The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Friday, Nov 6, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > Axiom-4 मिशन टला: फॉल्कन-9 में लीक, भारत के पहले गगनयात्री शुभांशु शुक्ला शामिल
अन्य

Axiom-4 मिशन टला: फॉल्कन-9 में लीक, भारत के पहले गगनयात्री शुभांशु शुक्ला शामिल

Last updated: 11/06/2025 12:46 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
SHARE

स्पेसएक्स (SpaceX) के फॉल्कन-9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन (LOX) का रिसाव पाए जाने के बाद Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग एक बार फिर से स्थगित कर दी गई है। यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक ले जाने के लिए निर्धारित था।

ऑक्सीजन रिसाव बना बाधा
स्पेसएक्स ने एक आधिकारिक एक्स पोस्ट में बताया, “हम फॉल्कन-9 लॉन्च से पीछे हट रहे हैं ताकि मरम्मत के लिए पर्याप्त समय मिल सके।” बूस्टर के पोस्ट-स्टैटिक फायर टेस्ट के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन का रिसाव सामने आया, जिससे मिशन को आगे बढ़ाना सुरक्षित नहीं माना गया। इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन ने भी पुष्टि की कि फॉल्कन-9 बूस्टर के प्रदर्शन की पुष्टि के लिए लॉन्च पैड पर 7 सेकंड का हॉट टेस्ट किया गया था, जिसके दौरान प्रपल्शन सेक्शन में लिक्विड ऑक्सीजन का रिसाव पाया गया। उन्होंने बताया कि इसरो की तकनीकी टीम ने Axiom और SpaceX के विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया कि रिसाव की मरम्मत और सभी वेरिफिकेशन टेस्ट पूरे होने के बाद ही मिशन को हरी झंडी दी जाएगी।

मिशन की लॉन्चिंग कई बार टली
Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग पहले 29 मई को निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में 8 जून, फिर 10 जून और फिर 11 जून तक स्थगित किया गया। 10 जून को खराब मौसम के चलते भी एक बार टालना पड़ा। अब तकनीकी कारणों से इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Axiom-4 मिशन टीम
Axiom-4 मिशन की टीम में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं-

कमांडर: पेगी विटसन

पायलट: शुभांशु शुक्ला (भारत)

मिशन स्पेशलिस्ट: टीगर कापू (हंगरी)

मिशन स्पेशलिस्ट: स्लावोश उज़नान्स्की-विस्निएव्स्की (पोलैंड)

यह 14 दिवसीय अंतरिक्ष मिशन भारत, हंगरी और पोलैंड के लिए मानव अंतरिक्ष उड़ानों की नई शुरुआत माने जा रही है।

तकनीकी खामियों की पुष्टि
SpaceX के वाइस प्रेसिडेंट विलियम गर्स्टनमेयर ने लॉन्च से पहले की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि स्टैटिक फायर टेस्ट के दौरान रॉकेट में कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आईं, जो पिछले मिशन के बाद की रिफर्बिशमेंट के दौरान नहीं पकड़ी जा सकीं। उन्होंने यह भी बताया कि इंजन-5 के थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल सिस्टम में समस्या आने के बाद उससे जुड़े हिस्सों को बदल दिया गया है। साथ ही, यदि लॉन्चिंग के समय भी लीक बरकरार रहता है तो एक विशेष ‘पर्ज सिस्टम’ तैयार किया गया है, जो ऑक्सीजन लीक को नियंत्रित करेगा।

क्या आगे होगा?
फिलहाल SpaceX, Axiom Space और अन्य तकनीकी पार्टनर मिलकर फॉल्कन-9 में पाई गई खामियों को दूर करने में जुटे हैं। लॉन्चिंग की नई तारीख रिसाव की मरम्मत और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित की जाएगी। भारत के पहले वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की इस उड़ान को लेकर देशभर में उत्साह है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह ऐतिहासिक मिशन लॉन्च के लिए तैयार होगा।

TAGGED:Axiom-4 मिशनFalcon9LeakIndianAstronautIndustrial EmpireShubhanshuShuklaSpaceLaunchUpdatesUttar Pradeshफॉल्कन-9 रॉकेट
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article HDFC बैंक के सीईओ शशिधर जगदीशन पर FIR: जानिए आरोप, सच्चाई और विवाद के पीछे की पूरी कहानी
Next Article टाटा संस में नया दौर: नए डायरेक्टर्स और ₹30,000 करोड़ का मेगा निवेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Dividend Stocks मार्च 2026: 5 कंपनियां देंगी डिविडेंड, निवेशकों के लिए कमाई का मौका
बाज़ार

मार्च का पहला हफ्ता: 5 Dividend Stocks निवेशकों को देंगे कमाई का मौका

By
Industrial empire correspondent
Sensex falls 500 points from day high amid profit booking and weak global cues
बाज़ार

Sensex हाई से 500 अंक टूटा: 5 कारणों से अचानक पलटा शेयर बाजार का रुख

By
Industrial empire correspondent
Samsung Galaxy A17 4G बजट स्मार्टफोन – 6 साल एंड्रॉयड अपडेट्स और लंबी बैटरी
ऑटो/टेक

Samsung ने पेश किया नया बजट फोन Galaxy A17 4G, 6 साल तक मिलेंगे एंड्रॉयड अपडेट्स

By
Manu Tiwari
IITF 2025 inauguration at Bharat Mandapam by CM Rekha Gupta – International Trade Fair Delhi
ट्रेंडिंग खबरें

IITF 2025 नई दिल्ली में शुरू: भारत मंडपम में संस्कृति, व्यापार और नवाचार का संगम

By
Industrial empire correspondent
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?