकर सरकार का विज़न साफ है – रिसर्च, तकनीक और किसानों को जोड़कर न केवल राज्य, बल्कि देश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करना। UPCAR जैसे संस्थान इसी दिशा में उम्मीद की किरण बनकर उभर रहे हैं।

TAGGED:AGRICULTURAL RESEARCHAGRICULTURAL SCIENTIST HONORAgriculturecm yogiadityanathFeaturedIndustrial EmpireLUCKNOW NEWSUP AGRICULTURAL RESEARCH COUNCILUPCAR
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article AI सिखाने और इन्वेस्टमेंट के बावजूद IT कंपनियों के रेवेन्यू में नहीं आया उछाल
Next Article खेत में उगाएं ‘गुलाबी सोने’ की फसल, एक बार लगाएं-हर साल कमाएं ! सरकार भी देगी सब्सिडी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

ऑटो/टेक

भारत में टेस्ला की एंट्री: मॉडल Y की धमाकेदार लॉन्चिंग और मुंबई में पहला शोरूम

By
Industrial Empire
8th Pay Commission updates for central government employees and pensioners, salary hike expectations, fitment factor changes
ट्रेंडिंग खबरें

8th Pay Commission: कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों पर आने वाला बड़ा बदलाव

By
Industrial Empire
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अनिल अंबानी के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित किया
ट्रेंडिंग खबरें

अनिल अंबानी पर फिर गहराया संकट, एक और बैंक ने लगाया ‘फ्रॉड’ का ठप्पा

By
Shashank Pathak
बैंकिंग

चेहरे से होगा पेमेंट! इस बैंक ने लॉन्च किया बिना OTP वाला बायोमेट्रिक पेमेंट सिस्टम

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?