The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, May 15, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > अमेरिका की ने दी धमकी: ब्रिक्स समर्थकों पर 10 फीसदी ज्यादा लगेगी टैरिफ
ट्रेंडिंग खबरें

अमेरिका की ने दी धमकी: ब्रिक्स समर्थकों पर 10 फीसदी ज्यादा लगेगी टैरिफ

Shashank Pathak
Last updated: 07/07/2025 3:31 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
अमेरिकी व्यापार नीति के खिलाफ जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को चेतावनी दी है - (फाइल फोटो)
SHARE

दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं जैसे ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जब एक मंच पर आती हैं तो वैश्विक शक्ति-संतुलन पर असर तो पड़ता ही है। लेकिन अब जब ब्रिक्स में ईरान, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया जैसे नए देशों की एंट्री हो चुकी है, तो अमेरिका की चिंता और भी बढ़ गई है। इसी पृष्ठभूमि में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कड़ा संदेश दिया है, जो भी देश ब्रिक्स की नीतियों का समर्थन करेगा, उस पर 10 प्रतिशत या उससे ज्यादा का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन चल रहा है और ब्रिक्स की ओर से जारी साझा घोषणा में अमेरिका का नाम लिए बिना उसकी व्यापार नीति की तीखी आलोचना की गई। इसमें कहा गया कि जबरन टैरिफ लगाना वैश्विक व्यापार को नुकसान पहुंचाता है और सप्लाई चेन को बाधित करता है।

ट्रंप का दो टूक संदेश
ट्रंप ने कहा है – “कोई भी देश जो ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीति से जुड़ता है, उस पर 10 फीसदी से अधिक का टैरिफ लगाया जाएगा। इसमें किसी को कोई छूट नहीं मिलेगी।” ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने 12 देशों के लिए टैरिफ नोटिफिकेशन तैयार कर लिए हैं जो सोमवार को दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे। दरअसल अप्रैल 2025 में ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के तमाम ट्रेडिंग पार्टनर्स के लिए टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की थी। ग्लोबल फीडबैक को देखते हुए इसे 90 दिनों के लिए रोका गया था, लेकिन वह रोक अब 9 जुलाई को खत्म हो रही है। ऐसे में ट्रंप दोबारा टैरिफ बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं।

पीएम मोदी का कड़ा संदेश
दूसरी ओर, ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच का उपयोग करते हुए आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशों में हो रहे आतंकी हमलों पर दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उसकी आलोचना की और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक संस्थाओं में कई बदलाव की जरूरत है। भारत मानवता के लिए हमेशा खड़ा रहा है और अब समय है कि दुनिया आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हो।

ब्रिक्स बनाम अमेरिका
ट्रंप का यह टैरिफ युद्ध ब्रिक्स के विस्तार के जवाब में एक रणनीतिक चाल मानी जा रही है। ब्रिक्स धीरे-धीरे न केवल आर्थिक गठजोड़ बन रहा है बल्कि यह पश्चिमी वर्चस्व को चुनौती देने का मंच भी बनता जा रहा है। ऐसे में अमेरिका की यह धमकी बताती है कि वह अब हर उस देश को निशाने पर लेगा जो उसके आर्थिक एजेंडे के खिलाफ खड़ा होगा।

विश्व राजनीति की दिशा
ब्रिक्स और अमेरिका के बीच टकराव अब नीतियों और भाषणों तक सीमित नहीं रहा। टैरिफ, ब्लॉक पॉलिटिक्स और वैश्विक मंचों पर खुली बयानबाजी बता रही है कि आने वाला समय विश्व राजनीति की नई दिशा तय करेगा। अब देखना ये है कि दुनिया के देश किस पाले में खड़े होते हैं? अमेरिका या ब्रिक्स के बढ़ते प्रभाव के साथ।

TAGGED:FeaturedIndustrial EmpirePM Modiडोनाल्ड ट्रंपब्रिक्ससंयुक्त राज्य अमेरिका
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लेमनग्रास की खेती के लिए इंजीनियर दंपत्ति ने एलएंडटी इन्फोटेक से छोड़ी नौकरी, खड़ा किया 30 लाख का ऑर्गेनिक कारोबार
Next Article भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से मक्का किसानों और एथनॉल उद्योग पर मंडरा रहा संकट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

ऑटो/टेक

EPFO का नया नियम: अब कर्मचारी खुद बना सकेंगे अपना UAN, UMANG ऐप से आसान हुई प्रक्रिया

By
Industrial Empire
फर्श से अर्श तक

रिटायरमेंट नहीं, नई उड़ान की शुरुआत है यह

By
Industrial empire correspondent
NICDC और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच लॉजिस्टिक्स डिजिटलीकरण समझौता
अन्य

आंध्र प्रदेश में लॉजिस्टिक्स होगा पूरी तरह डिजिटल, सरकार और NICDC के बीच बड़ा समझौता

By
Industrial empire correspondent
भारत-चिली सीईपीए वार्ता के दौरान नई दिल्ली में अधिकारियों की बैठक, व्यापारिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
अन्य

भारत-चिली सीईपीए वार्ता: नई दिल्ली में हुई व्यापारिक रिश्तों की ऐतिहासिक पहल

By
Nisha Mandal
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?