भारत में कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है! हाल ही में गाड़ियों पर GST रेट को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है और इसका सीधा फायदा अब ग्राहकों तक पहुंच रहा है। Toyota किर्लोस्कर मोटर ने घोषणा की है कि 22 सितंबर से उनकी सभी पॉपुलर कारों की कीमतों में भारी कटौती की जाएगी। कुछ मॉडल्स पर तो ग्राहकों को 3.5 लाख रुपये तक का सीधा फायदा मिलेगा। अगर आप टोयोटा की कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये सही समय है। आइए, जानते हैं किन-किन मॉडलों पर कितनी बचत होने वाली है।
- Toyota Glanza
टोयोटा की प्रीमियम हैचबैक Glanza अब जीएसटी घटने के बाद 85,300 रुपये तक सस्ती हो गई है। यह कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसकी नई कीमत (एक्स-शोरूम) ₹6.99 लाख से ₹10 लाख तक हो गई है। अगर आप स्टाइलिश, कॉम्पैक्ट और किफायती कार ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार विकल्प है। - Toyota Rumion
टोयोटा की कॉम्पैक्ट MPV Rumion अब ₹48,700 तक सस्ती हो गई है। यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शंस में आती है और फैमिली यूज़ के लिए बेहतरीन है। साथ ही अब इसकी नई कीमतें (एक्स-शोरूम): ₹10.81 लाख से ₹14.11 लाख तक हो गई है।
कम बजट में ज्यादा स्पेस चाहने वालों के लिए यह कार एक शानदार डील है। - Toyota Urban Cruiser Taisor
अगर आप एक स्टाइलिश और एडवांस्ड क्रॉसओवर SUV चाहते हैं, तो Urban Cruiser Taisor अब ₹1.11 लाख तक सस्ती हो गई है। यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट्स में आती है। इसकी नई कीमत (एक्स-शोरूम) ₹7.88 लाख से ₹13.19 लाख तक हो गई है। Toyota Urban Cruiser Taisor इस समय किफायती बजट में प्रीमियम फीचर्स का बढ़िया कॉम्बिनेशन है। - Toyota Urban Cruiser Hyryder
टोयोटा की मिड-साइज SUV Hyryder भी अब ₹65,400 तक सस्ती हो गई है। यह SUV पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्ज़न में उपलब्ध है। इसकी नई कीमतें (एक्स-शोरूम) ₹11.34 लाख से ₹20.19 लाख तक है। अगर आप SUV की तलाश में हैं जो पावरफुल भी हो और स्टाइलिश भी, तो यह बेहतरीन विकल्प है। - Toyota Innova Crysta
टोयोटा की सबसे पॉपुलर MPV Innova Crysta अब 1,80,600 तक सस्ती हो गई है। इसकी नई कीमतें (एक्स-शोरूम) ₹19.99 लाख से ₹27.08 लाख तक है। यह SUV उन परिवारों के लिए परफेक्ट है जो कंफर्ट, स्पेस और प्रीमियम क्वालिटी चाहते हैं। - Toyota Innova Hycross
Innova Hycross भी अब ₹1,15,800 तक सस्ती हो गई है, जिसकी नई कीमतें (एक्स-शोरूम) ₹19.20 लाख से ₹32.58 लाख तक है। अगर आप एक लक्जरी टच वाली प्रैक्टिकल MPV चाहते हैं, तो यह कार बेहतरीन विकल्प है। - Toyota Camry
टोयोटा की प्रीमियम सेडान Camry अब ₹1,01,800 तक सस्ती हो गई है। बात करें इसकी नई कीमत (एक्स-शोरूम) की तो करीब ₹48.50 लाख रूपये है। अगर आप एक लक्जरी सेडान चाहते हैं जिसमें कम्फर्ट और पावर दोनों हों, तो टोयटा की ये कार बिलकुल सही विकल्प है। - Toyota Fortuner
टोयोटा की पॉपुलर फुल-साइज SUV Fortuner भी अब ₹3,49,000 तक सस्ती हो गई है। इसकी नई कीमतें (एक्स-शोरूम) ₹36.05 लाख से ₹52.34 लाख तक है। ऑफ-रोडिंग और पावरफुल परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए यह SUV एक परफेक्ट चॉइस है। - Toyota Fortuner Legender
Fortuner Legender पर भी कीमतों में ₹3,34,000 तक की बड़ी कटौती हुई है। जिससे इसकी नई कीमतें (एक्स-शोरूम) ₹44.51 लाख से ₹50.09 लाख
तक हो गई है। अगर आप Fortuner का प्रीमियम वर्ज़न चाहते हैं, तो यह कार बिलकुल परफेक्ट है। - Toyota Hilux
टोयोटा की लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक Hilux अब ₹2,52,700 तक सस्ती हो गई है। जिसके बाद इसकी नई कीमत (एक्स-शोरूम) ₹30.40 लाख से ₹37.90 लाख तक हो गई है। अगर आपको भी पावर, स्टाइल और मल्टी-यूटिलिटी चाहिए, तो Hilux एकदम सही विकल्प है। - Toyota Vellfire
टोयोटा की लक्जरी MPV Vellfire अब ₹2,78,000 तक सस्ती हो गई है। जिसकी नई कीमत (एक्स-शोरूम) ₹1.22 करोड़ से ₹1.32 करोड़ तक है, जो ग्राहक अल्ट्रा-लक्जरी एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए Vellfire का यह डिस्काउंट शानदार है।
ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका
GST रेट घटने के बाद टोयोटा की हर सेगमेंट में गाड़ियों पर बड़ी बचत हो रही है। चाहे आप कॉम्पैक्ट हैचबैक, स्टाइलिश क्रॉसओवर, प्रीमियम MPV, हाई-एंड SUV या लक्जरी सेडान खरीदना चाहते हों — हर कैटेगरी में भारी डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। इस प्राइस कट से न केवल ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि प्रीमियम कार खरीदने का सपना भी अब और आसान हो गया है।
अगर आप टोयोटा कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह बिलकुल सही समय है। जीएसटी घटने के बाद 48,700 रुपये से लेकर 3.5 लाख रुपये तक की भारी बचत मिल रही है। 22 सितंबर से नए दाम लागू हो जाएंगे, इसलिए अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं, तो मौका हाथ से न जाने दें।