The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Feb 11, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > बैन बना वरदान, भारत के वस्त्र उद्योग की नई उड़ान
अन्य

बैन बना वरदान, भारत के वस्त्र उद्योग की नई उड़ान

Last updated: 21/05/2025 10:42 AM
By
Industrial Empire
Share
बांग्लादेशी परिधान आयात पर रोक के बाद भारतीय वस्त्र उद्योग की तेज़ वृद्धि
SHARE

भारत सरकार का बड़ा कदम, देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मिलेगी मजबूती
देसी उद्योग को होगा फायदा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मिलेगा बल

Contents
आयात पर निर्भरता और आंकड़ेसरकारी अधिसूचना से आयात में बदलावघरेलू उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहनघरेलू एमएसएमई को राहत

भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश से परिधान और अन्य वस्तुओं के आयात पर लगाए गए नए प्रतिबंध का घरेलू खुदरा कंपनियों पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि बांग्लादेश से होने वाले निर्यात में कमी की भरपाई भारत घरेलू स्तर पर करेगा।

आयात पर निर्भरता और आंकड़े

इंडियन टेक्सप्रेन्योर्स फेडरेशन (आईटीएफ) के अनुसार, फरवरी 2024 तक पिछले फाइनेंशियल ईयर के 11 महीनों के दौरान भारत ने बांग्लादेश से करीब 61.8 करोड़ डॉलर मूल्य के बुने हुए परिधान (निट और वोवन कपड़े) आयात किए। भारत के कुल परिधान आयात में बांग्लादेश की हिस्सेदारी करीब 35-40 प्रतिशत रही है।

आईटीएफ के संयोजक प्रभु दामोदरन ने बताया कि भारत के कारोबारी अब तक बांग्लादेश से शून्य शुल्क का लाभ उठाकर बड़ी मात्रा में कपड़े आयात कर रहे थे। लेकिन अब जब यह आयात रुकेगा, तो घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी।

सरकारी अधिसूचना से आयात में बदलाव

वाणिज्य मंत्रालय ने 17 मई को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि अब बांग्लादेश से मुंबई के न्हावा शेवा और कोलकाता के बंदरगाहों के ज़रिए आयात की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसका सीधा असर यह होगा कि बांग्लादेश से आने वाला सामान महंगा हो जाएगा और भारतीय व्यापारी उसका आयात करने से कतराएंगे।

घरेलू उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन

वस्त्र कंपनी टी. टी. लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय कुमार जैन ने बताया कि सरकार के इस फैसले से लागत और समय दोनों बढ़ जाएंगे, जिससे छोटे आयातकों के लिए कारोबार करना कठिन हो जाएगा। वर्तमान में बांग्लादेश से भारत में बिना शुल्क के सालाना करीब 6,000 करोड़ रुपये का सामान आता है। मगर इस प्रतिबंध के बाद अनुमान है कि लगभग 1,000 से 1,200 करोड़ रुपये मूल्य के परिधान अब भारतीय निर्माता ही उपलब्ध कराएंगे।

घरेलू एमएसएमई को राहत

क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) के अध्यक्ष संतोष कटारिया ने सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा, भारतीय वस्त्र उद्योग काफी समय से शिकायत कर रहा था कि विदेशी सस्ते कपड़ों की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ रहा है, खासकर एमएसएमई कंपनियों पर। सरकार ने समय पर सही कदम उठाया है, जिससे अब देसी उद्योग को फायदा होगा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को बल मिलेगा।

TAGGED:Bangladesh garment import banIndia textile industry growthIndustrial EmpireMade in India apparel industryMSME textile sector IndiaTextile import restrictions India
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी ओसीआई कार्ड धारकों के लिए नए पोर्टल की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नए ओसीआई पोर्टल की सराहना की
Next Article भारत सरकार द्वारा मेड इन चाइना उत्पादों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम ‘मेड इन चाइना’ पर लगेगा ब्रेक! भारत सरकार ने उठाया बड़ा कदम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

भारतीय उद्योगों में नई साइबर और फिजिकल सुरक्षा रणनीति अपनाते कर्मचारी, पृष्ठभूमि में आधुनिक फैक्ट्री और डिजिटल सुरक्षा प्रतीक
अन्य

भारतीय उद्योग जगत की नई सुरक्षा रणनीति

By
Industrial Empire
Maruti Suzuki Dzire
अन्य

Maruti Suzuki Dzire में Hybrid फीचर, लेकिन आप नहीं खरीद सकते

By
Industrial Empire
JioStar–ICC Media Rights Deal
ट्रेंडिंग खबरें

JioStar–ICC Media Rights Deal: 2027 तक बरकरार रहेगा समझौता, टी20 वर्ल्ड कप समेत सभी ICC टूर्नामेंट्स का प्रसारण तय

By
Industrial Empire
GST बढ़ोतरी से तेल कंपनियों की लागत बढ़ी
एनर्जी

GST बढ़ोतरी से बढ़ी लागत की भरपाई के लिए तेल कंपनियों को मिलेगी सरकार से राहत

By
Industrial Empire
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?