The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Saturday, May 16, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ऑटो/टेक > 2025 की दूसरी तिमाही में ऑटो सेक्टर में हुए 1.3 अरब डॉलर के सौदे: EV और ऑटोटेक का रहा बोलबाला
ऑटो/टेक

2025 की दूसरी तिमाही में ऑटो सेक्टर में हुए 1.3 अरब डॉलर के सौदे: EV और ऑटोटेक का रहा बोलबाला

Shashank Pathak
Last updated: 14/07/2025 5:31 PM
By
Shashank Pathak
ByShashank Pathak
Follow:
Share
SHARE

भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ने 2025 की दूसरी तिमाही में कुल 1.3 अरब डॉलर के 29 सौदों के साथ अपनी रणनीतिक रफ्तार बनाए रखी है। ग्रांट थॉर्नटन भारत की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इन सौदों में पब्लिक मार्केट एक्टिविटी भी शामिल है। यदि हम आईपीओ और क्यूआईपी को छोड़ दें, तो इंडस्ट्री ने 94.6 करोड़ डॉलर मूल्य के कुल 28 प्राइवेट सौदे किए हैं। हालांकि सौदों की संख्या ठीक रही, लेकिन तिमाही आधार पर कुल सौदे मूल्य में 36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद यह आंकड़ा 2024 की दूसरी तिमाही से दोगुना है, जो यह दिखाता है कि ऑटो सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

ऑटोटेक का बढ़ा आकर्षण
रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में निवेश गतिविधियों का मुख्य आकर्षण ऑटोटेक और MAAS (Mobility-as-a-Service) सेगमेंट रहे। इन क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी-आधारित मोबिलिटी समाधान विकसित किए जा रहे हैं, जो बड़े स्तर पर स्केलेबल हैं और निवेशकों को लंबी अवधि के लिए आकर्षित कर रहे हैं। इसी वजह से इस तिमाही में औसत डील साइज भी बढ़कर 3.4 करोड़ डॉलर हो गया, जो पिछली तिमाही में 1.7 करोड़ डॉलर था।

EV सेगमेंट बना निवेश का बड़ा केंद्र
रिपोर्ट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) को सेक्टर का सबसे बड़ा निवेशक आकर्षण बताया गया है। EV से जुड़े सौदे इस तिमाही में कुल डील वॉल्यूम का 34 प्रतिशत और कुल डील वैल्यू का 39 प्रतिशत हिस्सा रहे। यह संकेत करता है कि भारत में सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में बड़ा परिवर्तन आ रहा है। ग्लोबल ट्रेंड्स, सरकार की पॉलिसी और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन के चलते EV सेगमेंट में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।

रणनीतिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है ऑटो सेक्टर
रिपोर्ट में ग्रांट थॉर्नटन भारत के ऑटोमोटिव प्रमुख साकेत मेहरा का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारतीय ऑटो इंडस्ट्री इस समय रणनीतिक बदलाव के एक अहम दौर में है। घरेलू नीतियों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार स्थितियों और हरित मोबिलिटी के बढ़ते प्रभाव के चलते यह सेक्टर खुद को नए सांचे में ढालने की कोशिश कर रहा है।

M&A गतिविधियों में सुस्ती, लेकिन ऑटो-टेक बना उम्मीद की किरण
जहां एक ओर निजी निवेश और टेक-आधारित क्षेत्रों में रफ्तार देखी गई, वहीं M&A यानी Mergers and Acquisitions गतिविधियों में कुछ सुस्ती दर्ज हुई। दूसरी तिमाही में केवल 8 M&A सौदे हुए, जिनका मूल्य 305 मिलियन डॉलर रहा। यह संख्या और मूल्य, दोनों ही पिछली तिमाही से घटे हैं – क्रमशः 11 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ। हालांकि इस सुस्ती के बावजूद, ऑटो-टेक से जुड़ी इनोवेटिव कंपनियों और प्लेटफॉर्म-आधारित कंसोलिडेशन में निवेश ने सेक्टर की भविष्य की दिशा को लेकर आशाएं बढ़ाई हैं।

निजी इक्विटी निवेश स्थिर, लेकिन बड़े सौदों की कमी
पर्सनल इक्विटी (PE) इन्वेस्टमेंट के मोर्चे पर 2025 की दूसरी तिमाही स्थिर रही। इस दौरान कुल 20 डील्स हुए जिनका कुल मूल्य 641 मिलियन डॉलर रहा। डील की संख्या में मामूली 5 फीसदी की बढ़त हुई, लेकिन बड़े सौदों की कमी के कारण कुल मूल्य में 43 फीसदी की गिरावट आई।

टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी की ओर बढ़ता भारत का ऑटो सेक्टर
इस तिमाही की रिपोर्ट से साफ है कि भारत का ऑटो सेक्टर अब पारंपरिक ढांचे से निकलकर टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। EV और ऑटोटेक के बढ़ते प्रभाव ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र निवेशकों के लिए एक अहम केंद्र बनेगा। भले ही कुछ क्षेत्रों में गिरावट रही हो, लेकिन इनोवेशन और दीर्घकालिक दृष्टिकोण ने इंडस्ट्री को एक स्थिर और भविष्य-केंद्रित दिशा दी है।

TAGGED:2025 Automotive Industry Indiaauto newsauto news in hindiauto news IndiaAutomotive industryIndustrial EmpireSustainable Mobility India
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article “600 रुपये से शुरू कर जोड़ा एक जूता-साम्राज्य – उपेन्द्र सिंह लवली की बेमिसाल दास्तान”
Next Article सावन में ₹2500 करोड़ का कारोबार: कांवड़ यात्रा कैसे बना रही है पश्चिम यूपी की अर्थव्यवस्था की नई धुरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Jio Financial Services
अन्य

फायदा या नुक्सान? 17 अप्रैल को तय होगा मुकेश अंबानी की कंपनी का भविष्य

By
Industrial Empire
नई Tata Punch Facelift 2026: कॉम्पैक्ट SUV में नए डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च की तैयारी
ऑटो/टेक

Compact SUV सेगमेंट में फिर दबदबा बनाने आ रही नई Tata Punch, पहली बार मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

By
Shashank Pathak
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ट्रेंडिंग खबरें

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बन सकती है सहमति, घटेगी टैरिफ

By
Industrial Empire
अन्य

अब एक साथ पढ़ पाएंगे सारे मैसेज, जानें क्या है WhatsApp का नया AI बेस्ड फीचर?

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?