The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Wednesday, Sep 16, 2026
Facebook X-twitter Youtube Linkedin
  • About Us
  • Contact Us
Subscribe
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Font ResizerAa
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & InnovationThe Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Search
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
    • रिन्यूएबल एनर्जी
    • नॉन रिन्यूएबल एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 The Industrial Empire. All Rights Reserved.
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation > अन्य > रवींद्रनाथ टैगोर के दुर्लभ पत्रों की ऐतिहासिक नीलामी – 5.9 करोड़ में नीलाम
अन्य

रवींद्रनाथ टैगोर के दुर्लभ पत्रों की ऐतिहासिक नीलामी – 5.9 करोड़ में नीलाम

Last updated: 30/06/2025 12:47 PM
By
Industrial Empire
Share
रवींद्रनाथ टैगोर
SHARE

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की साहित्यिक और भावनात्मक धरोहर एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में उनके हाथ से लिखे 35 दुर्लभ पत्रों का संग्रह नीलामी में 5.9 करोड़ रुपये में बिका। इस ऐतिहासिक नीलामी का आयोजन 26 और 27 जून को आस्टागुरु नीलामी संस्था ने ‘कलेक्टर्स चॉइस’ शीर्षक से किया था। ये पत्र उन्होंने 1927 से 1936 के बीच अपने विश्वासपात्र मित्र और समाजशास्त्री धुर्जटि प्रसाद मुखर्जी को लिखे थे।

इन चिट्ठियों की खास बात यह है कि ये 12 अलग-अलग लेटरहेड्स पर लिखी गई थीं – जिनमें विश्व-भारती विश्वविद्यालय, उत्तरायण स्थित उनका निवास, दार्जिलिंग का ग्लेन ईडन बंगला और हाउसबोट ‘पद्मा’ जैसे स्थान शामिल हैं। ये स्थान रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन के अलग-अलग पहलुओं और भावनाओं से जुड़े रहे हैं।

आस्टागुरु के मुख्य विपणन अधिकारी मनोज मनसुखानी ने बताया कि, “यह नीलामी इसलिए भी खास रही क्योंकि इसमें दृश्य कलाकृतियों के बजाय हाथ से लिखी चिट्ठियों जैसी साहित्यिक सामग्रियां पेश की गईं।” ये केवल पत्र नहीं उनकी आत्मा की झलक है। इन पत्रों में दर्शन, सौंदर्यबोध, साहित्यिक विमर्श और भावनात्मक गहराई की समृद्ध अभिव्यक्ति देखने को मिलती है।

मनसुखानी ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे दुर्लभ व्यक्तिगत पत्र आमतौर पर नीलामी में नहीं आते क्योंकि ठाकुर के अधिकांश महत्वपूर्ण पत्र सरकारी या विश्वविद्यालय अभिलेखागारों में सुरक्षित हैं। इन पत्रों की सत्यता को प्रमाणित किया गया है और इनमें से कई पत्र प्रतिष्ठित पुस्तकों और पत्रिकाओं में प्रकाशित भी हो चुके हैं।

इस नीलामी में एक और उल्लेखनीय कृति रही रवींद्रनाथ टैगोर की एकमात्र ज्ञात मूर्ति ‘द हार्ट’ जो 1 करोड़ रुपये से अधिक में बिकी। यह मूर्ति कादंबरी देवी को समर्पित मानी जाती है जो उनके भाई ज्योतिरींद्रनाथ ठाकुर की पत्नी थीं और जिनसे उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव था। यह मूर्ति उन्होंने साल 1883 में कारवाड़, कर्नाटक में बनाई थी जब वे सिर्फ 22 वर्ष के थे।

इस नीलामी में कुल 77 वस्तुएं रखी गई थीं। लेकिन सबसे ज्यादा बोली रवींद्रनाथ की चिट्ठियों पर लगी। इनके बाद एम एफ हुसैन की ‘मदर टेरेसा’ श्रृंखला की एक पेंटिंग 3.80 करोड़ रुपये में नीलाम हुई।

TAGGED:Collector's ChoiceGlen Eden BungalowGurudev Rabindranath Tagore's letters auctionedIndustrial Empirerabindranath tagore
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हाइड्रोजन गाड़ियों के लिए नई नंबर प्लेट योजना, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
Next Article 95 करोड़ लोगों को मिला है जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अन्य

95 करोड़ लोगों को मिला है जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

By
Industrial Empire
पीली मटर और उड़द दाल, MIP हटने के बाद सस्ती दालें, Directorate General of Foreign Trade का फैसला
एग्रीकल्चर

महंगाई पर सरकार का प्रहार, नहीं बढ़ेगा दाल का दाम, हट गई MIP

By
Shashank Pathak
बैंकिंग

रेपो रेट में बदलाव की तैयारी: अगले महीने सस्ती हो सकती हैं आपकी EMI, RBI दे सकता है राहत

By
Industrial Empire
8th Pay Commission TOR approved, government employees and pensioners expectations rise
बैंकिंग

8th Pay Commission को TOR की मंजूरी: कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ीं, सरकार के सामने बड़ी आर्थिक चुनौती

By
Shashank Pathak
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
The Industrial Empire - उद्योग, व्यापार और नवाचार की दुनिया | The World of Industry, Business & Innovation
Facebook X-twitter Youtube Linkedin

Quick links

  • About Us
  • Contact Us
Categories
  • होम
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • बाज़ार
  • ऑटो/टेक
  • बैंकिंग
  • आईटी
  • टेलिकॉम
  • एनर्जी
  • एग्रीकल्चर
  • फार्मा
  • फर्श से अर्श तक
  • अन्य

Policies

  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Copyright © 2025 The Industial Empire. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?