The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Tuesday, Jun 30, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > गूगल रोकेगा ऑनलाइन फ्रॉड, लॉन्च हुआ सेफ्टी चार्टर – जानें इसके फायदे
अन्य

गूगल रोकेगा ऑनलाइन फ्रॉड, लॉन्च हुआ सेफ्टी चार्टर – जानें इसके फायदे

Last updated: 18/06/2025 3:38 PM
By
Industrial Empire
Share
प्रतीकात्मक इमेज
SHARE

भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर खतरों के बढ़ते मामलों को देखते हुए गूगल ने एक नया कदम उठाया है। ‘सेफर विद गूगल इंडिया समिट’ के दौरान कंपनी ने 17 जून को ‘सेफ्टी चार्टर’ लॉन्च किया। जो देश के डिजिटल स्पेस को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। इस सेफ्टी चार्टर के तीन मुख्य उद्देश्य हैं – इंटरनेट यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाना, सरकारों और बिज़नेस सेक्टर के लिए साइबर सुरक्षा को मज़बूत बनाना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को जिम्मेदारी के साथ विकसित करना।

इस पहल के तहत गूगल का ‘डिजी कवच’ कार्यक्रम प्रमुख भूमिका निभा रहा है। यह एक एआई-आधारित सिस्टम है जो यूजर्स को धोखाधड़ी से बचाने के लिए न सिर्फ अलर्ट भेजता है बल्कि जागरूकता फैलाने का भी काम करता है। अब तक इस प्रोग्राम की पहुंच करीब 17.7 करोड़ भारतीयों तक हो चुकी है।

ऐसे बचे अरबों रूपए
गूगल के सिस्टम अब पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हो चुके हैं। सर्च इंजन की क्षमता में भारी इज़ाफा हुआ है और अब यह 20 गुना ज्यादा स्कैम वेबसाइट्स को पहचान सकता है। ग्राहक सेवा और सरकारी प्लेटफॉर्म्स पर स्कैम अटैक्स में 80% तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा गूगल मैसेज हर महीने 500 मिलियन (भारतीय रुपये में 50 करोड़) से ज्यादा स्कैम टेक्स्ट को ब्लॉक कर रहा है। गूगल-पे जैसे पॉपुलर डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भी इस अभियान का हिस्सा हैं। साल 2024 में ही गूगल-पे ने 4.1 करोड़ अलर्ट जारी किए, जिससे करीब 13,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी रोकी जा सकी। इसी तरह गूगल प्ले प्रोटेक्ट ने अक्टूबर 2024 से अब तक 1.3 करोड़ डिवाइसेज़ पर 6 करोड़ हार्मफुल ऐप्स की इंस्टॉलेशन को रोका है।

साइबर सिक्योरिटी को भी मिलेगी मजबूती
साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में गूगल ने एक नया AI-पावर्ड एप्रोच भी पेश किया है। ये खतरों का पहले से अंदाजा लगाकर उन्हें सरकारी एजेंसियों और दूसरी कंपनियों के साथ साझा कर देता है। गूगल सिक्योरिटी की इंजीनियरिंग वाइस प्रेसिडेंट हीदर एडकिंस ने बताया – अब ऑनलाइन खतरे मशीन की गति से बढ़ रहे हैं। एआई को सीखने, तर्क करने और बड़े पैमाने पर कार्य करने की क्षमता डिफेंडर्स को साइबर फ्रॉड करने वालों से आगे रखती है। सेफ्टी चार्टर से अब ये कहा जा सकता है कि एआई की वजह से डिफेंडर्स पहले से कहीं ज्यादा तेज और तैयार हो सकते हैं। गूगल का यह सेफ्टी चार्टर भारत के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

TAGGED:AI-पावर्ड एप्रोचGoogleGoogle ने लॉन्च किया सेफ्टी चार्टरIndia's digital futureIndustrial Empireगूगल का सेफ्टी चार्टरडिजी कवचपॉपुलर डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्मसाइबर फ्रॉडसाइबर सिक्योरिटीसेफर विद गूगल इंडिया समिटसेफ्टी चार्टरस्कैम
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article G7 शिखर सम्मलेन : पीएम मोदी ने कहा, ” अब आतंकियों की खैर नहीं”
Next Article चीन की सप्लाई चेन तोड़ेगा अमेरिका, दी वियतनाम को धमकी! Samsung, Google का क्या होगा?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

AI
अन्य

भारतीय आईटी सेवा कंपनियों में एआई और जेनएआई का बढ़ता प्रभाव

By
Industrial Empire
National Electricity Policy 2026 draft highlights power sector investment roadmap till 2047
ट्रेंडिंग खबरें

New National Electricity Policy: 2047 तक पावर सेक्टर में ₹200 लाख करोड़ निवेश का रोडमैप

By
Industrial Empire
Russian Oil Impact in India | रूस का बढ़ता प्रभाव भारत की रसोई तक | Sunflower Oil Trade 2025
ट्रेंडिंग खबरें

Russian Oil Impact: सूरजमुखी तेल में भी रूस की भारत में एंट्री

By
Industrial empire correspondent
Apple Apple Pay digital payment service India launch concept on iPhone with contactless payment
बैंकिंग

भारत में Apple Pay की एंट्री की तैयारी: बैंकों से बातचीत तेज, डिजिटल पेमेंट बाजार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?