The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Oct 27, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > ट्रेंडिंग खबरें > Export news: अमेरिकी टैरिफ शॉक से हिला भारत, निर्यात गिरा-व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
ट्रेंडिंग खबरें

Export news: अमेरिकी टैरिफ शॉक से हिला भारत, निर्यात गिरा-व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

Last updated: 27/11/2025 5:44 PM
By
Manu Tiwari
ByManu Tiwari
Follow:
Share
India export decline due to US tariffs, trade deficit rises, import surge news analysis
SHARE

Export news: अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। निर्यात में भारी गिरावट, सोने के आयात में तेज उछाल और अमेरिका में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते देश के व्यापार समीकरण बुरी तरह प्रभावित हुए। ब्रिकवर्क रेटिंग्स की नई रिपोर्ट ‘From disruption to diversification: India’s path through 100 days of tariff shocks’ के अनुसार, टैरिफ लागू होने के 100 दिनों में भारत को निर्यात गिरावट, जॉब लॉस और इंडस्ट्री पर दबाव जैसे बड़े प्रभावों का सामना करना पड़ा है।

अमेरिका को export तीन महीने में गिरा
रिपोर्ट बताती है कि मई 2025 में अमेरिका को भारत का निर्यात 8.8 अरब डॉलर था, जो अक्टूबर 2025 तक घटकर 6.3 अरब डॉलर रह गया। यह गिरावट बेहद तेज और चिंताजनक है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि टैरिफ फ्री कैटेगरी में आने वाले उत्पादों में ही सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, जिन उत्पादों पर 50 फीसदी तक का टैरिफ लगाया गया, वे भी भारी दबाव में आ गए।

उदाहरण के तौर पर –
स्मार्टफोन निर्यात मई से सितंबर के बीच 60% से ज्यादा गिरा।
फार्मास्यूटिकल्स निर्यात में 120 मिलियन डॉलर की कमी आई।

जैसे-जैसे टैरिफ बढ़ा, जेम्स एंड ज्वैलरी, सोलर पैनल, टेक्सटाइल, केमिकल्स, समुद्री उत्पाद और एग्री-फूड सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए। मई 2025 में इन कैटेगरी का निर्यात 4.8 अरब डॉलर था, जो सितंबर में घटकर 3.2 अरब डॉलर रह गया। लेबर-इंटेंसिव टेक्सटाइल, लेदर और ज्वैलरी उद्योगों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी, जिससे रोजगार में गिरावट स्पष्ट दिखी। ब्रिकवर्क का अनुमान है कि इन टैरिफ का असर भारत की GDP ग्रोथ को लगभग 0.5 फीसदी तक नीचे खींच सकता है।

व्यापार घाटा 41.7 अरब डॉलर पर-सोने के आयात में तीन गुना उछाल
टैरिफ शॉक का सबसे बड़ा असर भारत के व्यापार संतुलन पर देखने को मिला। अक्टूबर 2025 में भारत का ट्रेड डेफिसिट 41.7 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस घाटे में सबसे बड़ा योगदान सोने के आयात का रहा, जो तीन गुना उछलकर 14.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग बढ़ने से यह इंपोर्ट बूम देखने को मिला।

हालांकि इस मुश्किल दौर में सर्विसेज निर्यात ने संतुलन बनाए रखने में मदद की। अक्टूबर 2025 में सर्विसेज निर्यात सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 38.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।

भारत ने बदली रणनीति
रिपोर्ट के अनुसार, चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत ने तुरंत अपनी रणनीति बदली। अमेरिकी बाजार में गिरावट की भरपाई करने के लिए भारत ने UAE, फ्रांस, जापान, चीन, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों की ओर निर्यात का रुख मोड़ा। इस बदलाव का असर भी दिखा है। सितंबर 2025 में भारत का कुल माल निर्यात 6.7 फीसदी बढ़ा, जबकि अमेरिका को निर्यात पर टैरिफ का असर जारी था। हालांकि छोटे और मध्यम उद्योग (MSME) पर दबाव अभी भी भारी है। निर्यात-आधारित उत्पादन गिरने से इन सेक्टरों में रोजगार और निवेश दोनों पर असर पड़ा है।

MSME और निर्यात को बचाने के लिए सरकार ने उठाए कदम
टैरिफ शॉक के बीच सरकार ने MSME को राहत देने और निर्यात को मजबूत करने के लिए कई प्रयास किए। जिनमें से मुख्य प्रयास निम्नलिखित हैं –

  • निर्यात फाइनेंस को आसान बनाना
  • उत्पाद विविधीकरण (Product Diversification) को बढ़ावा
  • भारत-UK FTA और इंडिया-EFTA समझौतों को आगे बढ़ाना
  • अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को तेज करना।
    भारत का लक्ष्य 2025 के अंत तक अमेरिका के साथ एक व्यापक व्यापार समझौते पर पहुंचना है, जिसमें टैरिफ में रियायतें, मार्केट एक्सेस और घरेलू संवेदनशील उद्योगों जैसे कृषि, मत्स्य और MSME की सुरक्षा शामिल होगी।

भारत की ‘डाइवर्सिफिकेशन स्ट्रैटेजी’ भविष्य के लिए भी फायदेमंद
ब्रिकवर्क की रिपोर्ट कहती है कि भारत की मौजूदा रणनीति सिर्फ वर्तमान संकट से निकलने के लिए नहीं है, बल्कि एक सस्टेनेबल और स्टेबल निर्यात मॉडल बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। टैरिफ शॉक ने भारत को यह सीख दी है कि अत्यधिक निर्भरता किसी भी एक देश पर नहीं होनी चाहिए। इसी वजह से भारत अब नए बाजारों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने, सप्लाई चेन मजबूत करने और निर्यात पोर्टफोलियो को विविध बनाने पर जोर दे रहा है।

TAGGED:Export NewsFeaturedIndia-US TradeIndian EconomyIndustrial EmpirePM ModitariffTariff Shock
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत का healthcare sector बना निवेशकों का पसंदीदा, मेडटेक और हॉस्पिटल कंपनियों की रिकॉर्ड ग्रोथ
Next Article Byju’s founder Byju Raveendran presenting evidence in US court amid financial dispute with Glass Trust Byju’s के संस्थापक बैजू रवींद्रन 53.3 करोड़ डॉलर गबन के आरोपों पर अमेरिकी अदालत में पेश करेंगे साक्ष्य
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Zomato CEO दीपिंदर गोयल गिग वर्क मॉडल और डिलीवरी पार्टनरों की कमाई पर जानकारी देते हुए
ट्रेंडिंग खबरें

Zomato CEO ने गिग वर्क मॉडल पर उठे सवालों का दिया जवाब, कमाई और सुरक्षा के आंकड़े रखे सामने

By
Manu Tiwari
सरकारी सब्सिडी से खेत में बना तालाब और उसमें की जा रही मोती की खेती
एग्रीकल्चर

Government Schemes: सरकारी सब्सिडी से खेत में तालाब, फिर मोती की खेती, किसानों के लिए लाखों कमाने का मौका

By
Shashank Pathak
Stock Market
अन्य

शेयर बाजार में हलचल, भारत-पाक विवाद और तिमाही नतीजों की भूमिका

By
Manu Tiwari
फार्मा

एमएसएमई दवा कंपनियों की गुहार: जीएमपी और एनएसक्यू अनुपालन में चाहिए सरकारी मदद

By
Manu Tiwari
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?